गर्मी से पहले AC चालू करने से पहले जरूर करें ये 6 काम, वरना बढ़ सकता है बिल और खराब हो सकती है मशीन

AC Maintenance Tips : गर्मी शुरू होते ही AC चालू करने से पहले कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है, जिससे बेहतर कूलिंग, कम बिजली बिल और मशीन की लंबी उम्र सुनिश्चित की जा सकती है।
Follow these 6 simple tips before starting your AC to ensure better cooling and lower electricity bills.
AC चालू करने से पहले ये 6 आसान टिप्स। (इमेज सोर्स - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

AC Cleaning Guide : अप्रैल के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है और लोग अब अपने एयर कंडीशनर (AC) को दोबारा इस्तेमाल करने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन लंबे समय तक बंद रहने के बाद AC को सीधे चालू करना नुकसानदायक हो सकता है।

इससे न सिर्फ कूलिंग कम हो सकती है, बल्कि बिजली का बिल भी बढ़ सकता है और मशीन में खराबी आने का खतरा रहता है। इसलिए AC चालू करने से पहले कुछ जरूरी तैयारियां करना बेहद जरूरी है, ताकि यह सही तरीके से और लंबे समय तक काम करे।

AC की प्रोफेशनल सर्विसिंग करवाना बेहतर

सबसे पहले AC की सर्विसिंग करवाना बेहतर रहता है, क्योंकि ऑफ-सीजन में यूनिट के अंदर धूल जमा हो जाती है। अगर सर्विसिंग तुरंत संभव न हो, तो फिल्टर और कॉइल को खुद साफ करना जरूरी है।

गंदा फिल्टर हवा के प्रवाह को रोकता है और बिजली की खपत बढ़ाता है। इसके अलावा, आउटडोर यूनिट के आसपास की जगह भी साफ रखें ताकि हवा का प्रवाह बना रहे। अगर AC से कोई अजीब आवाज जैसे खड़खड़ाहट या कंपन आए, तो तुरंत इसे बंद करके विशेषज्ञ से जांच कराएं।

ड्रेनेज सिस्टम की जांच करना भी जरूरी

इसके साथ ही ड्रेनेज सिस्टम की जांच करना भी जरूरी है, क्योंकि पाइप ब्लॉक होने से पानी कमरे में रिस सकता है। बिजली से जुड़े हिस्सों जैसे प्लग, वायर और स्टेबलाइज़र की स्थिति भी ठीक होनी चाहिए, ताकि किसी तरह का शॉर्ट सर्किट या वोल्टेज समस्या न हो।

सबसे खास बात, AC को सीधे कूलिंग मोड पर चलाने के बजाय पहले 15-20 मिनट ‘Fan Mode’ में चलाएं। इससे अंदर जमी धूल बाहर निकल जाती है और मशीन पर अचानक दबाव नहीं पड़ता। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप बेहतर कूलिंग के साथ बिजली की बचत भी कर सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com