Dhurandhar 2 ने पहले दिन ही मचाया गदर, 5 बजे तक 98 करोड़ किया पार, जल्द इतिहास रचने को तैयार

Ranveer Singh Film Collection: धुरंधर: द रिवेंज ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। ऐसे में चलिए जानते हैं अबतक का कलेक्शन।
Dhurandhar The Revenge Box Office Collection
धुरंधर द रिवेंज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection: दिसंबर 2025 में आई ब्लॉकबस्टर धुरंधर के बाद अब आदित्य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। 19 मार्च को फिल्म की ग्रैंड रिलीज हुई, लेकिन इससे पहले ही इसके पेड प्रीव्यू शोज ने कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए।

धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू में ही मचाया तहलका

18 मार्च को आयोजित पेड प्रीव्यू शोज के दौरान फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देशभर में 12,000 से ज्यादा शोज के जरिए फिल्म ने करीब 52.71 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 43 करोड़ रुपये रहा। वहीं, वर्ल्डवाइड पेड प्रीव्यू कलेक्शन 75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। खास बात यह रही कि फिल्म ने सिर्फ प्रीव्यू से ही अपने पहले पार्ट धुरंधर की ओपनिंग कमाई को पीछे छोड़ दिया।

पहले दिन की कमाई ने बढ़ाई उम्मीदें

धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को पूरी तरह रिलीज हो चुकी है और शुरुआती शोज में ही इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन दोपहर 2 बजे तक लगभग 36 करोड़ रुपये कमा लिए थे। पेड प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 79 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फाइनल आंकड़े इससे काफी ज्यादा हो सकते हैं।

ऑक्यूपेंसी भी रही दमदार

रणवीर सिंह की फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी काफी मजबूत देखी जा रही है। पहले दिन दोपहर तक इसकी औसत ऑक्यूपेंसी करीब 28.4% दर्ज की गई। उम्मीद की जा रही है कि शाम और रात के शोज में यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ेगा, जिससे कमाई में बड़ा उछाल आ सकता है।

क्या बनेगी 200 करोड़ ओपनिंग वाली पहली फिल्म?

जिस तरह का रिस्पॉन्स ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को मिल रहा है, उसे देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह बॉलीवुड की पहली फिल्म बन जाएगी जो पहले ही दिन इतना बड़ा आंकड़ा छू लेगी। भारत में भी फिल्म के 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करने की उम्मीद जताई जा रही है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर: द रिवेंज’  ने रिलीज के साथ ही यह साबित कर दिया है कि यह साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल होने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com