iPhone 17 और OnePlus 15 को टक्कर देने आया Realme GT 8 Pro 5G, जानें कीमत और फीचर्स

Realme GT 8 Pro 5G Mobile: Realme ने भारत में अपनी GT सीरीज का नया और सबसे शक्तिशाली मॉडल Realme GT 8 Pro 5G आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है।
iPhone 17 और OnePlus 15 को टक्कर देने आया Realme GT 8 Pro 5G, जानें कीमत और फीचर्स
Realme GT 8 Pro में क्या हा खास फीचर्स। (सौ. Realme)
Published on
Updated on

Realme GT 8 Pro Launch Date In India: Realme ने भारत में अपनी GT सीरीज का नया और सबसे शक्तिशाली मॉडल Realme GT 8 Pro 5G आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन अपने अनोखे स्विचेबल कैमरा मॉड्यूल, फ्लैगशिप-ग्रेड परफॉर्मेंस और Ricoh GR-ट्यूनड ट्रिपल कैमरा सेटअप के कारण चर्चा में है। नई Realme GT 8 Pro 5G अब भारत के फ्लैगशिप सेगमेंट में OnePlus 15, Oppo Find X9 सीरीज और iPhone 17 जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन्स को सीधी टक्कर देने आ गई है। आइए जानते हैं इस नए डिवाइस की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता के बारे में विस्तार से।

Realme GT 8 Pro 5G: भारत में कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने Realme GT 8 Pro 5G को दो आकर्षक रंग विकल्पों डायरी व्हाइट और अर्बन ब्लू में पेश किया है। स्मार्टफोन की कीमतें इस प्रकार हैं:

  • ₹72,999: 12GB + 256GB
  • ₹78,999: 16GB + 512GB

इसके अलावा, कंपनी ने Aston Martin F1 टीम के साथ मिलकर एक खास मॉडल Realme GT 8 Pro Dream Edition भी पेश किया है, जिसकी कीमत ₹79,999 (16GB + 512GB) रखी गई है। यह फोन 25 नवंबर से Realme की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Realme GT 8 Pro 5G: दमदार स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Realme GT 8 Pro 5G में 6.78-इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 2K रेजॉल्यूशन और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। यह डिस्प्ले गेमिंग और मल्टीमीडिया अनुभव दोनों के लिए बेहद स्मूद और ब्राइट है। स्मार्टफोन को शक्ति देता है Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, जिसे बेहतर ग्राफिक्स के लिए Realme की R1 ग्राफिक्स चिप और Hyper Vision AI चिप का साथ मिलता है। मल्टीटास्किंग और हीट मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए इसमें 7,000 sq mm VC कूलिंग सिस्टम भी शामिल किया गया है।

Ricoh GR-ट्यूनड ट्रिपल कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Realme GT 8 Pro 5G में Ricoh GR द्वारा ट्यून किया गया ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें शामिल हैं:

  • 50MP मेन कैमरा (Ricoh GR मोड के साथ)
  • 200MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम)
  • 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा

पावरफुल बैटरी और सुपर फास्ट चार्जिंग

  • फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो:
  • 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
  • 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, यानी बैटरी बैकअप और चार्जिंग स्पीड दोनों ही फ्लैगशिप लेवल की हैं।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com