तत्काल टिकट बुकिंग की जंग से मिल सकती है राहत, डॉ. वेलुमणि ने बताया स्मार्ट तरीका

रेल में तत्काल टिकट बुक करना हर दिन एक बड़ी चुनौती बन चुका है। सुबह 10 बजे जैसे ही बुकिंग विंडो खुलती है, लाखों यूजर्स IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर लॉग इन कर जाते हैं। लेकिन अब ये काम आसान हो गया है।
तत्काल टिकट बुकिंग की जंग से मिल सकती है राहत, डॉ. वेलुमणि ने बताया स्मार्ट तरीका
tatkal ticket बुक करने का आसान तरीका। (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

रेल यात्रियों के लिए तत्काल टिकट बुक करना हर दिन एक बड़ी चुनौती बन चुका है। सुबह 10 बजे जैसे ही बुकिंग विंडो खुलती है, लाखों यूजर्स IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर लॉग इन कर जाते हैं। लेकिन वेबसाइट कुछ ही सेकेंड में हैंग हो जाती है और मिनटों में सारी सीटें वेटिंग में चली जाती हैं।

डॉ. ए. वेलुमणि का सुझाव वायरल

थायरोकेयर के संस्थापक डॉ. ए. वेलुमणि ने इस समस्या का एक स्मार्ट समाधान सुझाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें IRCTC की तत्काल बुकिंग प्रक्रिया को व्यंग्यात्मक रूप में एक “डेली ड्रामा” बताया गया।

वेलुमणि ने क्या कहा?

उन्होंने लिखा, "9:59 तक सीट्स अवेलेबल होती हैं, 10:00 बजे साइट हैंग हो जाती है, 10:03 तक सब टिकट बुक हो जाते हैं और 10:04 पर साइट फिर से स्मूथ हो जाती है।"

रिपोर्ट में खुलासा: यात्रियों की परेशानी बड़ी

लोकलसर्कल्स की रिपोर्ट के अनुसार, 396 जिलों के 55,000 यात्रियों में से 73% लोगों का टिकट 1 मिनट के भीतर ही वेटिंग में चला गया। 30% लोग अब एजेंट्स के भरोसे हैं, जबकि मात्र 29% ही साल भर में एक बार तत्काल टिकट बुक कर पाने में सफल होते हैं।

समाधान: स्लॉट सिस्टम अपनाने की सलाह

डॉ. वेलुमणि का कहना है कि जैसे उनकी कंपनी वेबसाइट ट्रैफिक को धीरे-धीरे हैंडल करती है, वैसे ही IRCTC को भी बुकिंग टाइम को स्लॉट्स में बांटना चाहिए। सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक हर घंटे कुछ खास ट्रेनों की तत्काल बुकिंग खोली जाए। इससे एक साथ भारी ट्रैफिक का दबाव नहीं पड़ेगा और वेबसाइट क्रैश से बचेगी।

लाभ क्या होंगे?

  • वेबसाइट क्रैश नहीं होगी
  • यूजर को मिलेगा फेयर मौका
  • टेंशन फ्री टिकट बुकिंग
  • ट्रैवल एजेंट पर निर्भरता होगी कम
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com