-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- New Year 2026 Best New Year Party Places In Delhi Ncr For Couples
New Year 2026: दिल्ली एनसीआर की वो जगहें जहां न्यू ईयर पार्टी होगी स्पेशल, कपल्स के लिए बेस्ट स्पॉट
- Written By: प्रीति शर्मा
Party Places in Delhi: New Year 2026 पर दिल्ली-NCR में कपल्स के लिए कई खास पार्टी डेस्टिनेशन मौजूद हैं जहां शानदार म्यूज़िक, डिनर और सेलिब्रेशन का परफेक्ट माहौल मिलेगा।

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान पार्टी एन्जॉय करते हुए तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Party Places in Delhi NCR: साल 2025 को विदा करके 2026 का स्वागत करने के लिए अगर आप किसी परफेक्ट लोकेशन की तलाश कर रहे हैं तो दिल्ली एनसीआर की कुछ जगह एकदम बेस्ट साबित होंगी। शानदार कनेक्टिविटी, सुरक्षा और जबरदस्त म्यूजिक के साथ ये जगहें पार्टी लवर्स के लिए बहुत मजेदार हैं।
31 दिसंबर की रात को हर कोई साल की सबसे बड़ी पार्टी प्लान करता है। ऐसे में दिल्ली एनसीआर में कई ऐसे पार्टी हब्स हैं जहां एक ही छत के नीचे दर्जनों क्लब, पब और लाउंज मिल जाते हैं। इन जगहों की सबसे अच्छी बात यहां की सुरक्षा और मेट्रो कैब की सुविधा है जो देर रात को भी उपलब्ध हो जाती है।
कनॉट प्लेस
दिल्ली का दिल कहा जाने वाला कनॉट प्लेस नए साल की रात किसी कार्निवल जैसा नजर आता है। यहां के ऐतिहासिक खंभों के बीच बसे पब्स में आपको बॉलीवुड से लेकर पंजाबी बीट्स और रॉक म्यूजिक तक के अलग-अलग थीम मिलेंगे। यहां की सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त होती है जिससे कपल्स और महिलाएं बेफिक्र होकर जश्न मना सकते हैं। रात 12 बजते ही सीपी की रौनक देखने लायक होती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘सरकार के पास सबूत है, तो आरोप साबित करे’, जेल में बंद उमर खालिद मामले पर बोले शशि थरूर; सरकार पर उठाए सवाल
नवभारत विशेष: क्लाउड सीडिंग कहीं बिगाड़ न दे इकोसिस्टम, दिल्ली में कृत्रिम वर्षा की तैयारी
LPG Price Today: 1 जुलाई को एलपीजी सिलेंडर हुआ 183.50 रुपये सस्ता, जानिए ताजा रेट
‘सेवा तीर्थ’ में PM मोदी की हाईलेवल बैठक, ईज ऑफ लिविंग से आत्मनिर्भर भारत तक; सचिवों संग 4 घंटे की चर्चा
डीएलएफ साइबर हब
अगर आप नए साल का जश्न थोड़े क्लासिक और ग्लैमरस अंदाज में मनाना चाहते हैं तो गुरुग्राम का साइबर हब बेस्ट डेस्टिनेशन है। दिल्ली से सटा यह इलाका अपने यूनिक एम्बिएंस और इंटरनेशनल फूड चेन के लिए जाना जाता है। यहां का ओपन-एयर एरिया न्यू ईयर की रात रोशनी से नहाया रहता है। म्यूजिक, डांस और लजीज खानपान का ऐसा कॉम्बो आपको कहीं और नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें:- होटल चुनते वक्त की गई ये गलतियां खाली कर सकती हैं जेब, जान लें ये स्मार्ट टिप्स
गार्डन गैलेरिया
नोएडा का गार्डन गैलेरिया इन दिनों पूरे एनसीआर का सबसे बड़ा पार्टी अड्डा बन चुका है। न्यू ईयर के मौके पर यहां का नजारा किसी विदेशी शहर जैसा लगता है। यहां एक ही कैंपस के भीतर कई नामी पब और क्लब्स मौजूद हैं जहां लाइव डीजे और धमाकेदार डांस फ्लोर्स आपका इंतजार कर रहे हैं। चाहे आपको लाउड म्यूजिक पसंद हो या आप दोस्तों के साथ शांत डिनर करना चाहें यहां हर किसी के लिए विकल्प मौजूद हैं।
नए साल पर इन जगहों पर भारी भीड़ होती है इसलिए क्लब्स और पब्स में एंट्री के लिए प्री बुकिंग करना समझदारी होगी। साथ ही ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या से बचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल कर सकते हैं।
New year 2026 best new year party places in delhi ncr for couples
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














