- Hindi News »
- Travel »
- Tips To Remember While Camping In Winter
सर्दियों में पहाड़ों पर कैंपिंग करना होगा मजेदार, बस इन बातों का रखें ध्यान
Mountain Camping Tips: सर्दियों के समय पहाड़ों पर कैंपिंग करने का मजा हमेशा यादगार होता है। लेकिन पहली बार कैंपिंग करने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें ताकि सफर का मजा दोगुना हो जाए।
- Written By: प्रीति शर्मा

कैंपिंग (सौ. फ्रीपिक)
Winter Camping Essentials: सर्दियों में घूमने का मजा सबसे अलग और मजेदार होता है। ज्यादातर लोग ठंड के समय आउटिंग करना पसंद करते हैं। वहीं पहाड़ों पर घूमने की बात आती है तो कैंपिंग का ख्याल अक्सर आता है। इस समय कैंपिंग का एक्सपीरियंस काफी अलग होता है। अगर आप अपने लाइफ को खुलकर जीना चाहते हैं तो एक बार कैंपिंग का मजा जरूर लें।
ठंड के समय पहाड़ों पर कैंपिंग का प्लान बनाने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। आज हम आपको ऐसे कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके कैंपिंग एक्सपीरियंस को आरामदायक और सुकून भरा बना देगा।
पहाड़ों पर कैंपिंग से पहले जानें ये बातें
जिस जगह आप कैंपिंग करने जा रहे हैं वहां पर जाने के साथ थोड़ी लड़कियां जरूर इकट्ठा करके रख लें। इससे शाम के वक्त ठंड होने पर बोन फायर का मजा लिया जा सकता है। साथ ही आग से आपका कैंप भी गर्म रहेगा। लेकिन सोने से पहले आग को बुझा दें वरना कुछ अनहोनी भी हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
PHOTOS: दुनिया के ये 8 किले आज भी छुपाए बैठे हैं सदियों के रहस्य, नंबर-3 के बारे में जानकर तो दंग रह जाएंगे आप
गोंदिया में भीषण गर्मी और शादियों के सीजन से ST बसों में भारी भीड़, यात्रियों ने की बस फेरियां बढ़ाने की मांग
अगर आप किसी बर्फीली पहाड़ी पर कैंपिंग करने का प्लान कर रहे हैं तो कोशिश करें की गर्म कपड़ों को पहनकर ही टेंट में सोएं। इससे आपको ज्यादा ठंड नहीं लगेगी और नींद भी अच्छी आएगा। साथ ही ज्यादा ठंड से बीमार भी नहीं होंगे।
कैंपिंग (सौ. फ्रीपिक)
यह भी पढ़ें:- सर्दियों में करना चाहते हैं एडवेंचर? भारत की इन 6 जगहों पर लें विंटर स्पोर्ट्स का मजा
पहाड़ों पर कैंपिंग पर जाने से पहले अपने साथ खाने पीने की चीजों को साथ रखें। इससे आपको किसी भी समय इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। वैसे भी पहाड़ों पर खाने की चीजें काफी मुश्लिक से मिलता है। इसके साथ ही आप छोटे चूल्हे भी ले जा सकते हैं।
कैंपिंग के दौरान अपने साथ स्लीपिंग बैग जरूर रखें। इससे आपको ठंड नहीं लगेगी और इसमें ज्यादा वजन भी नहीं होता है। ज्यादा ठंड होने पर आप खुद को इसमें पैक करके सो सकते हैं।
पहाड़ों पर कैंपिंग करने के लिए सबसे जरूरी है कि आपका टेंट मजबूत हो। पहाड़ों पर बर्फ और तेज हवाओं की वजह से मजबूत टेंट की जरूरत पड़ती है। टेंट लगाते समय जमीन पर पहले से एक मोटी लेयर वाली शीट को बिछाना न भूलें। इसके बाद ऊपर से बिस्तर बिछाएं। इससे बर्फ पड़ने या बारिश होने के बाद घास गीली होगी तो आपके बिस्तर सूखे रहेंगे। साथ ही आपको ठंड भी नहीं लगेगी।
Tips to remember while camping in winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
RR के घर में घुसकर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की जीत, गिल-साई की अर्धशतकीय पारी, राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया
May 09, 2026 | 11:07 PMममता बनर्जी का बड़ा फैसला, बंगाल चुनाव में हार के बाद शोभनदेव चट्टोपाध्याय को बनाया नेता विपक्ष
May 09, 2026 | 11:02 PMभाईंदर: ‘ बॉटल नेक ’ फ्लाईओवर अब खुलेगा, मई अंत तक दौड़ेंगे वाहन
May 09, 2026 | 11:00 PMहंगरी में 16 साल के ओर्बन राज का अंत, पीटर मग्यार ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ; क्या अब बदलेगी देश की दिशा?
May 09, 2026 | 10:58 PMविपक्ष ने खोला मोर्चा , बैकफुट पर सरकार, मीरा- भाईंदर की 254 एकड़ जमीन का मामला
May 09, 2026 | 10:46 PMकुंभ मेले से पहले गोदावरी के प्रदूषण पर छिड़ी जंग, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
May 09, 2026 | 10:28 PMअगर आप भी जाते हैं हमेशा नेपाल, तो पहले जान लें ये नया नियम… वरना लौटना पड़ सकता है बॉर्डर से वापस
May 09, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM














