Arjun Kapoor का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, ‘अंत को स्वीकार करो’ लिखकर बढ़ाई फैंस की चिंता

Arjun Kapoor Cryptic Post: अर्जुन कपूर के एक क्रिप्टिक इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। ‘अंत को स्वीकार करो’ लिखते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
Arjun Kapoor cryptic post
अर्जुन कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Arjun Kapoor Instagram Story: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर शेयर किया गया एक क्रिप्टिक पोस्ट है। इस पोस्ट के सामने आते ही उनके फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऐसा संदेश साझा किया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। उन्होंने लिखा, “अंत को स्वीकार करो, भले ही वह वैसा न हो जैसा आपने सोचा था।”

इस छोटे से मैसेज ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर वह किस बारे में इशारा कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे उनके निजी जीवन या करियर से जोड़कर देखना शुरू कर दिया है।

अर्जुन कपूर के फैंस ने दिए अलग-अलग रिएक्शन

अर्जुन के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ फैंस ने उनके समर्थन में कमेंट करते हुए कहा कि उन्हें लगातार ट्रोल किए जाने से दूर रहना चाहिए और अपनी शांति पर ध्यान देना चाहिए।

एक यूजर ने सुझाव दिया कि उन्हें सोशल मीडिया से कुछ समय का ब्रेक लेना चाहिए, ताकि रोजाना होने वाली ट्रोलिंग से बचा जा सके। वहीं कई अन्य फैंस ने यह भी कहा कि किसी भी कलाकार को लगातार निशाना बनाना सही नहीं है और अगर किसी को उनकी एक्टिंग पसंद नहीं है, तो उनकी फिल्में न देखें।

ट्रोलिंग का सामना कर चुके हैं एक्टर

यह पहली बार नहीं है जब अर्जुन कपूर ट्रोलिंग का शिकार हुए हों। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर उन्हें कई बार आलोचना और नकारात्मक टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है। हालांकि, उन्होंने हमेशा इन परिस्थितियों का सामना शांत तरीके से किया है। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी मां की जयंती पर एक भावुक पोस्ट भी साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं। उस पोस्ट के बाद कई यूजर्स उनके समर्थन में सामने आए थे और उन्हें हिम्मत बनाए रखने की सलाह दी थी।

वर्क फ्रंट पर क्या चल रहा है?

काम की बात करें तो अर्जुन कपूर आखिरी बार फिल्म मेरे पति की पत्नी में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया था। फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दी थीं। हालांकि फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर यह खास कमाल नहीं दिखा पाई।

फिलहाल अर्जुन कपूर ने अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में उनका यह रहस्यमयी पोस्ट फैंस के बीच और भी ज्यादा जिज्ञासा पैदा कर रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com