क्या अब WhatsApp होगा पेड? जानिए नए प्रीमियम प्लान में क्या मिलेगा खास और क्या देना पड़ेगा पैसा

WhatsApp Paid Subscription: WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में शामिल WhatsApp अब पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने की तैयारी में है।
Will WhatsApp now be paid special about the new premium plan and what you'll need to pay.
WhatsApp Premium (Source. Pinterest)
Published on
Updated on

WhatsApp Premium: अगर आप रोज़ाना WhatsApp इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप्स में शामिल WhatsApp अब पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने की तैयारी में है। खास बात यह है कि ऐप में इस नए फीचर को लेकर नोटिफिकेशन भी दिखना शुरू हो गया है। अपकमिंग फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WaBetaInfo ने इस अपडेट की जानकारी साझा की है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पेड सब्सक्रिप्शन पूरी तरह ऑप्शनल होगा, यानी यूजर्स पर इसे लेने का कोई दबाव नहीं होगा।

Play Store पर दिखा नया अपडेट

WaBetaInfo के अनुसार, Google Play Store पर उपलब्ध WhatsApp Beta के लेटेस्ट वर्जन Android 2.26.9.6 में इस फीचर को स्पॉट किया गया है। यूजर्स को एक नया नोटिफिकेशन दिख रहा है, जिसमें प्रीमियम प्लान की उपलब्धता और वेटलिस्ट जॉइन करने का विकल्प दिया गया है। रिपोर्ट में साझा किए गए स्क्रीनशॉट्स में साफ देखा जा सकता है कि ऐप प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के तहत मिलने वाले फीचर्स की जानकारी दे रहा है।

प्रीमियम प्लान में क्या मिलेगा?

नए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के तहत यूजर्स को कुछ एक्सक्लूसिव फीचर्स दिए जा सकते हैं:

  • एक्सक्लूसिव स्टिकर्स का एक्सेस
  • ज्यादा चैट्स को पिन करने का विकल्प
  • शेड्यूल मैसेज भेजने की सुविधा

ये फीचर्स खासकर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकते हैं, जो WhatsApp का इस्तेमाल प्रोफेशनल या बिजनेस कम्युनिकेशन के लिए करते हैं।

वेटलिस्ट जॉइन करने का मतलब क्या?

WhatsApp Plus के शुरुआती चरण में शामिल यूजर्स वेटलिस्ट के लिए साइन-अप कर सकते हैं। हालांकि, वेटलिस्ट में नाम दर्ज कराने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि प्लान लॉन्च होते ही आपको अपने आप सब्सक्राइब कर दिया जाएगा।

दरअसल, यह नोटिफिकेशन सिर्फ यूजर्स को यह बताने के लिए है कि उनका अकाउंट प्रीमियम प्लान के लिए एलिजिबल हो सकता है। जब प्लान आधिकारिक तौर पर लॉन्च होगा, तब अलग से सब्सक्रिप्शन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

क्या फ्री WhatsApp रहेगा जारी?

फिलहाल WhatsApp का फ्री वर्जन जारी रहेगा। पेड सब्सक्रिप्शन एक अतिरिक्त सुविधा के रूप में पेश किया जाएगा, ताकि जो यूजर्स एडवांस फीचर्स चाहते हैं, वे इसका लाभ उठा सकें। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि WhatsApp का यह कदम यूजर्स के अनुभव को कितना बदलता है और कितने लोग इस प्रीमियम मॉडल को अपनाते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com