- Hindi News »
- Travel »
- Paro Tshechu Festival Bhutan 2026 Dates Cham Dance
रंग-बिरंगे मुखौटे, 350 साल पुरानी परंपरा…जानिए भूटान का ‘पारो त्शेचू’ फेस्टिवल क्यों है खास?
Bhutan Paro Tshechu Festival: पारो त्शेचू फेस्टिवल भूटान के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों में से एक है। यह उत्सव आमतौर पर वसंत ऋतु में मनाया जाता है और लगभग पांच दिनों तक चलता है।
- Written By: सजल रघुवंशी

पारो त्शेचू फेस्टिवल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhutan Festival: हिमालय की गोद में बसे भूटान का नाम आते ही मन में शांति और सुकून की तस्वीर उभरती है। हरी-भरी पहाड़ियां, शुद्ध हवा और परंपराओं से भरा जीवन। लेकिन साल के कुछ खास दिनों में यही सुकून रंगों, संगीत और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठता है। ऐसा ही खास अवसर होता है पारो त्शेचू फेस्टिवल, जो सिर्फ एक उत्सव नहीं बल्कि भूटान की संस्कृति और आत्मा को करीब से महसूस करने का अनोखा अनुभव है।
इस फेस्टिवल के लिए हर साल हजारों श्रद्धालु और पर्यटक पारो पहुंचते हैं, जहां आस्था, इतिहास और लोकजीवन का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। इस बार भी मार्च के आखिर से अप्रैल की शुरुआत तक चलने वाला यह पर्व खास रहने वाला है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों और सैलानियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
भूटान का सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव- पारो त्शेचू फेस्टिवल
पारो त्शेचू फेस्टिवल भूटान के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों में से एक है। यह उत्सव आमतौर पर वसंत ऋतु में मनाया जाता है और लगभग पांच दिनों तक चलता है। इस वर्ष यह 29 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित हो रहा है। ‘त्शेचू’ का अर्थ होता है ‘दसवां दिन’, जो गुरु पद्मसंभव से जुड़ा है। जिन्हें भूटान में बौद्ध धर्म की स्थापना का श्रेय दिया जाता है। यह पर्व सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों के जीवन और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। गांवों और शहरों से लोग पारंपरिक परिधान पहनकर इस उत्सव में शामिल होते हैं, जिससे यह आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक बन जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया: पर्यटन संकुल में छाया अंधेरा, बकाया बिजली बिल के कारण महावितरण ने दूसरी बार काटी बिजली आपूर्ति
सिर्फ थार नहीं! भारत में मौजूद हैं यह 3 रेगिस्तान; यात्रियों को मिलता है अलग तरह का डेजर्ट एक्सपीरियंस
गड़चिरोली: उपेक्षा की मार झेल रहा ऐतिहासिक टिपागढ़ किला; गोंडकालीन विरासत को बचाने के लिए संरक्षण की गुहार
भारत में मार्च और अप्रैल में इन तीन जगहों पर जाना पड़ सकता है भारी! जान लें वजह
चाम नृत्य में छिपे आध्यात्मिक संदेश
पारो त्शेचू फेस्टिवल का सबसे खास आकर्षण मुखौटा नृत्य होता है, जिसे “चाम” कहा जाता है। इसमें भिक्षु और कलाकार रंग-बिरंगे मुखौटे पहनकर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करते हैं। यह नृत्य केवल मनोरंजन के लिए नहीं होते बल्कि इनके पीछे गहरी धार्मिक मान्यताएं और कथाएं जुड़ी होती हैं। इनके माध्यम से अच्छाई और बुराई के संघर्ष, जीवन की चुनौतियों और आध्यात्मिक यात्रा को दर्शाया जाता है।
यह भी पढ़ें: यूपी के 6 ‘ठंडे’ ठिकाने: गर्मी में शिमला-नैनीताल को भूल जाएंगे, कम बजट में यहां मिलेगा सुकून
‘थांगका’ दर्शन से भरता आस्था का माहौल
इस उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण विशाल ‘थांगका’ का दर्शन होता है। यह एक पवित्र धार्मिक चित्र होता है, जिसे सिर्फ विशेष अवसर पर ही श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है। माना जाता है कि इस परंपरा की शुरुआत करीब 350 साल पहले हुई थी। थांगका के दर्शन के लिए लोग सुबह से ही बड़ी संख्या में जुटने लगते हैं। जैसे ही इसे खोला जाता है, पूरा वातावरण आस्था और भक्ति से भर उठता है।
Paro tshechu festival bhutan 2026 dates cham dance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ब्रिटिश टूरिस्ट लखनऊ एयरपोर्ट से हुआ प्रभावित, बोला- ‘इंग्लैंड से भी बेहतर’
Mar 27, 2026 | 10:49 PMनवरात्रि में ‘मां दुर्गा’ बनी बच्ची शेर से डर गई, मासूमियत भरा वीडियो हुआ वायरल
Mar 27, 2026 | 10:39 PMशादी में दूल्हे के पिता की सीख ने जीता दिल, बोले- ‘बराबरी से निभाना रिश्ता’
Mar 27, 2026 | 10:29 PMरंग-बिरंगे मुखौटे, 350 साल पुरानी परंपरा…जानिए भूटान का ‘पारो त्शेचू’ फेस्टिवल क्यों है खास?
Mar 27, 2026 | 09:59 PMVIDEO: किम जोंग उन को लुकाशेंको ने भेंट की ‘ऑटोमैटिक राइफल’; बोले- दुश्मन दिखे तो काम आएगी
Mar 27, 2026 | 09:59 PMBJP के दिग्गज नेताओं पर महिला के गंभीर आरोप! इन लोगों के नाम सामने आने से मचा बवाल- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:56 PM‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PMवीडियो गैलरी

₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEOADR Report: चंदे
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM
जयपुर में विदेशी महिला से सरेआम बदसलूकी! सेल्फी के बहाने दरिंदगी की हदें पार, वीडियो देख खौल जाएगा खून
Mar 26, 2026 | 10:00 PM














