- Hindi News »
- Travel »
- Best Desert Places India Ladakh Rann Of Kutch Red Sand Desert
सिर्फ थार नहीं! भारत में मौजूद हैं यह 3 रेगिस्तान; यात्रियों को मिलता है अलग तरह का डेजर्ट एक्सपीरियंस
India Unique Deserts: भारत में थार के अलावा कई अनोखे रेगिस्तान हैं जहां सफेद नमक के मैदान, लाल रेत के टीले और बर्फीले पहाड़ों के बीच अलग तरह का डेजर्ट एक्सपीरियंस मिलता है।
- Written By: सजल रघुवंशी

प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Desert Tourism India: भारत में जब भी रेगिस्तान की बात होती है तो सबसे पहले थार रेगिस्तान का नाम सामने आता है। जैसलमेर की सुनहरी रेत और ऊंट सफारी लंबे समय से देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करती रही है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि भारत में थार के अलावा भी कई ऐसी जगहें हैं, जहां रेगिस्तान अलग-अलग रूपों में देखने को मिलता है। कहीं बर्फ से घिरे पहाड़ों के बीच रेगिस्तानी दृश्य नजर आते हैं, तो कहीं नमक के विशाल मैदान दिखाई देते हैं।
कुछ स्थानों पर लाखों साल पुराने जीवों के अवशेष मिलते हैं तो कहीं लाल रेत के टीलों का अनोखा नजारा देखने को मिलता है। इसी वजह से यह जगहें पारंपरिक रेगिस्तान से बिल्कुल अलग अनुभव देती हैं। अगर आप भी हर बार की आम रेगिस्तान ट्रिप से हटकर कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो देश में ऐसी कई खास जगहें मौजूद हैं। आइए जानते हैं भारत की उन अनोखी जगहों के बारे में जहां रेगिस्तान का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलता है।
रण ऑफ कच्छ
ग्रेट रण ऑफ अपने विशाल सफेद नमक के मैदानों के लिए प्रसिद्ध है। मानसून के बाद पानी सूखने पर यहां दूर-दूर तक चमकता नमक दिखाई देता है। दिन में यह धूप में चमकता है, जबकि रात में चांदनी में चांदी जैसा नजर आता है। यहां आयोजित होने वाला रण उत्सव पर्यटकों को खास आकर्षित करता है। घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
Farakka Treaty: फरक्का संधि पर अड़ा बांग्लादेश, भारत से संबंध सुधारने के लिए रखी नई शर्त
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
India Netherlands Pacts: पीएम मोदी और नीदरलैंड के पीएम जेटन ने कई अहम समझौतों पर किये हस्ताक्षर
‘रेड सैंड डेजर्ट’ थेरी काडू
थेरी काडू अपनी लाल रंग की रेत के टीलों के लिए मशहूर है। यहां की रेत में आयरन की अधिक मात्रा होने के कारण इसका रंग लाल दिखाई देता है, जो इसे बाकी रेगिस्तानों से अलग बनाता है। इसे ‘रेड सैंड डेजर्ट’ भी कहा जाता है। इस इलाके में रेत के टीलों के बीच नारियल और ताड़ के पेड़ों के साथ छोटे-छोटे गांव भी नजर आते हैं, जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं।
यह भी पढ़ें: MP के शानदार हिल स्टेशन: शिमला-मनाली की जगह MP की इन 5 खूबसूरत ऑफबीट जगहों पर बिताएं अपनी छुट्टियां
लद्दाख का कोल्ड डेजर्ट
लद्दाख को भारत का कोल्ड डेजर्ट कहा जाता है। ऊंचाई पर स्थित यह क्षेत्र बर्फ से ढके पहाड़ों और सूखे, वीरान नजारों के कारण किसी दूसरे ग्रह जैसा एहसास कराता है। खासतौर पर नुब्रा वैली अपने अनोखे रेगिस्तानी माहौल के लिए प्रसिद्ध है। यहां की सबसे खास बात रात का आसमान है। कम लाइट पॉल्यूशन और साफ मौसम की वजह से यहां स्टारगेजिंग का अनुभव बेहद शानदार होता है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय मई से सितंबर के बीच माना जाता है।
Best desert places india ladakh rann of kutch red sand desert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMRR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
May 17, 2026 | 09:32 PMनवी मुंबई में गुलाबी बहार! नेरुल के वेटलैंड्स पर उतरा हजारों फ्लेमिंगो का झुंड; देखें प्रकृति का यह नजारा
May 17, 2026 | 09:28 PMईरान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी में ट्रंप? US मीडिया के दावे से हलचल तेज, अराघची बोले- सब्र का इम्तिहान न लें
May 17, 2026 | 09:24 PMरहस्य, रोमांच और इतिहास का खजाना…India के ये 5 मंदिर, ट्रैवल लवर्स जरूर करें एक्सप्लोर
May 17, 2026 | 08:58 PMलाडकी बहीन योजना में अपात्र घोषित 70 लाख महिलाओं को मिला आखिरी मौका; दोबारा जमा कर सकेंगी दस्तावेज
May 17, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














