- Hindi News »
- Technology »
- Youtube Showing Ads In Middle Scene And Dialogue New Update
YouTube पर बड़ा बदलाव: अब वीडियो के बीच में नहीं आएंगे ऐड्स, क्रिएटर्स को होगा फायदा
इस अपडेट के बाद अब वीडियो के डायलॉग या सीन के बीच में ऐड्स नहीं आएंगे। इसके बजाय, ऐड्स को नैचुरल ब्रेकप्वाइंट पर प्लेस किया जाएगा, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और वीडियो स्ट्रीमिंग क्वालिटी बेहतर होगी।
- Written By: सिमरन सिंह

YouTube में आया नया फीचर जाने सब कुछ। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: YouTube अपने ऐड पॉलिसी में एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जिससे व्यूअर्स और क्रिएटर्स दोनों को बेहतर अनुभव मिलेगा। 12 मई से लागू होने वाले इस अपडेट के बाद अब वीडियो के डायलॉग या सीन के बीच में ऐड्स नहीं आएंगे। इसके बजाय, ऐड्स को नैचुरल ब्रेकप्वाइंट पर प्लेस किया जाएगा, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और वीडियो स्ट्रीमिंग क्वालिटी बेहतर होगी।
अब नैचुरल ब्रेकप्वाइंट पर ही दिखेंगे ऐड्स
यूट्यूब ने ऐड्स को लेकर आने वाले बदलावों की जानकारी देते हुए बताया कि अब वीडियो के सीन ट्रांजिशन या पॉज पॉइंट पर ही ऐड्स प्लेस किए जाएंगे। अभी तक बीच में कभी भी, कहीं भी ऐड्स आ जाते थे, जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस खराब हो जाता था। 12 मई के बाद से यह समस्या खत्म हो जाएगी और ऐड्स वीडियो देखने के नेचुरल ब्रेकप्वाइंट पर ही नजर आएंगे।
यूट्यूब ने क्यों लिया यह फैसला?
YouTube ने यह फैसला यूजर एक्सपीरियंस सुधारने और वीडियो पर ज्यादा व्यूज लाने के लिए लिया है। कंपनी की रिसर्च के अनुसार, जब ऐड्स सही जगह पर प्लेस किए जाते हैं, तो यूजर्स वीडियो को लंबे समय तक देखते हैं। इससे न सिर्फ व्यूअर्स को बेहतर अनुभव मिलेगा, बल्कि क्रिएटर्स की कमाई भी बढ़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
अब वीडियो देखते-देखते करें मल्टीटास्किंग, YouTube का बड़ा अपडेट, PiP फीचर सभी यूज़र्स के लिए शुरू
YouTube पर टाइप नहीं, सीधे सवाल पूछो, नई तरीके से करें ऐप का इस्तेमाल
23 अप्रैल का इतिहास : एक दिन, तीन कहानियां, शेक्सपियर, राय और यूट्यूब, जानिए पूरा इतिहास
Instagram छोड़ो, यहां बनाओ पैसा, नए सोशल मीडिया ऐप्स से घर बैठे कमाई, YouTube और Facebook को भी छोड़ा पीछे
किन वीडियो पर लागू होगा यह नया फीचर?
YouTube का यह अपडेट नए और पुराने दोनों वीडियो पर लागू होगा।
- मई से पुराने वीडियोज पर भी यह सेटिंग लागू हो जाएगी।
- जो क्रिएटर्स अपनी ऐड्स की प्लेसमेंट खुद तय करना चाहते हैं, वे YouTube Studio में जाकर सेटिंग्स एडजस्ट कर सकते हैं।
- अगर कोई क्रिएटर इसे ऑटोमैटिक सेटिंग से हटाना चाहता है, तो 12 मई से पहले ऑप्ट-आउट करना होगा।
क्रिएटर्स के लिए क्या फायदे होंगे?
इस अपडेट से क्रिएटर्स को भी बड़ा फायदा मिलेगा। YouTube मिड-रोल ऐड्स के लिए मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों प्लेसमेंट ऑप्शन को मिक्स करने की योजना बना रहा है।
- ऑटोमैटिक प्लेसमेंट वाले क्रिएटर्स को 5% ज्यादा कमाई होगी।
- YouTube एक नया “Ad Placement Analysis Tool” भी लॉन्च करेगा, जिससे क्रिएटर्स यह जान सकेंगे कि उनके वीडियो में ऐड्स की प्लेसमेंट सही है या नहीं।
- यह टूल क्रिएटर्स को बेहतर ऐड प्लेसमेंट के सुझाव भी देगा, जिससे उनकी कमाई और एंगेजमेंट में बढ़ोतरी होगी।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
यूजर्स के लिए अच्छा
YouTube का यह बदलाव व्यूअर्स के लिए विज्ञापन देखने का अनुभव बेहतर बनाएगा और क्रिएटर्स की कमाई भी बढ़ाएगा। अब ऐड्स बिना किसी रुकावट के सही समय पर प्लेस होंगे, जिससे वीडियो देखने का मजा दोगुना हो जाएगा। अगर आप एक YouTube क्रिएटर हैं, तो 12 मई से पहले YouTube Studio में जाकर अपनी ऐड सेटिंग्स चेक कर लें।
Youtube showing ads in middle scene and dialogue new update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mira Bhayandar Salt Land Ownership: निजी मालिकाना हक बरकरार, हाई कोर्ट के फैसले से बड़ा झटका केंद्र को
May 04, 2026 | 01:04 PMथलापति के सामने ढेर हुई DMK! आसपास भी नहीं है AIADMK, जानिए कैसे विजय ने ढहाया सबसे पुरानी पार्टियों का किला
May 04, 2026 | 01:01 PMट्रैक पर खड़ी भैंस के लिए रोक दी ट्रेन, लोको पायलट की इंसानियत जीत रही दिल
May 04, 2026 | 01:01 PMPuducherry Election Result: थट्टांचवडी सीट से जीते CM एन रंगास्वामी, भाजपा और डीएमके का भी खुला खाता
May 04, 2026 | 12:59 PMMaharashtra TOD Power Scheme: 70 लाख उपभोक्ताओं को 2235 करोड़ का फायदा, स्मार्ट मीटर से बढ़ी बचत
May 04, 2026 | 12:53 PMबंगाल में हार को लेकर ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो, जानें क्या कहा
May 04, 2026 | 12:53 PMNagpur Theft Case:नागपुर में बेल सिस्टम पर सवाल, जमानत मिलते ही फिर वारदात; क्राइम ब्रांच ने दोबारा दबोचा
May 04, 2026 | 12:51 PMवीडियो गैलरी

West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM














