-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Ganga Dolphin Returns To Patna Ghats After 29 Years Plan To Visit These Ghats Also
पटना के घाट पर 29 साल बाद गंगा डॉल्फिन की वापसी, इन घाटों पर आप भी बना सकते हैं घूमने का प्लान
- Written By: प्रीति शर्मा
फोटो और वीडियो में दिखने वाला जलीय जीव डॉल्फिन देखने में बहुत ही सुंदर लगती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पटना के घाट पर करीब 29 साल बाद गंगा डॉल्फिन की ऐतिहासिक वापसी हुई है।

डॉल्फिन (सौ. सोशल मीडिया)
पटना: फोटो और वीडियो में दिखने वाला जलीय जीव डॉल्फिन देखने में बहुत ही सुंदर लगती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पटना के घाट पर करीब 29 साल बाद गंगा डॉल्फिन की ऐतिहासिक वापसी हुई है। यह पटना के छह घाटों पर अपनी उपस्थिति दिखा चुके हैं। रिकॉर्ड के अनुसार इस साल करीब 70 से ज्यादा डॉल्फिन देखी गई हैं। यह उनके संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता है।
गंगा नदी में रहने वाली डॉल्फिन को भारत का नेशनल एक्वेटिक एनिमल या जलीय जीव भी कहते हैं। यह डॉल्फिन लंबी सूंड, गोल शरीर और अनोखी स्विम टेक्नीक की वजह से खास मानी जाती हैं। इन्हें देखना बहुत ही सुंदर और मनोहर दृश्य होता है। यह पानी में नेविगेट करने और शिकार करने के लिए अल्ट्रासोनिक तरंगों का इस्तेमाल करती हैं। इनका पटना के घाट पर दिखना ऐतिहासिक है।
डॉल्फिन की वापसी का कारण
पटना के घाट पर डॉल्फिन की वापसी के पीछे का कारण राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र है। जिसे 4 मार्च 2024 को लॉन्च किया गया था। यह डॉल्फिन के व्यवहार, जिंदा रहने की चुनौतियों और मृत्यु के कारणों का अध्ययन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सम्बंधित ख़बरें
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
ही-ही-ही-ही हंस देले… बांकीपुर में BJP की हार के बाद PK के समर्थकों ने जमकर चिढ़ाया, VIDEO हुआ वायरल
Explainer: अपने ही गढ़ में हारी BJP…सम्राट के साथ तेजस्वी के लिए चुनौती कैसे बने PK? समझें पूरा गणित
नवभारत विशेष: भाजपा के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीत, बूथ मैनेजमेंट बना सबसे बड़ा हथियार
इन जगहों पर मिली डॉल्फिन
पटना का गायघाट उन प्रमुख स्थानों में से एक है जहां पर पर्यटक और शोधकर्ता जाना पसंद करते हैं। इस घाट का पानी इतना साफ है कि डॉल्फिन को आसानी से देखा जा सकता है। यह जगह इस तरह के जीवों को देखने के लिए परफेक्ट रहेगी। गंगा और पुनपुन नदियों के संगम पर स्थित त्रिवेणी घाट पर भी डॉल्फिन देखने को आ सकते हैं। यहां पर एक किलोमीटर के दायरे में लगभग 20 से ज्यादा डॉल्फिन देखी गई है। यह जगह जलीय जीवों के लिए समृद्ध है। इसके अलावा डॉल्फिन को रानी घाट में में देखा जा सकता है। इस जगह पर लगभग 10 डॉल्फिन नियमित रूप से देखी जाती है।
पटना के अन्य घाट
पटना का सबसे प्रसिद्ध घाट गांधी घाट है। यहां पर रोजाना गंगा आरती का आयोजन किया जाता है। यह वाराणसी से प्रेरित है। शाम के समय इस जगह घूमने के लिए आ सकते हैं। इसके अलावा काली घाट भी बहुत ही सुंदर है। यह काली मां को समर्पित है। इस जगह पर लोग स्नान करने और काली मां के दर्शन करने के लिए आते हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
पटना का कुम्हरार घाट भी बहुत ही ऐतिहासिक है। यहां पर शांति और प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लिया जा सकता है। इसके अलावा, पटना में बांकीपुर घाट भी बहुत फेमस है। यहां पर छठ पूजा के दौरान बहुत ही भीड़ देखने को मिलती है। अगर आप पटना घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन जगहों पर जा सकते हैं।
Ganga dolphin returns to patna ghats after 29 years plan to visit these ghats also
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
Aug 05, 2026 | 06:23 PMJammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Aug 05, 2026 | 06:20 PM198 स्कूलों में एक अकेले शिक्षक पर चल रही मजधार, 3,841 विद्यार्थियों का भविष्य लगा दांव पर
Aug 05, 2026 | 06:18 PMSawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई
Aug 05, 2026 | 06:17 PMDiplomatic Dispute: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति माइली के बिगड़े बोल! ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को बोला ‘चोर’
Aug 05, 2026 | 06:15 PMचलती लोकल ट्रेन के सामने आया युवक, वसई-नालासोपारा के बीच में हाईवोल्टेज ड्रामा, वायरल हुआ वीडियो
Aug 05, 2026 | 06:11 PMITAT Vacancy 2026: सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के 42 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 06:11 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM













