-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Planning To Make Your Partner Happy Visit These Beautiful Places In India
पार्टनर को करना चाहते हैं खुश तो भारत की ये जगहें रहेंगी बेस्ट, जल्द बना लें घूमने का प्लान
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत में घूमने के लिए कई जगहें किसी स्वर्ग से कम नहीं है। सर्दियों के मौसम में इन जगहों की खूबसूरती को चार चांद लग जाते हैं। पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो भारत की इन जगहों को ट्रैवल डेस्टिनेशन बना सकते हैं।

पार्टनर को करना चाहते हैं खुश तो भारत की ये जगहें रहेंगी बेस्ट
Travel Places: नवंबर के महीने के साथ ही हल्की ठंड शुरू हो चुकी है। ऐसे में पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने का मजा ही कुछ और है। भारत में शादी का सीजन चल रहा है ऐसे में अपने पार्टनर के साथ आप भारत की कुछ खूबसूरत जगहों को हनीमून के लिए भी चुन सकते हैं। या फिर आपकी शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ है और पार्टनर को कहीं घुमाने नहीं ले गए हैं तो ऐसे में ये जगह पार्टनर को खुश कर सकती है। इन जगहों की खूबसूरती आपके मन को मोह लेगी जिसके बाद आपका यहां से जाने का मन नहीं करेगा।
दुनियाभर से लोग भारत में घूमने के लिए आते हैं। यहां की कई जगहें किसी स्वर्ग से कम नहीं है। खासकर सर्दियों के मौसम में इन जगहों की खूबसूरती को चार चांद लग जाते हैं। बर्फ से ढ़का हुआ पहाड़, हरियाली, पेड़ पौधे और झरने को देखकर ही आंखों को ठंडक और दिल को सुकून मिलता है। अगर आप भी पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ऐसे में भारत की इन जगहों को ट्रैवल डेस्टिनेशन बना सकते हैं।
जम्मू कश्मीर
धरती पर स्वर्ग किसी जगह है तो वह जम्मू कश्मीर में है। इस जगह की खूबसूरती देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में प्रसिद्ध है। सर्दियों के समय बर्फ से ढकी चोटियां पार्टनर के साथ देखना का मजा ही अलग है। अगर आप हनीमून प्लान कर रहे हैं, तो इस जगह को चुन सकते हैं। इस खूबसूरत जगह पर पार्टनर के साथ स्पोर्ट्स एक्टिविटी, स्कीइंग और एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर अलची मठ, रघुनाथ मंदिर, डल झील आदि घूमने के लिए बेस्ट हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Explainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Kerala Lodge Death: केरल के त्रिशूर में लॉज के कमरे में महिला और नवजात शिशु मृत मिले, पुलिस ने शुरू की जांच
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी! 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, रास्ते में मिलेंगे स्वर्ग जैसे नजारें
वायनाड, केरल
केरल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह वायनाड है। पार्टनर के साथ इस जगह पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। अक्तूबर से लेकर मार्च का महीना यहां पर घूमने के लिए परफेक्ट है। अगर आपकी शादी हाल ही में हुई है, तो इस जगह का दीदार करने एक बार जरूर आएं। प्रकृति को करीब से देखने के लिए वायनाड घूमने का प्लान बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: World Heritage Week: आगरा घूमने का बना रहे हैं प्लान, इन 7 दिनों तक फ्री में कर सकेंगे ताजमहल का दीदार
जैसलमेर, राजस्थान
सर्दियों में अगर आपको किसी ठंडी जगह पर नहीं जाना है, तो राजस्थान के जैसलमेर घूमने का प्लान कर सकते हैं। उत्तर भारत के लोग अक्सर लंबा ट्रेवल नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में उनके लिए यह जगह बहुत ही शानदार साबित हो सकती है। पार्टनर के साथ इस जगह की खूबसूरती को देखना एक अलग आनंद देता है। यहां पर आप किला, गड़ीसर झील, सलाम सिंह की हवेली और पटवों की हवेली घूम सकते हैं।
ऊटी, तमिलनाडु
तमिलनाडु में बसा ऊटी नवंबर से लेकर फरवरी तक घूमने के लिए बहुत ही बेहतरीन जगह है। हल्की सर्दियों में इस जगह पर आप पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिता सकते हैं। दक्षिण भारत के फेमस हिल स्टेशन में से एक ऊटी टूरिस्ट के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस खास जगह पर आकर पार्टनर और आपके बीच प्यार और बढ़ जाएगा।
Planning to make your partner happy visit these beautiful places in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














