गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के आसपास मौजूद इन जगह को करें एक्सप्लोर
Republic Day Places Near Delhi: भारतवासियों के लिए हर साल 26 जनवरी का दिन बहुत खास होता है। इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इस शुभ अवसर पर हर जगह उत्सव का माहौल रहता है और जश्न मनाया जाता है। लोग शहीदों की कुर्बानी को याद करते हैं और ऐतिहासिक जगहों पर घूमने का प्लान भी करते हैं। इस दिन दिल्ली में बहुत ही बेहतरीन माहौल रहता है। इंडिया गेट पर परेड और झांकियां का दृश्य लोगों को आकर्षित करता है। अगर आप गणतंत्र दिवस पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ऐसे में दिल्ली के आसपास मौजूद कुछ जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
दिल्ली एनसीआर के पास स्थित आगरा के किले को घूमने का प्लान किया जा सकता है। यह ऐतिहासिक जगह बहुत कुछ सिखाती है। ताजमहल की नगरी आगरा में स्थित यह किला बहुत ही खूबसूरत है। यहां पर आप कई जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। गणतंत्र दिवस पर आगरे के किले को बच्चों के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। इस जगह को 26 जनवरी के दिन तीन रंगों से सजाया जाता है जो दिखने में बहुत ही आकर्षक लगता है।
दिल्ली एनसीआर के पास मौजूद शानदार और ऐतिहासिक जगह नीमराना फोर्ट है जिसे गणतंत्र दिवस पर घूमने का प्लान किया जा सकता है। राजस्थान के अलवर जिले में स्थित यह फोर्ट राज्य के बड़े और भव्य किले के रूप में जाना जाता है। यह किला दिल्ली जयपुर हाईवे पर मौजूद है जो पर्यटकों को खूब आकर्षित करता है। 26 जनवरी को लाखों लोग यहां पर घूमने और शाही मेहमान नवाजी का लुत्फ लेने आते हैं। इस जगह को तीन रंगों से सजाया जाता है। रात के समय लाइटों से माहौल बहुत ही आकर्षक होने लगता है। यहां पर हेरिटेज होटल भी है जहां पर स्टे किया जा सकता है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
दिल्ली एनसीआर से करीब 104 किमी की दूरी पर स्थित तिजारा फोर्ट घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यह राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है जहां पर काफी शांति और शुद्ध वातावरण है। इस खूबसूरत किले का निर्माण करीब 19वीं शताब्दी में हुआ था। तिजारा फोर्ट अलवर की एक पहाड़ी पर स्थित है। जिसके आसपास का नजारा बहुत ही कमाल का है। जहां आपको चारों तरफ सिर्फ हरियाली और ऊंचे-ऊंचे पहाड़ देखने को मिलेंगगे। गणतंत्र दिवस पर आप यहां दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं।