-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Spotify Launches New Feature Now Transfer Your Playlists Without Third Party Apps
Spotify ने लॉन्च किया नया फीचर, अब बिना थर्ड-पार्टी ऐप के ट्रांसफर करें अपनी प्लेलिस्ट
- Written By: सिमरन सिंह
Import Your Music Feature: Spotify ने यूज़र्स के लिए 'Import Your Music' फीचर पेश किया है। यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो अन्य म्यूज़िक प्लेटफॉर्म से Spotify पर स्विच करना चाहते हैं।

Spotify में क्या आया नया फीचर। (सौ. Spotify)
Spotify Collaborative Playlist: Spotify ने यूज़र्स के अनुभव को और बेहतर बनाते हुए नया ‘Import Your Music’ फीचर पेश किया है। यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो अन्य म्यूज़िक प्लेटफॉर्म से Spotify पर स्विच करना चाहते हैं। नए अपडेट के बाद अब यूज़र्स अपनी पुरानी प्लेलिस्ट सीधे Spotify पर ला सकेंगे, वह भी बिना किसी बाहरी ऐप पर निर्भर हुए। कंपनी ने बताया कि यह फीचर ग्लोबली रोलआउट हो रहा है और मोबाइल यूज़र्स को अगले कुछ दिनों में इसकी सुविधा मिलने लगेगी।
प्लेलिस्ट ट्रांसफर करना हुआ बेहद आसान
Spotify ने कहा कि यह इंटीग्रेशन उन लाखों यूज़र्स के लिए प्रक्रिया को आसान बना देता है जिन्हें अब तक अपनी पसंदीदा प्लेलिस्ट फिर से तैयार करनी पड़ती थी। नए टूल के जरिए म्यूज़िक कलेक्शन को बिना दोबारा बनाए आसानी से नए प्लेटफॉर्म पर लाया जा सकता है। हालांकि Spotify ने आधिकारिक तौर पर सपोर्टेड सर्विसेज की लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन यह फीचर TuneMyMusic के जरिए काम करता है। यह टूल पहले से ही Apple Music, YouTube Music, Amazon Music, Tidal, Deezer, SoundCloud, Qobuz, Napster, Pandora सहित कई लोकप्रिय प्लेटफॉर्म से ट्रांसफर सपोर्ट करता है।
कैसे ट्रांसफर करें अपनी प्लेलिस्ट?
प्लेलिस्ट इंपोर्ट करने के लिए यूज़र्स को अपने फोन पर Spotify ऐप खोलना होगा। इसके बाद:
सम्बंधित ख़बरें
Jio ने लॉन्च किया नया Freedom Pack: ₹10,000 में 15 महीने की वैधता, 100 Mbps स्पीड और 12 OTT ऐप्स का फायदा
जंतर-मंतर पर AI Smart Glasses की एंट्री, प्रदर्शनकारियों की रिकॉर्डिंग से मचा बवाल, प्राइवेसी पर उठे बड़े सवाल
Zomato-Swiggy की बढ़ेगी टेंशन, अब Flipkart की फूड डिलीवरी में एंट्री, बदल सकता है पूरा गेम
WhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
- Your Library में जाएं
- नीचे स्क्रॉल करें
- Import Your Music विकल्प चुनें
- TuneMyMusic से कनेक्ट करें
- जिस प्लेटफॉर्म से प्लेलिस्ट इंपोर्ट करनी है, उसे सेलेक्ट करें और फिर ट्रांसफर शुरू करें कंपनी का मानना है कि यह कदम प्रतिस्पर्धी ऐप्स से यूज़र्स को आकर्षित करने के लिए Spotify की सबसे बड़ी कोशिशों में से एक है।
ये भी पढ़े: Motorola ने लॉन्च किया बजट सेगमेंट का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
इंपोर्ट के बाद भी मिलेगा पूरा क्रिएटिव कंट्रोल
Spotify ने स्पष्ट किया है कि प्लेलिस्ट इंपोर्ट करने के बाद यूज़र्स ऐप की सभी क्रिएटिव सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। इसका मतलब है कि यूज़र्स:
- अपनी कस्टम कवर आर्ट बना सकते हैं
- दोस्तों को प्लेलिस्ट पर कोलैबोरेट करने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं
- प्लेलिस्ट को शेयर कर सकते हैं
- Smart Filters और Mix Transition जैसे टूल्स का भी उपयोग कर सकते हैं
इसके अलावा, Spotify का रिकमेंडेशन सिस्टम भी इंपोर्टेड गानों के आधार पर Release Radar और Daylist जैसे पर्सनलाइज़्ड प्लेलिस्ट को अपडेट करता रहेगा।
Spotify launches new feature now transfer your playlists without third party apps
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे के 61,900 किसानों को बड़ी राहत, 533 करोड़ रुपये की कर्जमाफी प्रक्रिया शुरू
Jul 25, 2026 | 07:18 AMNEET Student Protest को लेकर आकांक्षा पुरी का सनसनीखेज खुलासा, बोली- आंदोलन में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे
Jul 25, 2026 | 07:17 AMनागपुर सीमेंट रोड घोटाला मामला: HC का सख्त आदेश, याचिकाकर्ता संस्था जनमंच को मिली NMC ऑडिट देखने की अनुमति
Jul 25, 2026 | 07:16 AMFIH: पाकिस्तान पर भारत का दबदबा, हॉकी5s एशिया चैंपियनशिप में 7-3 से दर्ज की बड़ी जीत
Jul 25, 2026 | 07:09 AMमहावितरण के दावों की खुली पोल, पश्चिम नागपुर घंटों अंधेरे में डूबा; गिट्टीखदान थाना भी रहा बिजली विहीन
Jul 25, 2026 | 07:06 AMईरानी समुद्री सीमा में भारतीय क्रू वाले जहाज दिशा पर हमला, अमेरिकी नौसेना पर लगा आरोप; सभी 28 भारतीय सुरक्षित
Jul 25, 2026 | 07:05 AMLIVEआज की ताजा खबर 25 जुलाई LIVE: आज VP हाउस में सरकार और CJP के बीच बैठक का तीसरा दौर
Jul 25, 2026 | 06:53 AMवीडियो गैलरी

दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM














