-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Irctc Ayodhya Ram Lalla Darshan Tour Package 2026 Price Details
रामलला के दर्शन से करें आने वाले साल की शुरुआत, IRCTC का ये टूर पैकेज रहेगा बेस्ट
- Written By: प्रीति शर्मा
IRCTC Tour Package: नए साल की शुरुआत अगर आप आध्यात्मिक यात्रा से करना चाहते हैं तो अयोध्या में रामलला के दर्शन एक बेहतरीन विकल्प हैं। IRCTC का यह टूर पैकेज यात्रियों को सभी सुविधाएं देता है।

रामलला मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु (सौ. फ्रीपिक)
IRCTC Ayodhya Tour Package: नए साल की शुरुआत में भगवान के दर्शन से करना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप भी 2026 की आध्यात्मिक शुरुआत करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। इस टूर पैकेज में आपको रहने से लेकर खाने तक की पूरी सुविधा मिलेगी।
भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी इस बार शानदार टूर पैकेज लेकर आई है। राम लला दर्शन अयोध्या पैकेज के तहत श्रद्धालुओं को कम बजट में अयोध्या के भव्य मंदिर और अन्य ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करने का मौका मिलेगा।
अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन के बाद से ही श्रद्धालुओं में वहां जाने का जबरदस्त उत्साह है। इसी को देखते हुए IRCTC ने साल 2026 की शुरुआत में भक्तों के लिए एक विशेष टूर पैकेज (NDR012) पेश किया है। यह टूर 1 रात और 2 दिनों का होगा जिसमें दिल्ली से अयोध्या तक की यात्रा रेलगाड़ी के माध्यम से कराई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग विकास के लिए 53.82 करोड़ का अतिरिक्त फंड मंजूर, अब 210 करोड़ से संवरेगा मंदिर परिसर
मुंबई का इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल अब आम लोगों के लिए खुला, समुद्र किनारे मिलेगा पर्यटन और मनोरंजन का नया अनुभव
सफारी जिप्सी पर उठे सवाल: जंगल के बीचों-बीच खराब हुई गाड़ी, पर्यटकों ने पूछा-अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?
कब से शुरू होगी यात्रा
यह टूर पैकेज 9 जनवरी 2026 को दिल्ली से शुरू होगी। यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो काम से छुट्टी लेकर एक छोटी और व्यवस्थित आध्यात्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें:- विदेशी टूरिस्ट्स ने इस राज्य को बनाया अपना नया अड्डा, जिसके आगे फेल हुए गोवा-राजस्थान!
किन जगहों के होंगे दर्शन
इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसमें शामिल हैं-
राम लला मंदिर: प्रभु श्री राम के भव्य और दिव्य स्वरूप के दर्शन।
हनुमानगढ़ी: संकटमोचन हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर।
कनक भवन: माता सीता और श्री राम का सुंदर भवन।
सरयू घाट: पावन सरयू नदी के दर्शन और आरती का अनुभव।
पैकेज में क्या मिलेगा
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है। इसमें ट्रेन टिकट के साथ-साथ होटल में ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय स्तर पर घूमने के लिए परिवहन और भोजन की सुविधा शामिल है। यात्रियों को अलग से रहने या खाने की व्यवस्था करने की कोई चिंता नहीं है।
इस टूर पैकेज में यात्रियों को अलग-अलग कीमत तय की गई हैं। अगर आप अकेले ट्रैवल कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति 16170 रुपए किराया तय किया गया है। इसके अलावा डबल शेयरिंग करने पर किराया 10950 रुपए तय किए गए हैं। अगर तीन लोगों के साथ सफर करते हैं तो प्रति व्यक्ति 9700 रुपए रह जाएगा।
Irctc ayodhya ram lalla darshan tour package 2026 price details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














