साल 2024 में सबसे ज्यादा पसंद किए गए भारत के ये हिल स्टेशन
Year Ender 2024 Top Hill Station: लाइफ को खुशी और सुकून से जीने के लिए एक बार किसी अच्छी जगह पर घूमने का प्लान जरूर किया जाना चाहिए। इससे मन और दिमाग दोनों को खुशी और शांति मिलती है। साथ ही सेहत भी दुरुस्त रहती है। घूमने फिरने के शौकीन लोग अक्सर किसी न किसी खास जगह पर घूमने का प्लान करते रहते हैं। उन्हें जब भी समय मिलता है वह अपनी पसंदीदा जगह पर निकल जाते हैं। साल का आखिरी महीना खत्म होने वाला है ऐसे में इस साल पर्यटकों ने हिल स्टेशन पर जाना खूब पसंद किया। आज हम आपको ऐसे ही कुछ हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें साल 2024 में लोगों ने काफी पसंद किया। भारत के इन शानदार हिल स्टेशन पर आप भी घूमने का प्लान बना सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला बहुत ही खूबसूरत और फेमस हिल स्टेशन है। यहां पर दुनियाभर से सैलानी घूमने के लिए आते हैं। यहां पर गर्मियों के समय पर्यटकों की खास भीड़ देखने को मिलती है। उस समय लोग यहां पर बर्फबारी का मजा लेने के लिए आते हैं। शिमला समुद्र तल से करीब 2 हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर मौजूद है। यहां पर घूमने के लिए मॉल रोड, द रिज, जाखू हिल्स और कुफरी जैसी जगहें हैं। इसके अलावा यहां पर एडवेंचर एक्टिविटी भी करने जा सकते हैं।
नॉर्थ ईस्ट इंडिया के इस शानदार हिल स्टेशन की खूबसूरती देखकर आप मोहित हो जाएंगे। इस जगह को सैलानियों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। नीलगिरी पहाड़ों के बीच स्थित दार्जिलिंग को देखकर आप यहां की खूबसूरती को कभी भुला नहीं पाएंगे। इस जगह पर मौजूद टॉय ट्रेन की सवारी बहुत ही फेमस है। टाइगर हिल, दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे, बतासिया लूप और लॉयड बॉटनिकल गार्डन बहुत ही शानदार जगहें हैं।
दक्षिण भारत का यह खूबसूरत हिल स्टेशन अपने शानदार और मनमोहक दृश्यों की वजह से फेमस है। यहां पर लोग मौज-मस्ती करने के लिए आते हैं। केरल के इस प्रसिद्ध हिल स्टेशन को 2024 में लोगों ने काफी पसंद किया। यहां पर मौजूद चाय के बागान और फेमस पर्यटन स्थल सैलानियों को अपनी और आकर्षित करते हैं। इस बेहतरीन जगह पर गर्मियों के समय घूमने का प्लान किया जा सकता है।
उत्तराखंड अपनी हसीन वादियों और पहाड़ों की खूबसूरती की वजह से काफी फेमस है। यहां पर देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर से लोग घूमने के लिए आते हैं। उत्तराखंड के नैनीताल हिल स्टेशन को भी इस साल लोगों ने खूब पसंद किया है। हिमालय की हसीन वादियों को हर दिन हजारों लोग देखने के लिए आते हैं। वीकेंड और छुट्टियों के मौके पर इस जगह घूमना बहुत ही अच्छा ऑप्शन रहेगा।
जम्मू कश्मीर में बसे इस स्वर्ग से सुंदर जगह को लोगों ने खूब पसंद किया है। यहां पर घूमने के बाद लोग दोबारा आना पसंद करते हैं। गुलमर्ग को साल 2024 में लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया। यहां पर होने वाली बर्फबारी का लुत्फ लेने के लिए लोग हजारों की संख्या में पहुंचते हैं इस जगह पर घूमने के लिए नवंबर से लेकर जनवरी का समय बिल्कुल परफेक्ट है।
देश में ऐसे कई हिल स्टेशन हैं जिन्हें साल 2024 में काफी पसंद किया गया है। जिसमें हिमाचल प्रदेश में मनाली, धर्मशाला और मैकलोडगंज शामिल हैं। वहीं दक्षिण भारत में कोडईकनाल, कूर्ग और ऊटी बहुत ही पसंद किए गए। मसूरी, औली, गंगटोक, शिलांग, महाबलेश्वर, डलहौजी जैसे हिल स्टेशन भी लोगों की पहली पसंद रही।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!