Fake WhatsApp से खाते से उड़ सकते हैं पैसे, आम लोगों की जमा पूंजी पर खतरा

Fake WhatsApp: किसी अनजान लिंक से WhatsApp डाउनलोड करते हैं, तो अब सावधान हो जाइए। इन दिनों फर्जी WhatsApp ऐप के जरिए लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
Fake WhatsApp Accounts Could Drain People's Savings
Fake WhatsApp (Source. Pixabay)
Updated on

Fake WhatsApp App Danger: अगर आप भी किसी अनजान लिंक से WhatsApp डाउनलोड करते हैं, तो अब सावधान हो जाइए। इन दिनों फर्जी WhatsApp ऐप के जरिए लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। साइबर अपराधी ऐसे नकली ऐप्स के जरिए यूजर्स के फोन में स्पाईवेयर इंस्टॉल कर रहे हैं, जिससे उनकी निजी जानकारी खतरे में पड़ रही है।

मेटा के स्वामित्व वाली WhatsApp ने इस खतरे को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 200 यूजर्स के मोबाइल में नकली ऐप इंस्टॉल करवाई गई, जिसमें मालवेयर छिपा हुआ था। यह मालवेयर यूजर्स के डेटा को चुपचाप हैकर्स तक पहुंचा सकता है।

इटली में सामने आया Fake WhatsApp का मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला सबसे पहले इटली में सामने आया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा, "हमारी सिक्योरिटी टीम ने इटली में लगभग 200 यूजर्स का पता लगाया है, जिन्होंने अपने फोन में फर्जी ऐप डाउनलोड कर ली थी।" WhatsApp ने आगे बताया कि इन सभी यूजर्स को तुरंत लॉग-आउट कर दिया गया और उनकी प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए अलर्ट जारी किया गया। साथ ही उन्हें फर्जी ऐप के खतरों के बारे में जानकारी दी गई और आधिकारिक ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी गई।

किसके पीछे है ये साजिश?

WhatsApp के मुताबिक, इस साइबर हमले के पीछे इटली की स्पाईवेयर कंपनी SIO का हाथ है। कंपनी ने साफ किया है कि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। साइबर जासूसी के लिए अक्सर ऐसे नकली ऐप्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो यूजर्स के फोन में घुसकर उनका डेटा चोरी करते रहते हैं।

अगर आप इस तरह के खतरों से बचना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है:

  • हमेशा Google Play Store या App Store जैसे भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ही ऐप डाउनलोड करें
  • किसी अनजान लिंक पर क्लिक करके ऐप इंस्टॉल करने से बचें
  • ऐप को दी गई परमिशन को समय-समय पर चेक करें
  • WhatsApp में टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर चालू करें
  • अपने फोन और WhatsApp को हमेशा अपडेट रखें

ध्यान दें

आज के डिजिटल दौर में छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है। खासकर मिडिल क्लास यूजर्स को ऐसे साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की जरूरत है। एक गलत क्लिक आपकी पूरी पर्सनल जानकारी और पैसे दोनों को खतरे में डाल सकता है और अपराधी Fake WhatsApp जैसी चीजें लाते रहते है लोगों को ठगने के लिए ऐसे में हमारा सावधान रहना काफी जरूरी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com