तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज चुनावी बिगुल फूंकेंगे PM मोदी, 7000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Tamil Nadu Election: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु और पुडुचेरी के दौरे पर हैं, जहां वे विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे और धार्मिक स्थल पर पूजा अर्चना करेंगे।
PM Modi Tamilnadu Visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

PM Modi Tamilnadu Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो दिवसीय दौरे पर चेन्नई पहुंचे। इस दौरान वे विकास परियोजनाओं के उद्घाटन, राजनीतिक कार्यक्रमों और धार्मिक यात्रा में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात से चेन्नई पहुंचे और उनका स्वागत तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि, केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन, एआईएडीएमके नेता एडप्पाड़ी के पलानीस्वामी तथा भाजपा के अन्य नेताओं ने किया। शनिवार को वे तमिलनाडु राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे, और रविवार को पुडुचेरी के लिए रवाना होंगे।

पुडुचेरी में प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जनसभा को संबोधित करेंगे और 2,700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का भूमि-पूजन करेंगे। इन परियोजनाओं से पुडुचेरी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अवसंरचना और सार्वजनिक सेवाओं का विकास होगा। इसके बाद, प्रधानमंत्री मदुरै जाएंगे, जहां वे 4,400 करोड़ रुपए की अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि-पूजन करेंगे, जो दक्षिण तमिलनाडु में सड़क संपर्क, शहरी अवसंरचना और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देंगी।

सुभ्रमण्य स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना

रविवार को लगभग 4 बजे, प्रधानमंत्री मोदी ऐतिहासिक तिरुप्परंकुंद्रम सुभ्रमण्य स्वामी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे, जो भगवान मुरुगन के छह प्रमुख मंदिरों में एक है। उनके दौरे में मड़क्कणम-पुडुचेरी और परमाकुडी-रमनाथपुरम को जोड़ने वाले नए चार-लेन हाईवे का उद्घाटन भी शामिल है, जिससे शहरों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा और व्यापार व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र की अमृत भारत योजना के तहत तमिलनाडु के आठ पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अतिरिक्त, कुंभकोनम, येरकौद और वेल्लोर में तीन नए ऑल इंडिया रेडियो एफएम रिले ट्रांसमीटर लॉन्च किए जाएंगे, ताकि राज्य में प्रसारण सेवाओं को बेहतर बनाया जा सके। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा तमिलनाडु में आगामी चुनावी गतिविधियों से पहले राजनीतिक और जनसंपर्क दोनों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।

BJP ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल

इसके साथ ही, भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले 5,000 किलोमीटर लंबी 'परिवर्तन यात्रा' निकालने की घोषणा की है। यह यात्रा 1 मार्च से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेगी, और समापन कोलकाता में विशाल रैली के साथ होने की संभावना है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन की उम्मीद जताई जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com