- Hindi News »
- Travel »
- Jammu Kashmir Pahalgam Is Favorite Location Of Bollywood Films Plan To Travel
Pahalgam: जम्मू कश्मीर की यह जगह है बॉलीवुड फिल्मों की फेवरेट लोकेशन, हसीन पहाड़ मोह लेंगे दिल
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत में जम्मू कश्मीर को स्वर्ग का दर्जा दिया जाता है क्योंकि यहां की खूबसूरती आपकी आंखों में इस कदर बस जाएगी कि आप कभी भूल नहीं पाएंगे। यहां पर वैसे तो कई जगह हैं जिन्हें घूमने का प्लान किया जा सकता है।

जम्मू कश्मीर की यह जगह है बॉलीवुड फिल्मों की फेवरेट लोकेशन
Pahalgam Tourist Places: भारत में जम्मू कश्मीर को स्वर्ग का दर्जा दिया जाता है क्योंकि यहां की खूबसूरती आपकी आंखों में इस कदर बस जाएगी कि आप कभी भूल नहीं पाएंगे। यहां पर वैसे तो कई जगह हैं जिन्हें घूमने का प्लान किया जा सकता है। लेकिन एक जगह ऐसी है जहां पर ज्यादातर बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग होती है। फिल्मों से प्रभावित होकर आप भी इस जगह पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। इस खूबसूरत जगह का नाम पहलगाम है जिसे आप इस साल अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह बेहतरीन जगह हिमालय की तलहटी में बसी हुई है जहां पर कई प्रसिद्ध फिल्मों की शूटिंग हुई है। पहलगाम की खूबसूरत वादियों को देखकर आपको वापस घर जाने का मन नहीं करेगा।
रोमांटिक ड्रामा फिल्म लैला मजनू की शूटिंग पहलगाम में साल 2018 को हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने इस जगह की लोकेशन को कई बार दिखाया है। इस फिल्म का मशहूर गाना ओ मेरी लैला की शूटिंग भी इसी लोकेशन पर हुई है। इसके अलावा अन्य बॉलीवुड फिल्में जैसे रॉकस्टार, दिल से, जब तक है जान के कई सीन इस लोकेशन पर शूट किए गए हैं।
बता दें कि जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित ये शहर लिद्दर नदी के किनारे बसा हुआ है। यहां की हसीन वादियां आपका दिल मोह लेंगी। बगीचों, झीलों, हाउसबोट, पारंपरिक हस्तशिल्प, सूखे मेवों और मंदिरों के लिए यह जगह दुनियाभर में फेमस है। यहां पर आपको चारों तरफ हरे-भरे जंगल, बर्फ से ढकी पहाड़ियां और नदियों का साफ पानी देखने को मिलेगा। पहलगाम के पास चंदनवाड़ी स्थित है जिसे आप घूमना बिल्कुल न भूलें। अमरनाथ की यात्रा की शुरुआत इसी जगह से होती है। यह जगह ट्रैकिंग और एडवेंचर एक्टिविटी करने के लिए एकदम बेस्ट रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना पर उठे सवाल, 46 डिग्री गर्मी के बीच बुजुर्गों को स्लीपर कोच में भेजने की मांग
Pahalgam Attack: चार्जशीट से सामने आया वो कड़वा सच, अगर लोकल गाइड ने कर दिया होता ये एक काम; तो न जाती 26 जान!
पाकिस्तान से आतंक फैलाने आया था मोहम्मद उस्मान, बाल झड़ने से था परेशान, श्रीनगर में कराया हेयर ट्रांसप्लांट
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
पहलगाम पहुंचने के लिए आपको श्रीनगर एयरपोर्ट जाना होगा जो सबसे नजदीक है। यहां से फिर आप टैक्सी या बस के द्वारा पहलगाम पहुंच सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ इस जगह पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। गर्मियों में इस जगह को एक्सप्लोर करना बहुत ही सही समय है। अप्रैल से जून तक यहां पर आप आ सकते हैं। अगर आप स्नोफॉल का मजा लेना चाहते हैं तो दिसंबर से जनवरी के महीना सही रहेगा।
Jammu kashmir pahalgam is favorite location of bollywood films plan to travel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Padmini Ekadashi Vrat : पद्मिनी एकादशी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का सही समय
May 27, 2026 | 07:56 AMउज्जैन: बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुआ दिव्य महा-श्रृंगार, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
May 27, 2026 | 07:53 AMदिन ही नहीं, रातें भी गर्म…नागपुर में हीटवेव का कहर जारी, पारा 45.5 डिग्री के पार; 29 मई तक हीटवेव अलर्ट
May 27, 2026 | 07:51 AMशिंदे का ‘मास्टरस्ट्रोक’ या सियासी दांव? हितेंद्र ठाकुर संग बढ़ती नजदीकियों से ठाणे-पालघर की राजनीति गरमाई
May 27, 2026 | 07:34 AMSupreme Court Verdict: SIR पर आज सुप्रीम फैसला, तय होंगी चुनाव आयोग की शक्तियां, कई राज्यों पर पड़ेगा असर
May 27, 2026 | 07:34 AMमध्य प्रदेश में भीषण गर्मी: कई जिलों में पारा 44 के पार, 28 मई से लगातार तीन दिन बरसेगा पानी
May 27, 2026 | 07:31 AMअसम कांग्रेस विधायक दल में बड़ा बदलाव! पार्टी नेतृत्व को मिला नया चेहरा, जानें कौन है वाजेद अली चौधरी
May 27, 2026 | 07:29 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














