-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Himachal Pradesh »
- Himachal Heavy Rain Distrube All Management 219 People Dead Yellow Alert Issued
हिमाचल: मानसूनी बारिश ने ढाया कहर, 362 सड़कें बंद, भारी बारिश की संभावना के साथ यलो अलर्ट जारी
- Written By: गीतांजली शर्मा
Himachal Pradesh Heavy Rain: हिमाचल प्रदेश में मानसूनी कहर चरम पर, अबतक 219 लोगों की हो चुकी मौत, 315 लोग घायल और 37 लोग लापता हैं। लगातार की इस आपदा से प्रदेश का पूरा जनजीवन अस्त -व्यस्त हो चुका है।

हिमाचल प्रदेश में यलो अलर्ट जारी
Himachal Pradesh Yellow Alert: हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश लगातार अपना कहर बरपाए जा रही है। अबतक इस बारिश की वजह से प्रदेश में 219 लोगों की मौत हो चुकी है, 315 लोग घायल हो चुके हैं और 37 लोग लापता हैं। यह पूरा आंकड़ा 20 जून से 9 अगस्त तक का है। साथ ही शिमला मौसम केंद्र ने 10 अगस्त को पूरे प्रदेश में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
भारी बारिश ने प्रदेश को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर रखा है। प्रदेश में मौसम संबंधी घटनाएं जगह-जगह पर लगातार जारी हैं। कुल्लू-मंडी के बीच भू-रस्खलन की वजह से चंडीगढ़-शिमला हाईवे बंद कर दिया गया है।
लगातार हो रही बारिश की वजह से पूरे प्रदेश की 362 सड़कों को बंद किया गया है। इस पूरे मामले के बारे में राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि शनिवार को मंडी में 220 और निकटवर्ती कुल्लू जिले में 91 सड़कें बंद कर दी गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नवी मुंबई में बारिश का कहर: हार्बर लाइन पर ओवरहेड तार टूटा, ट्रेनें लेट; नेरुल में करंट से 2 छात्राएं घायल
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
भू-रस्खलन की वजह से चंडीगढ़- शिमला हाईवे बंद
प्रदेश में कुल्लू-मंडी के बीच लगातार हो रही भू-रस्खलन की वजह से चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद है। यही कारण है कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। कुल्लू से मंडी की ओर जाने वाले वाहन बजौरा से लेकर पनारसा, नगवाई, टकोली और औट तक जगह -जगह पर खड़े देखे जा सकते हैं।
इन रास्तों पर केवल यात्रा करने वाले यात्री ही नहीं बल्कि फल-सब्जी ढ़ोने वाले यात्रियों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती थी, जो तेज मानसून बारिश की वजह से पूरी तरह से ध्वस्त पड़ा है। सब्जी वाले मंडी तक अपना सामान पहुंचाने में पूरी तरह से असमर्थ हैं।
बिजली ट्रांसफर और पानी सप्लाई बाधित
मूसलधार मानसूनी बारिश का प्रभाव पूरे प्रदेश में पड़ रहा है। हिमाचल में कुल 613 बिजली ट्रांसफर बंद रहे साथ ही 520 जल आपूर्ति योजना भी रोक कर रखी गईं। मंडी जिला जोकि पूरी तरह से आपदा प्रभावित है वहां पर अभी 220 सड़कों के साथ 202 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं।
यहां की 78 जल परियोजनाएं भी लगातार हो रही बारिश व भू-रस्खलन की वजह से बाधित हैं। वहीं कुल्लू जिले की अगर बात की जाए तो वहां 393 बिजली ट्रांसफार्मर व 367 जल आपूर्ति योजनाएं बंद हैं।
Himachal heavy rain distrube all management 219 people dead yellow alert issued
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
Jul 02, 2026 | 05:06 PMISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
Jul 02, 2026 | 05:02 PMउफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
Jul 02, 2026 | 05:00 PMभंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
Jul 02, 2026 | 04:54 PMवंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Jul 02, 2026 | 04:54 PMअटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग
Jul 02, 2026 | 04:51 PMअंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
Jul 02, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














