-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Windows 10 Is Over Microsoft Has Discontinued Support Learn How It Will Affect Your System
अब खत्म हुआ Windows 10 का दौर, Microsoft ने बंद किया सपोर्ट, जानें क्या होगा आपके सिस्टम पर असर
- Written By: सिमरन सिंह
Windows 11 Upgrade: Microsoft ने 14 अक्टूबर से Windows 10 के लिए सपोर्ट बंद करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी के इस फैसले का सीधा असर उन यूजर्स पर होगा जो अभी Windows 10 का इस्तेमाल कर रहे है।

windows 10 में क्या है खास। (सौ. Windows)
Windows 10 support ends: अगर आपका कंप्यूटर या लैपटॉप अभी भी Windows 10 पर चल रहा है, तो अब सतर्क हो जाइए। Microsoft ने 14 अक्टूबर यानी आज से Windows 10 के लिए सपोर्ट बंद करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी के इस फैसले का सीधा असर दुनियाभर के करोड़ों यूज़र्स पर पड़ेगा। अब सवाल उठता है इससे आपके सिस्टम पर क्या प्रभाव पड़ेगा और आगे आपको क्या करना चाहिए? आइए जानते हैं विस्तार से।
अब नहीं मिलेंगे Windows 10 अपडेट्स
Microsoft ने साफ किया है कि अब Windows 10 पर चलने वाले कंप्यूटरों को कोई नया सिक्योरिटी या फीचर अपडेट नहीं मिलेगा। यानी आपका सिस्टम भले ही सामान्य रूप से काम करता रहेगा, लेकिन उसे नई security patches नहीं मिलेंगी। इसका अर्थ यह है कि आपका कंप्यूटर अब साइबर खतरों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाएगा।
बढ़ेगा साइबर अटैक का खतरा
टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार, “जब ऑपरेटिंग सिस्टम पुराना हो जाता है और उस पर अपडेट नहीं मिलते, तो हैकर्स उसकी कमजोरियों का फायदा उठाने लगते हैं।” अब Windows 10 सिस्टम्स पर भी यही खतरा मंडरा रहा है। सुरक्षा पैच बंद होने के बाद साइबर अटैक का जोखिम कई गुना बढ़ जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि यूज़र्स अपने सिस्टम की सुरक्षा के लिए एंटी-वायरस या एंटी-मैलवेयर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp यूजर्स में मचा हड़कंप, अचानक Account in review दिखा रहा ऐप, जानें क्यों हो रहा अकाउंट लॉक
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Waste To Wealth: जहरीला पानी साफ करने का हथियार बनेगा कोल गैंग्यू, एक नई रिसर्च से जगी उम्मीद
दिल्ली लक्ष्मी योजना से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500, जानिए आवेदन से लेकर स्टेटस चेक की पूरी प्रक्रिया
सुरक्षा के लिए करें यह अपग्रेड
अगर आप साइबर हमलों से बचना चाहते हैं, तो सबसे बेहतर उपाय है कि आप अपने सिस्टम को Windows 11 में अपग्रेड करें। Microsoft ने यूज़र्स को Windows 10 से Windows 11 में Free Upgrade का विकल्प दिया है। हालांकि, यह सुविधा केवल उन्हीं यूज़र्स को मिलेगी जिनके कंप्यूटर का हार्डवेयर Windows 11 कम्पैटिबल है। अगर आपका सिस्टम अपग्रेड नहीं हो पा रहा है, तो अब वक्त आ गया है कि आप नया सिस्टम खरीदने पर विचार करें, क्योंकि पुराने सिस्टम पर काम करना सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरा साबित हो सकता है।
ये भी पढ़े: अमेरिका में रिश्तों का नया दौर इंसान नहीं, अब AI बन रहा साथी
ऐसे करें जांच कि आपका सिस्टम Windows 11 के साथ कम्पैटिबल है या नहीं Microsoft के मुताबिक, यह जानने के लिए कि आपका कंप्यूटर Windows 11 के साथ कम्पैटिबल है या नहीं, आपको PC Health Check ऐप खोलना होगा। इस ऐप को आप अपने सिस्टम के सर्च टूल में खोज सकते हैं। ऐप खुलने के बाद यह बताएगा कि आपका डिवाइस Windows 11 चलाने के योग्य है या नहीं।
ध्यान दें
Windows 10 का सपोर्ट खत्म होना एक बड़ा बदलाव है, जो उपयोगकर्ताओं को बेहतर सुरक्षा और परफॉर्मेंस के लिए Windows 11 पर जाने के लिए प्रेरित करता है। अगर आप अपने डेटा और सिस्टम को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो यह अपग्रेड आपके लिए सबसे जरूरी कदम है।
Windows 10 is over microsoft has discontinued support learn how it will affect your system
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना
Aug 04, 2026 | 04:33 PMमहायुति में बवाल, शिवसेना और NCP में हिंसक झड़प, आपस में भिड़े तानाजी सावंत और राहुल मोटे के समर्थक
Aug 04, 2026 | 04:25 PMराम मंदिर चंदा और जमीन खरीद विवाद: डिंपल यादव और सपा सांसदों का संसद परिसर में प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
Aug 04, 2026 | 04:22 PMGondia News: गोंदिया के डेढ़ लाख धान किसानों को बोनस का इंतजार, 8 महीने बाद भी घोषणा नहीं
Aug 04, 2026 | 04:20 PMनालासोपारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कजरी महोत्सव; संजोली पांडे के गीतों से शिवमय हुआ माहौल
Aug 04, 2026 | 04:20 PMसिंहस्थ कुंभ 2027: नासिक-त्र्यंबकेश्वर में विरासत संरक्षण तेज, यूनेस्को टैग और दावोस में प्रचार की बनी योजना
Aug 04, 2026 | 04:18 PMMonsoon Recipe 2026: बारिश का मजा होगा दोगुना! घर पर बनाएं Maggi की ये 6 टेस्टी और झटपट बनने वाली रेसिपी
Aug 04, 2026 | 04:16 PMवीडियो गैलरी

POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM














