- Hindi News »
- Technology »
- Xiaomi Launches Eco Friendly Smart Air Conditioner
चीन में लॉन्च हुआ Xiaomi का स्मार्टफोन कंट्रोल AC, हवा को बनाता है बैक्टीरिया फ्री
Xiaomi ने अपना एक नया ड्युल आउटलेट वर्टिकल एयर कंडीशनर चीनी मार्केट में लॉन्च किया है। जो कई शानदार फीचर्स से लैस है। यह यूज़ करने में काफी आसान होगा, जिसे लोग अपने स्मार्टफोन से भी इस्तेमाल कर पाएंगे।
- Written By: अपूर्वा नायक

झाओमी मीजिया एयर कंडीशनर (सौजन्य : ट्विटर)
नई दिल्ली : Xiaomi ने अपने लोकल मार्केट चीन (China) में नया Mijia 3 HP Air Conditioner लॉन्च किया है। यह एक डुअल आउटलेट वर्टिकल एयर कंडीशनर (Air Conditioner) है। कंपनी के अनुसार इस एयर कंडीशनर की खास बात यह है कि ये प्रभावशाली 1710 m³/h एयर वॉल्यूम देता है, इसकी कूलिंग कैपेसिटी 1930W होने के साथ इसमें 2680W की हीटिंग कैपेसिटी भी है।
स्काई कर्टेन से लैस
यह नया AC दो एयरफ्लो मोड से युक्त है, जो कि है “स्काई कर्टेन” और “कार्पेट ब्रीज”। यह यूजर्स की अलग-अलग प्राथमिकताओं को पूरा करता है। एयर को स्वच्छ बनाने और एयर क्वालिटी को सुधारने के लिए इसमें एंटीफंगल फिल्टर भी लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
बिजली बिल की टेंशन खत्म: AC चलने पर भी आधा होगा खर्च और सालों चलेगी आपकी मशीन
गर्मी से पहले AC चालू करने से पहले जरूर करें ये 6 काम, वरना बढ़ सकता है बिल और खराब हो सकती है मशीन
AC खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात, मिडिल क्लास परिवारों को होगा भारी फायदा
गर्मी से पहले बड़ी राहत, आधी कीमत में घर लाएं 1.5 टन Split AC, जानें किस ब्रांड पर कितना डिस्काउंट
68,400 रूपये कीमत
यह डुअल आउटलेट वर्टिकल एयर कंडीशनर चीन में प्री-सेल पर उपलब्ध है। चीन में इसका लॉन्चिंग प्राइस 5,799 युआन है, जबकि भारतीय रूपये के अनुसार इसकी कीमत 68,400 हो सकती है। फिलहाल अब तक यह जानकारी हासिल नहीं हुई है कि इसे कंपनी द्वारा भारत समेत अन्य देशों में कब लॉन्च किया जाएगा।
एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल फिल्टर
कंपनी ने दावा किया है कि इस एयर कंडीशनर की एयर वॉल्यूम 1710 m³/h हो सकती है, साथ ही इसकी कूलिंग कैपेसिटी 1930W और इसकी हीटिंग कैपेसिटी 2680W की है। Mijia 3 HP Air Conditioner हाई डेंसिटी एंटीबैक्टीरियल और एंटिफंगल फिल्टर से युक्त हैं, यह हवा को क्लीन कर उसे पर्यावरण के अनुकूल बनाता है। Xiaomi इस एयर कंडीशनर के लिए यह भी दावा करता है कि ये हवा को 99% फिल्टर करके जर्म फ्री बनाती है।
इको फ्रेंडली एयर कंडीशनर
यह एक इको-फ्रेंडली एयर कंडीशनर है, जो कि फर्स्ट लेवल एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग के साथ आता है। Mijia 3 HP Air Conditioner साइलेंट ऑपरेशन करता है, जिसकी नॉइस मात्र 42-46 डीबी (ए) है। 160-डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल होने के कारण यह हवा को समान रूप से बांटता है। सेल्फ-क्लीनिंग टेक्नोलॉजी का फीचर भी इसमें है।
स्मार्टफोन से होता है कंट्रोल
यह एक स्मार्ट इंटरकनेक्शन है, इसमें Xiaomi हाइपरओएस कनेक्ट की सुविधा है। यूजर्स Mijia App की मदद से कहीं से भी इस एयर कंडीशनर को कंट्रोल कर सकते हैं, वॉयस कंट्रोल फीचर भी इस एयर कंडीशनर में शामिल है।
Xiaomi launches eco friendly smart air conditioner
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पहले Oracle में बड़ी छंटनी, अब इन 3 दिग्गज कंपनियों के कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा; क्या है पूरी डिटेल
Apr 09, 2026 | 07:53 PMइजरायल ने 10 मिनट में तबाह किए 100 ‘आतंकी’ ठिकाने, हिज्बुल्लाह प्रमुख का भतीजा भी ढेर; लेबनान में मची तबाही
Apr 09, 2026 | 07:50 PMमुरैना में अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने वन विभाग के कांस्टेबल को रौंदा, मौके पर ही मौत; आरोपी हुए फरार
Apr 09, 2026 | 07:50 PMSanjay Seth का दावा तीनों राज्यों में बनेगी BJP सरकार, वोटिंग प्रतिशत से दिखा पीएम मोदी का विकास प्रभाव
Apr 09, 2026 | 07:44 PMArjun Kapoor का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, ‘अंत को स्वीकार करो’ लिखकर बढ़ाई फैंस की चिंता
Apr 09, 2026 | 07:40 PMUP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों को हुए तबादले; कई जिलों के एसएसपी बदले
Apr 09, 2026 | 07:28 PMShare Market में ब्लैक थर्सडे, 5 दिनों की तेजी के 931 अंक टूटा सेंसेक्स; निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा
Apr 09, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














