-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- With A Powerful Battery And Flagship Level Performance At An Affordable Price The Oneplus Nord 6 Is Set To Create A Sensation In India Soon
कम दाम में तगड़ी बैटरी और फ्लैगशिप ताकत, OnePlus Nord 6 जल्द भारत में मचाएगा तहलका
- Written By: सिमरन सिंह
OnePlus Nord 6 Spotted: OnePlus स्मार्टफोन पसंद करते हैं और दमदार बैटरी के साथ पावरफुल फोन का इंतजार कर रहे हैं, तो OnePlus जल्द ही भारत में अपना नया Nord सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।

OnePlus Nord 6 (Source. Oneplus)
OnePlus Nord 6 Expected Launch: अगर आप OnePlus स्मार्टफोन पसंद करते हैं और दमदार बैटरी के साथ पावरफुल फोन का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार खबर है। OnePlus जल्द ही भारत में अपना नया Nord सीरीज स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन ग्लोबल वेरिएंट के साथ भारत में एंट्री लेगा। GSMArena की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह डिवाइस कई इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर लिस्ट हो चुका है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिलते हैं।
Nord ब्रांडिंग में आ सकता है Turbo 6
माना जा रहा है कि चीन में लॉन्च हुआ OnePlus Turbo 6 ग्लोबल मार्केट में OnePlus Nord 6 के नाम से उतारा जाएगा। इसी तरह Turbo 6V को Nord CE 6 के नाम से पेश किया जा सकता है। OnePlus पहले भी चीन-एक्सक्लूसिव मॉडल्स को Nord ब्रांड के तहत इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च कर चुका है। Nord सीरीज की खास बात यही है कि कंपनी इसमें किफायती दाम पर मिड-फ्लैगशिप लेवल के फोन देती है, जो आम यूजर्स के बजट में फिट बैठते हैं।
भारत में लॉन्च को लेकर क्या हैं संकेत?
GSMArena के अनुसार, OnePlus Nord 6 को मलेशिया की SIRIM, GCF और TDRA जैसी सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है। आमतौर पर जब कोई स्मार्टफोन इन सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर नजर आता है, तो उसका लॉन्च ज्यादा दूर नहीं होता। इससे साफ है कि OnePlus ग्लोबल लॉन्च की तैयारी में जुट चुका है और भारत में भी इसे जल्द उतारा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।
सम्बंधित ख़बरें
Google ने लॉन्च किए Gemini 3.6 Flash और 3.5 Flash-Lite, पहले से ज्यादा तेज, सस्ता और स्मार्ट AI
X यूजर्स सावधान, Urgent Login Alert वाला ईमेल कर सकता है अकाउंट खाली, एक क्लिक में हैकर्स चुरा रहे पासवर्ड
26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में AI की एंट्री, हत्या की साजिश से सबूत मिटाने तक चैटबॉट से ली सलाह
भारत में कितनी हो सकती है कीमत?
उम्मीद है कि OnePlus Nord 6 भारत में 2026 की पहली छमाही में लॉन्च हो सकता है। कीमत की बात करें तो चीन में Turbo 6 की शुरुआती कीमत करीब 27,000 रुपये बताई जा रही है। ऐसे में भारतीय बाजार में Nord 6 की कीमत 28,000 से 32,000 रुपये के बीच हो सकती है। वहीं, Nord CE 6 की कीमत 22,000 से 25,000 रुपये के आसपास रहने की संभावना है।
ये भी पढ़े: बिना मांगे आ रहा है Instagram का Password Reset Mail? कहीं आपका अकाउंट खतरे में तो नहीं!
स्पेसिफिकेशन में होगा बड़ा धमाका
OnePlus Nord 6 को लेकर सबसे बड़ी चर्चा इसकी 9000mAh बैटरी को लेकर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। अगर ऐसा होता है, तो यह भारत का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 16GB तक RAM और 512GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ हाई-लेवल वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन मिल सकती है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony सेंसर, 2MP सेकेंडरी कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की संभावना है। भारत में यह स्मार्टफोन OxygenOS पर रन करेगा।
With a powerful battery and flagship level performance at an affordable price the oneplus nord 6 is set to create a sensation in india soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए बंपर सरकारी नौकरियां, कर्नाटक, राजस्थान और बिहार में भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
Jul 22, 2026 | 07:56 PMCEO पर फैसला टला, इन संतों को सौंपी गई मंदिर की कमान…राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में क्या-क्या हुआ?
Jul 22, 2026 | 07:54 PMसफाई देने नहीं, हक की बात करने गया था…पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने बताया दिल्ली जाने का कारण
Jul 22, 2026 | 07:50 PMमध्य प्रदेश ब्यूरोक्रेसी की सबसे बड़ी खबर; मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO
Jul 22, 2026 | 07:47 PMएक भी जहाज पर हमला हुआ तो… ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, खतरे में तेहरान के पुल और पावर प्लांट
Jul 22, 2026 | 07:45 PMगुरु पूर्णिमा से पहले वृन्दावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
Jul 22, 2026 | 07:36 PMमुझे घसीटते वक्त पुलिसवालों ने कहा- इस सरकार को हटाइए…राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा!
Jul 22, 2026 | 07:32 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














