पहले Oracle में बड़ी छंटनी, अब इन 3 दिग्गज कंपनियों के कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा; क्या है पूरी डिटेल

Amazon Layoff: बुधवार को एक रिपोर्ट तेजी से वायरल हुई, जिसमें कहा गया कि जनवरी में 16,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद अब कंपनी एक और बड़े लेऑफ की तैयारी कर रही है।
amazon and disney layoffs
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Updated on

Amazon Layoff Latest Update: क्लाउड टेक कंपनी ओरेकल ने वैश्विक स्तर पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है। कई कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें सुबह-सुबह ईमेल के जरिए नौकरी से निकाले जाने की सूचना दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओरेकल करीब 20,000 से 30,000 कर्मचारियों को निकाल सकती है, जो उसकी कुल वर्कफोर्स का लगभग 18 प्रतिशत है।

वॉल्ट डिज्नी में बड़े स्तर पर लेऑफ

ओरेकल के बाद एंटरटेंमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी वॉल्ट डिज्नी में बड़ी छंटनी होने जा रही है। ये छंटनी आने वाले हफ्तों में हो सकती है। कंपनी 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इन छंटनियों का सबसे ज्यादा असर कंपनी के मार्केटिंग डिवीजन पर पड़ने की संभावना है।

GoPro भी वर्कफोर्स में करेगी कटौती

इसके अलावा एक्शन कैमरा बनाने वाली कंपनी GoPro भी अपने कर्मचारियों की संख्या में भारी कटौती करने जा रही है। कंपनी ने एक फाइलिंग में बताया कि वह आंतरिक पुनर्गठन (restructuring) के हिस्से के रूप में अपने लगभग एक चौथाई कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है, जिससे कंपनी को करोड़ों का खर्च आने का अनुमान है। अमेरिकी एक्शन कैमरा निर्माता GoPro ने घोषणा की है कि वह लागत बचाने और लाभ में वापस आने के प्रयास में अपने वर्कफोर्स के एक महत्वपूर्ण हिस्से में कटौती करेगा।

Amazon में 14,000 कर्मचारियों की छंटनी

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी अमेजन में एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की खबरों ने हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया और जॉब प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कंपनी जल्द ही 14,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। हालांकि, इस खबर पर अब कंपनी का आधिकारिक बयान सामने आ गया है।

बुधवार को एक रिपोर्ट तेजी से वायरल हुई, जिसमें कहा गया कि जनवरी में 16,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद अब कंपनी एक और बड़े लेऑफ की तैयारी कर रही है। यह जानकारी सबसे पहले जॉब फोरम ब्लाइंड पर सामने आई, जहां एक कथित इनसाइडर ने दावा किया कि कंपनी में बड़े लेवल पर रिस्ट्रक्चरिंग की जा रही है।

कंपनी को देनी पड़ी सफाई

इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेजन ने साफ कहा कि यह रिपोर्ट्स पूरी तरह गलत हैं। कंपनी ने कहा कि ये दावे सही नहीं हैं और इनका कोई आधार नहीं है। यानी फिलहाल 14,000 कर्मचारियों की छंटनी की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com