-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Human Faces Adi Vinayaka Temple In Koothanur Tamil Nadu Know History
तमिलनाडु के प्रसिद्ध मानव मुख वाले गणपति बप्पा, रहस्यों से भरी है इस मंदिर की कहानी
- Written By: प्रीति शर्मा
Adi Vinayaka Temple: भगवान गणेश जी के यूं तो आपने कई मंदिर देखे होंगे लेकिन तमिलमनाडु में एक ऐसा मंदिर है जहां पर भगवान के मानव रुप की पूजा होती है। इस खास मंदिर को गणेश चतुर्थी पर एक्सप्लोर करें।

आदि विनायक मंदिर (सौ. सोशल मीडिया)
Ganesh Chaturthi 2025: भारत का खूबसूरत राज्य तमिलनाडु अपनी संस्कृति और अद्भुत मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां पर हर एक मंदिर अपने आप में एक अलग पहचान रखता है जिसके पीछे कई कहानियां जुड़ी हुई हैं। यहां पर एक मंदिर ऐसा भी है जहां पर भगवान गणपति की मानव मुख वाले रुप की पूजा की जाती है। इस तरह का मंदिर शायद ही आपने कहीं देखा होगा। क्योंकि आमतौर पर गणेश जी की प्रतिमा में हाथी का मुख होता है।
आदि विनायक मंदिर की खासियत
तमिलनाडु में स्थित इस अद्भुत मंदिर का नाम आदि विनायक मंदिर है। यहां पर गणेश जी को उनके मूल रुप में देखा जा सकता है। यह रुप मां पार्वती ने उन्हें दिया था। इस मंदिर में विराजमान भगवान गणेश की मूर्ति करीब 5 फुट ऊंची है और इसपर मानव चेहरा है। यह मंदिर तिरुवरूर जिले में कोईलानू से करीब 3 किमी दूर स्थित थिलतपर्ण में है। इन्हें नारमुख विनायक भी कहा जाता है।
पितृ तर्पण के लिए है प्रसिद्ध
इस मंदिर में सिर्फ गणेश जी की उपासना ही नहीं की जाती बल्कि पितृ तर्पण भी किया जाता है। माना जाता है कि यहां पर पूर्वजों के नाम से तर्पण मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। मान्यताओं के अनुसार भगवान राम ने अपने पिता राजा दशरथ की आत्मा की शांति के लिए यहां पितृ कर्म किए थे। इस वजह से यह स्थान उन लोगों के लिए खास जो पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब ग्लोबल होगा महागणेशोत्सव, दुनिया भर के गणेश मंडलों को मिलेंगे बंपर इनाम, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान
Tamil Nadu: CM विजय सरकार पर बरसे पलानीस्वामी, बोले- शासन चलाना फिल्मों में अभिनय जैसा नहीं, जिम्मेदारी लें
9वीं क्लास में तीसरी भाषा मत रखिए… सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस नागरत्ना ने केंद्र और CBSE को दी बड़ी सलाह
Gummidipoondi Boiler Blast: तमिलनाडु के स्टील प्लांट में फटा बॉयलर, एक मजदूर की मौत और चार घायल
यह भी पढ़ें:- नागपुर के ये प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घूमने के लिए हैं बेस्ट, परिवार के साथ जरूर जाएं
माना जाता है कि आदि विनायक मंदिर के दर्शन करने से भक्तों की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। नए कार्यों की शुरुआत के लिए लोग यहां पर आर्शीवाद लेने आते हैं। हर गुरुवार को यहां पर विशेष रुप से पूजा होती है। कहा जाता है कि मानव मुख वाले गणपति जी के दर्शन करने से जीवन की रुकावट दूर होती ह और घर में सुख-समृद्धि आती है।
गणेश चतुर्थी पर करें दर्शन
आदि विनायक मंदिर में गणेश चतुर्थी के दिन भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और रीति रिवाजों के साथ भगवान की पूजा करते हैं। अगर आप इस गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश से जुड़े अनोखे मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो यहां घूमने आ सकते हैं।
Human faces adi vinayaka temple in koothanur tamil nadu know history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तीसरी मुंबई, मेट्रो से समृद्धि महामार्ग तक, देवेंद्र फडणवीस के वो फैसले जिसने बदली महाराष्ट्र की तस्वीर
Jul 22, 2026 | 11:48 AMयूपी बोर्ड में अब उत्तर पुस्तिकाओं का होगा ऑनलाइन मूल्यांकन, 195 शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
Jul 22, 2026 | 11:43 AMएमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AMबेटे की चिंता है, पर पीछे नहीं हटने देंगे; संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता का बयान
Jul 22, 2026 | 11:40 AMदिल्ली पुलिस के खिलाफ नहीं होगा एक्शन? सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- समय बर्बाद न करें
Jul 22, 2026 | 11:33 AMSaudi Nuclear Deal: ट्रंप ने सऊदी अरब को दी यूरेनियम संवर्धन की मंजूरी, ईरान की बढ़ी चिंता
Jul 22, 2026 | 11:33 AMनवभारत विशेष: जनकल्याणकारी योजनाओं को समर्पित देवा भाऊ, ओजस्वी एवं तेजस्वी नेतृत्व
Jul 22, 2026 | 11:31 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














