- Hindi News »
- Technology »
- Russia Replace Whatsapp And Telegram With New Messaging App Vlads App By Goverment
क्या रूस में हो जाएगा WhatsApp और Telegram बैन? इस कारण से लिया बड़ा फैसला
व्हाट्सऐप या टेलीग्राम जैसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल रूस सरकार जल्द बंद करने वाली है। सरकार देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नए मैसेजिंग ऐप को लोगों के लिए लॉन्च करने की तैयारी में है।
- Written By: सिमरन सिंह

क्या है सरकार के फैसले की वजह। (सौ. Design)
अगर आप व्हाट्सऐप या टेलीग्राम जैसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं और ट्रैवलिंग के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रूस सरकार अब इन विदेशी मैसेजिंग ऐप्स को बंद करने की योजना बना रही है और इनकी जगह एक नया सरकारी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ‘Vlads App’ लॉन्च करने की तैयारी में है।
राष्ट्रपति पुतिन की निगरानी में बना ऐप
‘Vlads App’ को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की निगरानी में विकसित किया गया है और इसे रूस की निचली संसद से मंजूरी भी मिल चुकी है। इसका उद्देश्य विदेशी ऐप्स की पहुंच को सीमित करना और देश की साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना है।
क्यों जरूरी है ‘Vlads App’?
रूसी सरकार का मानना है कि WhatsApp, Telegram और Elon Musk के X-Chat जैसे विदेशी ऐप्स राष्ट्रीय डिजिटल सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। इस चिंता को देखते हुए ही ‘Vlads App’ को एक सुरक्षित विकल्प के रूप में पेश किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Russia Iran की दोस्ती में कहां फंसा पेंच? रक्षा समझौते के बाद भी सैन्य मदद न मिलने की क्या है असली वजह
UAE OPEC Exit: यूएई ने छोड़ा OPEC+, लेकिन रूस रहेगा शामिल, बाजार को स्थिर रखने का दावा
स्टार्मर की धमकी बेअसर! ब्रिटेन के समंदर में खुलेआम घूम रहे रूसी ‘शैडो फ्लीट’ जहाज, नौसेना बेबस
बिना टैंक-मिसाइल के मनेगा रूस का विजय दिवस, 80 साल में पहली बार फीका रहेगा पुतिन का शक्ति प्रदर्शन, जानें वजह?
इन्फॉर्मेशन पॉलिसी कमेटी के प्रमुख सर्गेई बोयार्स्की ने कहा, “यह ऐप उन अनसेफ विदेशी मैसेंजर की जगह लेगा जो देश की साइबर सुरक्षा में कमजोर कड़ी बने हुए हैं।”
कानूनी औपचारिकताएं शेष, लेकिन तैयारी पूरी
हालांकि इसे पूरी तरह लागू करने के लिए अब भी रूस की ऊपरी संसद की स्वीकृति और राष्ट्रपति पुतिन के अंतिम हस्ताक्षर की जरूरत है। रूस के डिजिटल विकास मंत्री मक्सुत शादायेव ने कहा, “इस ऐप को सरकारी डिजिटल सेवाओं से जोड़ना हमारी शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है।”
मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत: अब 30 दिन में करें प्रीपेड से पोस्टपेड में स्विच, DOT ने बदले नियम
क्या दुनिया भर में मिलेगा इस्तेमाल का मौका?
फिलहाल, Vlads App केवल रूस के नागरिकों के लिए उपलब्ध रहेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस सरकार जल्द ही WhatsApp और Telegram को ब्लॉक कर सकती है, जिससे देश के नागरिकों को इस नए सरकारी ऐप का उपयोग करना पड़ेगा।
रूस में बदलेगा ऑनलाइन बातचीत का तरीका?
अगर ये पाबंदी लागू होती है तो रूस में डिजिटल संवाद का पूरा सिस्टम बदल जाएगा। यूजर्स को एक ऐसा प्लेटफॉर्म मिलेगा जो सरकार के पूर्ण नियंत्रण में होगा, जिससे स्वतंत्र संचार और प्राइवेसी पर असर पड़ सकता है।
Russia replace whatsapp and telegram with new messaging app vlads app by goverment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘गुडबाय दोस्तों…’, मुरैना के ‘धोनी’ ने मरने से पहले लगाया आखिरी स्टेटस, फिर प्रेमिका संग लगा ली फांसी
May 04, 2026 | 07:40 PMबंगाल में कमल खिला…चुनाव में ऐतिहासिक जीत से गदगद हुए पीएम मोदी, जानें क्या कहा
May 04, 2026 | 07:30 PMदिल्ली की सड़क पर जन्मदिन मनाने के लिए रोका ट्रैफिक, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, पुलिस ने मांगी डिटेल्स
May 04, 2026 | 07:27 PMहोर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
May 04, 2026 | 07:21 PMWest Bengal Results: भरतपुर में टीएमसी को बड़ी राहत, मुस्तफिजुर रहमान ने 30,753 वोटों से अनामिका घोष को हराया
May 04, 2026 | 07:20 PMTrigrhi Rajyog:11 मई को बन रहा है त्रिग्रही राजयोग, सिंह राशि समेत इन 5 राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत!
May 04, 2026 | 07:19 PMत्र्यंबकेश्वर मंदिर दर्शन घोटाला, ट्रस्टी पुरुषोत्तम कडलक पर शिकंजा, बैंक खाते में मिले 1.13 करोड़
May 04, 2026 | 07:16 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














