- Hindi News »
- Technology »
- Whatsapps New Feature Now Finding Draft Messages Wit Easy Way
WhatsApp का नया फीचर: अब ड्राफ्ट मैसेज खोजना होगा और भी आसान, जानें आसान तरीका
WhatsApp यूज़र्स के चैट अनुभव को बेहतर करने के लिए नए फीचर्स आया है। हाल ही में एंड्रॉइड यूज़र्स के लिए नए बीटा वर्जन में ड्राफ्ट चैट फिल्टर को जोड़ा गया है जो चैट ढूढंने में मदद करेंगा।
- Written By: सिमरन सिंह

WhatsApp का नया फीचर कैसे आएगा काम। (सौ. Pixabay)
WhatsApp अपने यूज़र्स के चैट अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। हाल ही में एंड्रॉइड यूज़र्स के लिए नए बीटा वर्जन में ड्राफ्ट चैट फिल्टर की घोषणा के बाद अब कंपनी यही फीचर iOS यूज़र्स के लिए भी लाने जा रही है।
क्या है ड्राफ्ट फिल्टर फीचर?
यह नया फीचर उन यूज़र्स के लिए बेहद उपयोगी होगा, जो कई बार मैसेज टाइप करने के बाद उन्हें भेजना भूल जाते हैं। ड्राफ्ट फिल्टर के ज़रिए यूज़र एक क्लिक में सभी ऐसे चैट देख सकेंगे जिनमें मैसेज टाइप तो किया गया है लेकिन भेजा नहीं गया। इससे पूरी चैट लिस्ट में स्क्रॉल करने की जरूरत खत्म हो जाएगी। “ड्राफ्ट मैसेज तब बनते हैं जब यूज़र कोई मैसेज टाइप करता है लेकिन उसे भेजने से पहले रोक देता है। कई बार यह जानबूझकर किया जाता है ताकि बाद में मैसेज में बदलाव किया जा सके।”
iOS के बीटा वर्जन में दिखा नया बदलाव
TestFlight ऐप पर उपलब्ध WhatsApp iOS बीटा वर्जन में यह नया फीचर दिखा है। स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि WhatsApp अब एक नया ड्राफ्ट लिस्ट सेक्शन जोड़ने की तैयारी में है जो चैट टैब में ही दिखाई देगा।
सम्बंधित ख़बरें
अब दुनिया को AI सिखाएगा भारत, Sovereign AI से बदलेगी देश की तकनीकी किस्मत
किसानों, छोटे व्यापारियों और सरकारी स्कूलों के लिए आ रहा है AI Ka UPI, बदलेगी आपकी कमाई और पढ़ाई
AI का असली इम्तिहान अब शुरू, हाइप नहीं, जनता को सीधा फायदा देने पर सरकार का फोकस
AI पर बड़े सवाल, मंत्री अश्विनी वैष्णव के सीधे जवाब! नौकरी, निवेश और नियमों पर सरकार का पूरा प्लान
पुराने लेबल की तुलना में नया फीचर अधिक सुविधाजनक
इससे पहले WhatsApp ने ड्राफ्ट मैसेज को पहचानने के लिए हरे रंग का लेबल दिया था, लेकिन जब बहुत सारी चैट्स हों या ड्राफ्ट काफी पुराने हों, तब उन्हें ढूंढना मुश्किल हो जाता था। नए ड्राफ्ट लिस्ट फीचर की मदद से अब सिर्फ उन्हीं चैट्स को फिल्टर किया जा सकेगा जिनमें ड्राफ्ट मैसेज मौजूद हैं।
iPhone यूज़र्स के लिए खुशखबरी: अब खुद-ब-खुद खाली होगी फोन की स्टोरेज
यूज़र के पास रहेगा पूरा कंट्रोल
यह एक प्रीसेट फिल्टर होगा जिसे यूज़र अपनी चैट सेटिंग से ऐड या रिमूव कर सकता है। खास बात यह है कि इसे कभी भी दोबारा ऑन किया जा सकता है। यह फीचर उन लोगों के लिए खासतौर पर उपयोगी होगा जो कई चैट्स को संभालते हैं और अक्सर मैसेज ड्राफ्ट छोड़ देते हैं। WhatsApp इस फीचर को आने वाले अपडेट में रोलआउट करेगा और इसके लॉन्च होते ही सभी यूज़र्स को इसका फायदा मिलेगा।
Whatsapps new feature now finding draft messages wit easy way
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती: मुंबई जैसे तटीय शहरों पर खतरा, 2030 तक 50% हरित ऊर्जा का लक्ष्य
Feb 17, 2026 | 07:14 PMखजूर से ही क्यों तोड़ा जाता है रोज़ा? रोज़ा रखने के पीछे की असली वजह भी जानिए
Feb 17, 2026 | 07:10 PMखेत में मवेशियों के बीच पढ़ता दिखा 8वीं का छात्र, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट प्रताप शिवंगेकर का वीडियो वायरल
Feb 17, 2026 | 06:56 PMAjit Pawar Plane Crash: टेल सुरक्षित तो ब्लैक बॉक्स कैसे जला? AAIB की जांच पर अमोल मिटकरी के सवालों से हड़कंप
Feb 17, 2026 | 06:54 PM‘ईरान को मिटाने का सपना छोड़ दें ट्रंप’, खामेनेई ने दी US को धमकी; अमेरिकी युद्धपोतों को समुद्र में डुबो देंगे
Feb 17, 2026 | 06:53 PMऑस्ट्रेलिया भुगत रहा अपनी करनी का फल, जानें कब-कब कंगारू टीम हुई वर्ल्ड कप के पहले राउंड से बाहर?
Feb 17, 2026 | 06:51 PM2026 में कब से शुरू हो रहा है रोज़ा? जानिए सही तारीख़ और रोज़े के दौरान क्या करें और क्या नहीं?
Feb 17, 2026 | 06:44 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














