-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Windows Operating System Down Worldwide
यूजर्स हैरान-परेशान! अचानक ब्लू हो रही लैपटॉप-कंप्यूटर की स्क्रीन, माइक्रोसॉफ्ट के सिस्टम में मचा बवाल
- Written By: राहुल गोस्वामी
माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज 11 दुनिया भर के यूजर्स के सिस्टम पर क्रैश हो गया है। इस दौरान एक ब्लू स्क्रीन और संदेश आ रहा है कि 'your device ran into a problem'।प्रभावित यूजर्स ने कंपनी को टैग करते हुए अपनी समस्या के बारे में बताया है।

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में एक बड़े बग के आने की बड़ी खबर आ रही है। इस बग के चलते दुनियाभर के विंडोज यूजर्स के सिस्टम की स्क्रीन अब ब्लू होती दिख रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों के शिकायतों की बाढ़ आ चुकी है।
मामले पर मिली रिपोर्ट के मुताबिक विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) का एरर दिखाई दे रहा है जिसके चलते सिस्टम को अचानक से बंद करना पड़ रहा है या इसे फिर री-स्टार्ट भी करना पड़ रहा है।
There is no information to suggest it is a cyber security incident. We continue to engage across key stakeholders. — National Cyber Security Coordinator (@AUCyberSecCoord) July 19, 2024
रिपोर्ट की मानें तो इस बग के चलते अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देश प्रभावित हुए हैं और इसके चलते कई बड़े बैंकों के काम भी ठप पड़ चुके हैं। कहा जा रहा है कि यह बग माइक्रोसॉफ्ट के हालिया ‘क्राउडस्ट्राइक’ अपडेट के बाद सब सिस्टम को प्रभावित कर रहा है।
माइक्रोसॉफ्ट ने आज यह भी कहा की आज शुक्रवार की सुबह उनकी क्लाउड सर्विसेस बाधित होने के चलते दुनियाभर के कई इलाकों में दिक्कत हुई है। इसकी वजह से कई एयरलाइन्स की उड़ाने प्रभावित हो चुकीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Windows 11 अपडेट बना सिरदर्द, इंटरनेट होते हुए भी नहीं हो रहा लॉगिन, यूजर्स ने खुद बताई परेशानी
लैपटॉप को वायरस और हैकर्स से बचाने का आसान तरीका: Windows में छिपा है एक फ्री सिक्योरिटी टूल
अब खत्म हुआ Windows 10 का दौर, Microsoft ने बंद किया सपोर्ट, जानें क्या होगा आपके सिस्टम पर असर
14 अक्टूबर 2025 से Windows 10 सपोर्ट बंद, यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव
इंडिगो-स्पाइसजेट की उड़ाने प्रभावित
विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में आई इस दिक्कत पर इंडिगो ने ट्वीट किया, “हमारे सिस्टम वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से प्रभावित हैं, जिसका असर अन्य कंपनियों पर भी पड़ रहा है। इस दौरान बुकिंग, चेक-इन, आपके बोर्डिंग पास तक पहुंच और कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।”
IndiGo tweets, “Our systems are currently impacted by a Microsoft outage, which is also affecting other companies. During this time booking, check-in, access to your boarding pass, and some flights may be impacted…” pic.twitter.com/SmxwaFNxGU — ANI (@ANI) July 19, 2024
वहीं स्पाइसजेट ने ट्वीट किया, “हम वर्तमान में अपने सेवा प्रदाता के साथ तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिससे बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग कार्यक्षमताओं सहित ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। परिणामस्वरूप, हमने हवाई अड्डों पर मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाएं सक्रिय कर दी हैं। हम आगामी यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे काउंटरों पर चेक-इन पूरा करने के लिए सामान्य समय से पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें।”
SpiceJet tweets, “We are currently experiencing technical challenges with our service provider, affecting online services including booking, check-in, and manage booking functionalities. As a result, we have activated manual check-in and boarding processes across airports. We… pic.twitter.com/YKwyQmrXs3 — ANI (@ANI) July 19, 2024
खुद क्राउड स्क्राइक ने भी माना है कि क्लाउड सर्विसेस बाधित हुई है और वे इसकी वजहों की भी जांच कर रहे हैं। ‘क्राउडस्ट्राइक’ ने इस बारे में यह भी लिखा है कि हमें इस एरर के बारे में जानकारी है, जो विंडोज सिस्टम में देखने को मिल रहा है।
माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में आई इस दिक्कत के चलते लाखों यूजर्स पर इसका प्रभाव पड़ा है। कई यूजर्स की शिकायत है कि उनका सिस्टम या तो शटडाउन हुआ है या फिर उन्हें ब्लू स्क्रीन की दिक्कत आ रही है। इस दिक्कत का असर प्रमुख बैंक, इंटरनेशनल एयरलाइन्स, जीमेल, अमेज़ॅन और दूसरी इमरजेंसी सर्विस पर भी पड़ रही है।
Windows operating system down worldwide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून का बदला मिजाज! कहीं भारी बारिश का अलर्ट, तो कहीं बढ़ेगी उमस और गर्मी
Jul 12, 2026 | 06:05 AMसिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
Jul 12, 2026 | 06:00 AMMeta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














