WhatsApp ने वीडियो कॉल में जोड़ा शानदार फीचर, कॉलिंग एक्सपीरियंस होगा बेहतर

WhatsApp पर वीडियो कॉल के दौरान वीडियो की क्वालिटी खराब होने की समस्या आम हो गई है। अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इस परेशानी को दूर करने के लिए WhatsApp में एक फीचर जोड़ा गया है, जिसे लो लाइट मोड कहते हैं।
Whatsapp video call
Whatsapp call को लेकर नए फीचर सामने आए है। (सौ. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डिजिटल डेस्क. WhatsApp एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है, जिसका इस्तेमाल दुनिया भर के लोग करते हैं। इसे अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कनेक्ट रहने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कंपनी यूजर्स को समय-समय पर नए फीचर्स भी देती है, जिससे उनके WhatsApp का एक्सपीरियंस और भी ज्यादा शानदार हो सके। ऐसे में वीडियो कॉल की सुविधा में भी कुछ चीजें जोड़ी गई हैं, जो आपकी एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाएंगी।

आपने देखा होगा कि WhatsApp पर वीडियो कॉल के दौरान वीडियो की क्वालिटी खराब होने की समस्या आम हो गई है। अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इस परेशानी को दूर करने के लिए WhatsApp में एक फीचर जोड़ा गया है, जिसे लो लाइट मोड कहते हैं। इसमें जानते हैं कि यह मोड क्या है?

क्या है लो लाइट मोड?

WhatsApp में वीडियो कॉल की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए एक नया अपडेट जारी किया गया है। इस नए फीचर की खासियत यह है कि इसमें नया लो लाइट मोड जोड़ा गया है। यह एक ऐसा फीचर है जो कम रोशनी में भी वीडियो कॉल की क्वालिटी को कम नहीं होने देगा। अब आप अंधेरे कमरे में भी अपने दोस्तों और परिवार वालों से वीडियो कॉल पर बात कर सकते हैं। इस अपडेट में सिर्फ लो लाइट मोड ही नहीं, बल्कि वीडियो कॉल के लिए फिल्टर और बैकग्राउंड को भी जोड़ा गया है, जो वीडियो कॉल को और भी मजेदार बनाता है।

कैसे करेगा काम

जब आप लो लाइट मोड ऑन करते हैं, तो WhatsApp आपके वीडियो को ऑटोमेटिकली एडजस्ट करता है, ताकि आपका चेहरा आसपास के वातावरण के हिसाब से साफ दिखे। इस मोड की मदद से यूजर्स चेहरे पर कम रोशनी में भी साफ दिख सकते हैं।

इस तरह करें सेटिंग

इस मोड को अपनी सेटिंग में लगाने के लिए आपको सबसे पहले कुछ स्टेप्स को फॉलो करना जरूरी है।

  • सबसे पहले WhatsApp खोलें।
  • वीडियो कॉल शुरू करें।
  • वीडियो कॉल फुल स्क्रीन पर करें।
  • लो लाइट मोड को ऑन करने के लिए ऊपर दाएं कोने में बल्ब आइकन पर टैप करें।
  • अब आप बिना किसी परेशानी के कम रोशनी में वीडियो कॉल कर सकते हैं।
  • इसे बंद करने के लिए दोबारा बल्ब आइकन पर क्लिक करना है।