-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Visit These Famous Temples Of Lord Ganesha In Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश में भगवान गणेश के इन प्रसिद्ध मंदिरों के करें दर्शन, जहां हर मुराद होती है पूरी
- Written By: प्रीति शर्मा
Famous Lord Ganesha temples MP: मध्य प्रदेश में भगवान गणेश के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस गणेश चतुर्थी इन मंदिरों के दर्शन करने परिवार के साथ जा सकते हैं।

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध गणेश मंदिर (सौ. सोशल मीडिया)
Famous Ganesh Temples: मध्य प्रदेश अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है। यहां पर एक से बढ़कर एक प्राचीन मंदिर हैं जहां पर हर दिन भक्तों की लंबी कतार लगती है। इन मंदिरों में श्रद्धालुओं के दर्शन मात्र से भी उनकी मुरादें पूरी हो जाती हैं। यहां कई ऐसे मंदिर हैं जहां भगवान गणेश विराजमान हैं। दूर दूर से लोग गणपति बप्पा के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करने आते हैं। अगर आप इस गणेश चतुर्थी मध्य प्रदेश के गणेश मंदिरों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो यहां पर जाने का प्लान कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ खास मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं।
खजराना गणेश मंदिर
मध्य प्रदेश का यह प्रसिद्ध मंदिर इंदौर शहर में स्थित है जो सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है। खजराना गणेश मंदिर के बारे में यह कहा जाता है कि यहां पर सच्चे मन से दर्शन करते हैं और मंडोर की दीवार पर धागा बांधते हैं तो उनकी सभी मुरादें पूरी होती हैं। इस मंदिर का निर्माण होल्कर वंश द्वारा किया गया था।
सिद्धेश्वर गणेश मंदिर
मध्य प्रदेश का यह प्रसिद्ध मंदिर छिंदवाड़ा में मौजूद है जो करीब 250 साल पुराना माना जाता है। यह शहर के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। जहां पर हर समय भक्तों की भीड़ लगती है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि भक्त यहां सच्चे मन से हवन व पूजा पाठ करते हैं तो उनकी मनोकामनाएं पूरी होती है।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन; PM मोदी का फूंका पुतला
सागर में सुबह की सैर बनी आखिरी सफर! अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक मौत, पुल पर मिला शव
बाबा महाकाल की सवारी की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने सवारी मार्ग का किया निरीक्षण; श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर फोकस
इंदौर: राजवाड़ा पर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
चिंतामण गणेश मंदिर
यह मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है जो बहुत ही पवित्र माना जाता है। उज्जैन में ज्यादातर लोग महाकाल के दर्शन करने आते हैं लेकिन अगर आप गणेश उत्सव पर घूमना चाहते हैं, तो यहां मौजूद चिंतामण मंदिर जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में शाम का समय बिताने के लिए बेस्ट हैं ये जगह, पाएंगे शांति और सुकून
माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण करने भगवान गणेश खुद पृथ्वी पर आए थे। इसके अलावा यह भी मान्यता है कि भगवान राम ने वनवास के दौरान इस मंदिर की स्थापना की थी। गणेश चतुर्थी पर यहां खास आयोजन किया जाता है और भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं।
मध्य प्रदेश के इन प्रसिद्ध गणेश मंदिर के दर्शन करने आप परिवार के साथ जा सकते हैं। माना जाता है कि यहां पर दर्शन करने से सभी दुख दर्द दूर हो जाते हैं। भगवान गणेश की इन प्रतिमाओं को देखकर आपका मन बहुत प्रसन्न हो जाएगा। यहां हर साल गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाती है।
Visit these famous temples of lord ganesha in madhya pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Jul 22, 2026 | 04:28 AMAaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMहिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
Jul 21, 2026 | 11:22 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM














