इंटरनेट पर एक दिन में क्या-क्या होता है? आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे आप!

हम हर पल किसी न किसी रूप में इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं। चाहे वह ईमेल भेजना हो, सोशल मीडिया चलाना हो या फिर वीडियो कॉलिंग करने जैसे काम हो। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक दिन में इंटरनेट पर कितनी हलचल होती है?
इंटरनेट पर एक दिन में क्या-क्या होता है? आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे आप!
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म
Published on: 
Updated on: 

नवभारत टेक डेस्क : आज के इस डिजिटल युग में इंटरनेट हमारी जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। हम हर पल किसी न किसी रूप में इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं। चाहे वह ईमेल भेजना हो, सोशल मीडिया चलाना हो या फिर वीडियो कॉलिंग करने जैसे काम हो। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक दिन में इंटरनेट पर कितनी हलचल होती है? आइए जानते हैं इंटरनेट की दुनिया में सिर्फ 24 घंटे में क्या-क्या होता है?

मौजूदा समय में हर दिन लगभग 333 अरब ईमेल भेजे जाते हैं। चाहे वह ऑफिस की मीटिंग हो या किसी दोस्त का बधाई संदेश, ईमेल का उपयोग सभी जगह हो रहा है। इसके साथ ही 24 अरब से अधिक टेक्स्ट मैसेज हर दिन भेजे जाते हैं, जो मोबाइल कम्युनिकेशन की बढ़ती जरूरतों को दर्शा रहा है।

गूगल पर हर दिन होते हैं अरबों सर्च

हर सवाल का जवाब आज गूगल के पास होता है। इसलिए हैरानी की बात नहीं कि हर दिन 8.5 अरब से ज्यादा गूगल सर्च किए जा रहे हैं। बल्कि यह दिखाता है कि लोग जानकारी पाने के लिए सबसे पहले गूगल का सहारा ले रहे हैं। और इसके साथ ही गूगल को सबसे सोर्स भी बान रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त हलचल

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर भी एक्टिविटी चरम पर है। हर दिन 3.5 अरब स्नैपचैट स्नैप्स शेयर किए जा रहे हैं। फेसबुक पर 2.5 अरब पोस्ट्स किए जाते हैं, जो इसे दुनिया का सबसे व्यस्त प्लैटफॉर्म बनता जा रहा है। वहीं, एक्स पर 500 मिलियन यानी 50 करोड़ पोस्ट्स हर रोज किए जाते हैं। टिंडर जैसे डेटिंग ऐप पर भी जबरदस्त मूवमेंट है। हर दिन 1.6 अरब स्वाइप्स होते हैं। इससे यह साफ है कि आज की पीढ़ी ऑनलाइन कनेक्शन पर खूब भरोसा कर रही है।

स्ट्रीमिंग और वर्चुअल मीटिंग्स भी पीछे नहीं

वर्तमान समय में मनोरंजन और ऑफिस दोनों का बड़ा हिस्सा इंटरनेट पर निर्भर है। हर दिन 1.4 अरब घंटे का कंटेंट स्ट्रीम किया जाता है, जिसमें यूट्यूब, नेटफ्लिक्स और अन्य प्लैटफॉर्म शामिल हैं। वहीं, Zoom जैसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लैटफॉर्म पर 151 मिलियन यानी 15.1 करोड़ घंटे की मीटिंग्स होती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com