-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Chinese Astronauts Returns To Earth Ofter Long Six Months Health Information Received
Space में 6 महीने गुजारकर धरती पर आए चीनी अंतरिक्ष यात्री, स्वास्थ्य की मिली जानकारी
- Written By: सिमरन सिंह
अंतरिक्ष यात्री ये गुआंगफू, ली कांग और ली गुआंगसु को लेकर अंतरिक्ष यान 'शेनझो-18' का कैप्सूल रात 1:24 बजे (बीजिंग टाइम) उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में डोंगफेंग स्थल पर उतरा।

chinese-astronaut अब धरती पर आ चुके है। (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. अंतरिक्ष स्टेशन में छह महीने बिताने के बाद चीनी अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर सुरक्षित लौटे हैं। बीजिंग में 4 नवंबर को निचली कक्षा में अंतरिक्ष स्टेशन विकसित करने के कार्य में छह महीने बिताने वाले तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री सोमवार रात पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए। मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियानों से जुड़ी चीनी एजेंसी ने यह जानकारी दी।
इतने दिनों तक अंतरिक्ष में बिताया समय
अंतरिक्ष यात्री ये गुआंगफू, ली कांग और ली गुआंगसु को लेकर अंतरिक्ष यान ‘शेनझो-18’ का कैप्सूल रात 1:24 बजे (बीजिंग टाइम) उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र में डोंगफेंग स्थल पर उतरा। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि 192 दिन तक कक्षा में रहने के बाद तीनों अंतरिक्ष यात्रियों का स्वास्थ्य ठीक है और ‘शेनझो-18’ मानवयुक्त मिशन सफल रहा। शेनझो-18 के मिशन कमांडर गुआंगफू एक वर्ष से अधिक के संचयी अंतरिक्ष उड़ान समय वाले पहले चीनी अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं। उन्होंने एक चीनी अंतरिक्ष यात्री के रूप में कक्षा में सबसे लंबे समय तक रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।
ये भी पढ़े: नए लैपटॉप में ये 5 सेटिंग्स आएंगी काम, भविष्य में दिलाएंगी फायदा
सम्बंधित ख़बरें
China Surveillance: लीक डेटाबेस से बड़ा खुलासा, जानिए चीन कैसे रखता है विदेशियों की हर पल की खबर
नाथू ला और शिपकी ला दर्रों से गूंजा व्यापार; चीन के लिए फिर खुले रास्ते, 36 वस्तुओं का होगा आदान-प्रदान
Explainer: जमीन के नीचे युद्ध की तैयारी कर रहा अमेरिका…क्या है सबटेरीन कॉन्सेप्ट, जिसने बढ़ाई चीन की चिंता?
जमीन के नीचे से वार करेगा अमेरिका? ड्रैगन की सुरक्षा को इन हथियारों से बड़ा खतरा, चीनी एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
उन्होंने अक्टूबर 2021 से अप्रैल 2022 तक ‘शेनझो-13’ मिशन में अंतरिक्ष यात्री के रूप में कार्य किया था। गुआंगफू ने कहा, “चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने क्रमिक अभियानों में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी है। मेरा मानना है कि निकट भविष्य में कक्षा में अवधि का रिकॉर्ड टूट जाएगा।” वहीं, अन्य अंतरिक्ष यात्री ली गुआंगसु ने कहा कि उन्होंने चेरी टमाटर और सलाद पत्ता के रूप में दो प्रकार के पौधे उगाए तथा भोजन के लिए कुछ सलाद पत्ते काटे।
सरकारी से मिली जानकारी
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने ली के हवाले से कहा, “अंतरिक्ष में ताजी सब्जियाँ खाने में सक्षम होना वास्तव में एक आशीर्वाद है। ये हरे पौधे हमारे व्यस्त कार्य में भी हरियाली की दमक और अच्छा उत्साह लेकर आए।” चीन ने इस साल अप्रैल में ‘शेनझो-18’ मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया था। शिन्हुआ के अनुसार, अंतरिक्ष में रहने के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने विज्ञान से जुड़े दर्जनों प्रयोग किए। धरती पर लौटे तीनों अंतरिक्ष यात्रियों की जगह तीन अन्य यात्री 30 अक्टूबर को अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे, जिनमें एक महिला भी शामिल है। चीन हर छह महीने में स्टेशन के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को बदलता रहता है। चीन ने अपना अंतरिक्ष स्टेशन तब बनाया जब उसे कथित तौर पर इस चिंता के कारण अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर कर दिया गया था कि उसका अंतरिक्ष कार्यक्रम उसकी सेना द्वारा संचालित किया जाता है।
Chinese astronauts returns to earth ofter long six months health information received
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Malaika Arora Fitness: मलाइका का ‘शोल्डर व्हील’ वर्कआउट देगा टोन्ड और मजबूत बाजू, जानें कैसे करें यह एक्सरसाइज
Aug 05, 2026 | 08:40 AMजायकवाड़ी बांध के खोले गए 18 गेट, नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता, लोगों से नदी से दूर रहने की अपील
Aug 05, 2026 | 08:39 AMBWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु को मिली 9वीं वरीयता, सात्विक-चिराग पांचवें नंबर पर; देखिए पूरी अपडेट
Aug 05, 2026 | 08:39 AMट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम! गोल्फ क्लब के पास हथियारों के साथ दबोचा गया संदिग्ध, कार से पिस्टल बरामद
Aug 05, 2026 | 08:37 AMपुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
Aug 05, 2026 | 08:35 AMमुरैना के बड़े जैन मंदिर से डेढ़ किलो का चांदी का छत्र चोरी, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश चोर
Aug 05, 2026 | 08:32 AMExplainer: भारत में बैठकर बांग्लादेश में तख्तापलट करने की तैयारी में शेख हसीना! किस बात से डरी रहमान सरकार?
Aug 05, 2026 | 08:31 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














