- Hindi News »
- Technology »
- These 5 Gadgets Are Very Important In War Situations Buy Them Now So That You Dont Have To Regret Later
जंग के हालात में बेहद जरूरी हैं ये 5 गैजेट्स, अभी खरीद लें ताकि बाद में पछताना न पड़े
ऐसे तनावपूर्ण समय में सिर्फ सेना ही नहीं, आम नागरिकों की भी तैयारी बेहद अहम है। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कुछ जरूरी गैजेट्स अभी से घर में रखना बुद्धिमानी होगी।
- Written By: सिमरन सिंह

भारत और पाकिस्तान (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: दुनिया तेजी से बदल रही है और भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर हालात कभी भी युद्ध में बदल सकते हैं। ऐसे तनावपूर्ण समय में सिर्फ सेना ही नहीं, आम नागरिकों की भी तैयारी बेहद अहम है। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कुछ जरूरी गैजेट्स अभी से घर में रखना बुद्धिमानी होगी।
1. सोलर पावर बैंक – बिना बिजली के भी चार्जिंग संभव
अगर बिजली चली जाए और मोबाइल चार्ज न हो पाए तो बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। ऐसे में सोलर पावर बैंक एक शानदार समाधान है। यह सूरज की रोशनी से चार्ज होता है और मोबाइल, टॉर्च जैसे उपकरणों को चार्ज करने में सक्षम होता है। एक बार की खरीददारी से आप भविष्य के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं।
2. हैंड क्रैंक रेडियो – बिना नेटवर्क के भी खबरें मिलेंगी
युद्ध या आपात स्थिति में जब मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट ठप हो जाएं, तब हैंड क्रैंक रेडियो ही एकमात्र सूचना का साधन बनता है। यह बिना बैटरी के भी हाथ से घुमाकर चार्ज किया जा सकता है और रेडियो फ्रीक्वेंसी से ताजा खबरें सुनी जा सकती हैं। हल्का और पोर्टेबल होने के कारण यह यात्रा में भी सहायक होता है।
सम्बंधित ख़बरें
3. टैक्टिकल फ्लैशलाइट – अंधेरे में सुरक्षा का साथी
यह सामान्य टॉर्च से कहीं ज्यादा पावरफुल होती है। टैक्टिकल फ्लैशलाइट तेज रोशनी देने के साथ-साथ SOS सिग्नल, विंडो ब्रेकर और सेल्फ डिफेंस फीचर्स से लैस होती है, जो किसी भी इमरजेंसी में आपकी मदद कर सकती है।
4. मल्टीटूल किट – एक किट, कई काम
इस किट में स्क्रूड्राइवर, चाकू, कैंची, बोतल ओपनर, वायर कटर आदि कई टूल्स एक ही जगह मिलते हैं। ये युद्ध, सफर या रोजमर्रा की समस्याओं में बेहद उपयोगी हो सकती है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
5. पोर्टेबल स्टोव – कहीं भी खाना पकाएं
अगर गैस या बिजली उपलब्ध न हो, तो पोर्टेबल स्टोव से आप लकड़ी, गोबर या कैंपिंग फ्यूल की मदद से खाना आसानी से पका सकते हैं।
ऑनलाइन खरीदारी करें, खर्च भी ज्यादा नहीं
ये सभी गैजेट्स Amazon और Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर 1000 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक में उपलब्ध हैं। इन्हें अभी खरीद लें ताकि संकट के समय आप तैयार रहें।
These 5 gadgets are very important in war situations buy them now so that you dont have to regret later
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु चुनाव: बीजेपी की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम क्यों नहीं? सामने आई सीट बंटवारे की असली इनसाइड स्टोरी
Apr 03, 2026 | 07:58 PM‘फेम पाने के लिए लोग कर रहे घटिया हरकत…’, मोनालिसा का करारा पलटवार, बिना नाम लिए रजत दलाल पर साधा निशाना
Apr 03, 2026 | 07:46 PMकौन है ईरान का सबसे अमीर शख्स Pierre Omidyar? अंबानी-अडानी के मुकाबले कुल कितनी संपत्ती; जानें सबकुछ
Apr 03, 2026 | 07:44 PMपाकिस्तान के बन्नू में भीषण विस्फोट, मीलों दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, 5 लोगों की मौत
Apr 03, 2026 | 07:44 PMएशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के तीन मेडल हुआ फिक्स, निखत-प्रिया और प्रीति सेमीफाइनल में पहुंचीं
Apr 03, 2026 | 07:43 PMअपने ही पत्र से फंसी सुनेत्रा, अध्यक्ष पद के साथ पार्थ की रास उम्मीदवारी भी खतरे में…
Apr 03, 2026 | 07:41 PMठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














