कम पैसे में भी बनेंगे प्रो जैसे वीडियो, YouTube का नया AI फीचर बदलेगा शॉर्ट्स बनाने का तरीका

YouTube AI Shorts: यूट्यूब शॉर्ट्स बनाना चाहते हैं, लेकिन महंगे कैमरे, एडिटिंग सॉफ्टवेयर और नए आइडियाज की कमी आपको रोक देती है, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि नया फीचर मिल जाएंगा।
YouTube's new AI feature will transform the way you create shorts, allowing you to create videos like a pro for less money.
YouTube (Source. Freepik)
Published on
Updated on

YouTube AI Feature: अगर आप भी यूट्यूब शॉर्ट्स बनाना चाहते हैं, लेकिन महंगे कैमरे, एडिटिंग सॉफ्टवेयर और नए आइडियाज की कमी आपको रोक देती है, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। गूगल के मालिकाना हक वाली कंपनी YouTube ने अपने प्लेटफॉर्म पर दो नए AI फीचर्स की टेस्टिंग शुरू कर दी है, जो शॉर्ट्स बनाने के तरीके को पूरी तरह बदल सकते हैं। इन नए 'Shorts Remix' फीचर्स की मदद से अब आप किसी भी शॉर्ट वीडियो को नया रूप देकर बिल्कुल अलग और क्रिएटिव वीडियो बना सकेंगे।

क्या हैं ये दो धांसू AI फीचर?

यूट्यूब अपने 'Shorts Remix' मेन्यू में दो नए ऑप्शन जोड़ने जा रहा है, Reimagine और Add Object।

1. Reimagine फीचर

यह फीचर किसी भी शॉर्ट वीडियो के एक फ्रेम को उठाकर AI की मदद से उसे पूरी तरह नए वीडियो में बदल देगा। आपको सिर्फ एक प्रॉम्प्ट लिखना होगा और AI उस एक फोटो से पूरा वीडियो तैयार कर देगा। यानि अब एक तस्वीर से पूरी कहानी तैयार करना संभव होगा।

2. Add Object फीचर

इस फीचर के जरिए आप किसी भी शॉर्ट वीडियो के 8 सेकंड के हिस्से में नया ऑब्जेक्ट जोड़ सकते हैं। बस टाइप कीजिए कि आपको क्या चाहिए और AI उसे वीडियो में फिट कर देगा। अब बिना भारी-भरकम एडिटिंग सॉफ्टवेयर के वीडियो को नया लुक देना आसान हो जाएगा।

कैसे काम करेगा यह AI सिस्टम?

यूजर किसी भी शॉर्ट्स का एक सीन या फ्रेम चुन सकेंगे। इसके बाद AI उस हिस्से को समझकर उसी से मिलता-जुलता, लेकिन बिल्कुल नया वीडियो बना देगा। अगर आप किसी डांस वीडियो का हिस्सा चुनते हैं, तो आप उसे अलग बैकग्राउंड, अलग मूड या अलग स्टाइल में तैयार कर सकते हैं। सिर्फ कुछ शब्द लिखकर AI को निर्देश देना होगा और काम हो जाएगा।

छोटे क्रिएटर्स के लिए बड़ी राहत

जिनके पास महंगे गैजेट्स या प्रोफेशनल एडिटिंग स्किल्स नहीं हैं, उनके लिए यह फीचर किसी वरदान से कम नहीं। अब सिर्फ अच्छे आइडिया के दम पर कई तरह के वीडियो तैयार किए जा सकेंगे। रोज शॉर्ट्स डालने वाले क्रिएटर्स के लिए यह समय और मेहनत दोनों बचाएगा।

कॉपीराइट और क्रेडिट का क्या?

यूट्यूब ने साफ किया है कि ओरिजिनल वीडियो का गलत इस्तेमाल नहीं होगा। अगर किसी शॉर्ट्स से नया वीडियो बनाया जाएगा, तो उसका एसोसिएशन स्पष्ट दिखेगा, ताकि असली क्रिएटर को पहचान मिल सके। साथ ही, जो लोग अपना कंटेंट रीमिक्स नहीं करवाना चाहते, उनके लिए अलग ऑप्शन भी रहेगा।

कब मिलेगा सबको यह फीचर?

फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग स्टेज में है और कुछ यूजर्स को ही उपलब्ध है। कंपनी धीरे-धीरे इसे सभी तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। टिकटॉक और इंस्टाग्राम रील्स जैसी प्लेटफॉर्म्स से मिल रही टक्कर के बीच YouTube खुद को आगे रखना चाहता है। यूट्यूब के सीईओ Neal Mohan पहले ही संकेत दे चुके हैं कि 2026 AI का साल होगा। अगर यह फीचर सफल रहा, तो शॉर्ट्स बनाने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com