-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Screen On The Metro Or In The Office Anymore Cant See As The Samsung Galaxy S26 Is Coming With A Privacy Display Feature
मेट्रो या ऑफिस में अब कोई नहीं देख पाएगा आपकी स्क्रीन, Samsung Galaxy S26 में आ रहा है प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर
- Written By: सिमरन सिंह
Samsung Galaxy S26 Privacy Feature: स्मार्टफोन सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं रहा। बैंकिंग डिटेल्स, UPI पेमेंट, पर्सनल फोटो, ऑफिस मेल और वर्क चैट सब कुछ हमारी फोन स्क्रीन पर ही होता है।

Samsung Galaxy S26 Privacy Feature (Source. X)
What is Samsung Privacy Display: आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं रहा। बैंकिंग डिटेल्स, UPI पेमेंट, पर्सनल फोटो, ऑफिस मेल और वर्क चैट सब कुछ हमारी फोन स्क्रीन पर ही होता है। लेकिन मेट्रो, बस, कैफे या ऑफिस में बैठे-बैठे अक्सर यह डर बना रहता है कि कहीं बगल में बैठा इंसान हमारी स्क्रीन न झांक ले। इसी आम लेकिन गंभीर समस्या का समाधान अब Samsung लाने की तैयारी में है।
Galaxy S26 में मिलेगा बिल्ट-इन प्राइवेसी डिस्प्ले
Samsung अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26 सीरीज़ में एक नया Privacy Display फीचर देने वाला है। कंपनी ने हाल ही में इसका टीज़र भी जारी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कोई अलग से लगाने वाला स्क्रीन गार्ड नहीं होगा, बल्कि डिस्प्ले के अंदर ही मौजूद हार्डवेयर-लेवल प्राइवेसी फीचर होगा।
इस तकनीक में फोन की स्क्रीन खुद ही ऐसा मोड ऑन कर लेगी, जिसमें सामने से देखने वाले यूज़र को सब कुछ साफ दिखेगा, लेकिन साइड एंगल से देखने पर स्क्रीन ब्लर या डार्क नजर आएगी। यह पूरा प्रोसेस पिक्सल लेवल पर काम करेगा, यानी यूज़र को किसी एक्स्ट्रा एक्सेसरी की जरूरत नहीं पड़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
जेब में रखें AI Translator, Google का नया डिवाइस बिना इंटरनेट करेगा भाषा का अनुवाद, जानिए कैसे करता है काम
अब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
X ने बदला कमाई का खेल, Creator Revenue Share बंद, अब Original Content पर मिलेगा पैसा
OpenAI ला रहा है अपना पहला AI गैजेट, डोनट जैसा दिखेगा डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा ये बड़े काम
अभी की दिक्कत क्या है, नया फीचर क्या बदलेगा?
फिलहाल प्राइवेसी के लिए मार्केट में मिलने वाले प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर का सहारा लेना पड़ता है। इससे साइड से स्क्रीन नहीं दिखती, लेकिन इसके साथ कई नुकसान भी हैं ब्राइटनेस कम हो जाती है, कलर क्वालिटी प्रभावित होती है और धूप में स्क्रीन साफ नजर नहीं आती। यही वजह है कि बहुत से लोग इसे इस्तेमाल नहीं करते।
Samsung का नया Privacy Display इन सभी समस्याओं को हार्डवेयर के जरिए हल करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S26 की OLED स्क्रीन में एक खास Viewing Angle Control Layer जोड़ी गई है।
प्राइवेसी मोड कैसे करेगा काम?
जब यूज़र Privacy Mode ऑन करेगा, तो स्क्रीन का व्यूइंग एंगल अपने आप नैरो हो जाएगा। सामने वाला यूज़र आराम से फोन इस्तेमाल कर पाएगा, लेकिन बगल में बैठा व्यक्ति मैसेज, फोटो या ऐप का कंटेंट साफ नहीं देख पाएगा। और जब प्राइवेसी मोड ऑफ होगा, तो स्क्रीन बिल्कुल सामान्य AMOLED डिस्प्ले की तरह काम करेगी। यानी हर समय प्राइवेसी स्क्रीन के साथ रहने की मजबूरी नहीं होगी, जैसा कि ग्लास प्रोटेक्टर में होता है।
Exclusive! The privacy screen on the Samsung S26 Ultra goes far beyond a global privacy mode. It also supports partial, localized privacy control. Here is how it works. You can apply privacy protection to only a specific part of the screen, for example a message notification… pic.twitter.com/RWJPtR0qc8 — Ice Universe (@UniverseIce) January 28, 2026
डेटा सेफ्टी में बड़ा फायदा
टीज़र के मुताबिक यह फीचर सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले हार्डवेयर के कॉम्बिनेशन से चलेगा। क्विक सेटिंग्स में एक प्राइवेसी टॉगल मिलेगा। इससे बैंकिंग ऐप्स इस्तेमाल करते समय डेटा सुरक्षित रहेगा, ऑफिस मेल और वर्क चैट पर कोई तांक-झांक नहीं कर पाएगा और एक्सिडेंटल डेटा लीक का खतरा भी कम होगा। Samsung पहले से ही Knox Security और Secure Folder जैसे फीचर्स देता है। नया Privacy Display उसी दिशा में एक फिजिकल-लेवल प्राइवेसी अपग्रेड माना जा रहा है।
ये भी पढ़े: एक लाइन लिखिए और ब्राउजर करेंगा पूरा काम, Google Chrome का नया अपडेट बना स्मार्ट असिस्टेंट
Galaxy S26 में क्यों जरूरी है यह फीचर?
आज फोन में फाइनेंशियल, हेल्थ और ऑफिस से जुड़ा बेहद संवेदनशील डेटा रहता है। UPI, नेट बैंकिंग, मेडिकल रिपोर्ट और जरूरी डॉक्यूमेंट्स सब कुछ स्मार्टफोन पर खुलता है। इसी वजह से अब सिर्फ सॉफ्टवेयर सिक्योरिटी नहीं, बल्कि विजुअल प्राइवेसी भी अहम बन गई है।
कब लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज़?
Samsung अगले महीने यानी फरवरी में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज़ लॉन्च कर सकता है। इसमें Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra शामिल होंगे। आने वाले दिनों में इससे जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
Screen on the metro or in the office anymore cant see as the samsung galaxy s26 is coming with a privacy display feature
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चित्रगुप्त पीठ से संत समाज का ऐलान; श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में जल्द सुनवाई, 6 दिसंबर को कार सेवा की घोषणा
Aug 09, 2026 | 10:44 PMदुबई मॉल में खो गया सोने का कंगन, सफाई कर्मचारी ने लौटाकर जीता भारतीय महिला का दिल; वीडियो वायरल
Aug 09, 2026 | 10:21 PMरोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
Aug 09, 2026 | 10:17 PMCM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
Aug 09, 2026 | 10:08 PMAI के चश्मे से आजादी का जश्न, अगर 1947 में सोशल मीडिया या एआई होता, तो कैसी होती स्वतंत्रता आंदोलन की तस्वीरें
Aug 09, 2026 | 09:56 PMITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














