-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Pm Modis Magic On Social Media X Youll Be Stunned When You See The Numbers
सोशल मीडिया X पर पीएम मोदी का जादू, आंकड़े देख आप भी चौंक जाएंगे
- Written By: सिमरन सिंह
X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। X ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसमें हर देश के लिए बीते 30 दिनों के सबसे ज्यादा लाइक पाने वालों के नाम है।

PM Modi (सौ. X)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। हाल ही में X ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसमें हर देश के लिए बीते 30 दिनों के सबसे ज्यादा लाइक पाने वाले पोस्ट्स की रैंकिंग दिखाई जाती है। इस नई सूची में भारत के मामले में पीएम मोदी का दबदबा साफ तौर पर नजर आ रहा है। आंकड़े यह साबित करते हैं कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता फिलहाल किसी भी अन्य नेता के लिए चुनौती से कम नहीं है।
टॉप-10 में पीएम मोदी का एकतरफा दबदबा
X के पिछले 30 दिनों के डेटा के मुताबिक भारत में सबसे ज्यादा लाइक किए गए टॉप-10 पोस्ट्स में से 8 पोस्ट अकेले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैं। खास बात यह है कि इस सूची में पीएम मोदी के अलावा कोई दूसरा राजनीतिक नेता जगह बनाने में सफल नहीं हो पाया। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि पीएम मोदी न केवल राजनीतिक रूप से, बल्कि डिजिटल लोकप्रियता के मामले में भी सबसे आगे हैं।
महीने का सबसे ज्यादा लाइक पाने वाला ट्वीट
इस महीने भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया गया ट्वीट प्रधानमंत्री मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ साझा की गई तस्वीर रही। इस तस्वीर में पीएम मोदी पुतिन को रूसी भाषा में भगवद गीता भेंट करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को 23 लाख यानी 2.3 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले। वहीं, इसकी रीच करीब 67 लाख लोगों तक पहुंची और इसे लगभग 29,000 बार शेयर किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
बुजुर्ग फरियादी के सामने टेबल पर पैर रखकर बैठी महिला कांस्टेबल, फोटो वायरल होते ही हुई सस्पेंड
Modi Cabinet Reshuffle 2026: पूर्व RBI गर्वनर शक्तिकांत दास की होगी एंट्री, बाहर जाएंगे आधा दर्जन राज्यमंत्री
मुरैना में महिला से पुलिस की मारपीट का आरोप, पाइप से पिटाई का वीडियो वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड
35 हजार का स्मार्टफोन किया ऑर्डर, बॉक्स खोलते ही उड़ गए होश; अंदर मिला सिर्फ साबुन का टुकड़ा
धार्मिक और खेल से जुड़ी पोस्ट्स ने भी बटोरी सुर्खियां
पीएम मोदी की धार्मिक और खेल से जुड़ी पोस्ट्स को भी जबरदस्त समर्थन मिला। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में हुए धर्म ध्वजारोहण उत्सव से जुड़ी पोस्ट को 1.4 लाख लाइक्स मिले। इस अवसर को प्रधानमंत्री ने “इतिहास रचने वाला पल” बताया। इसके अलावा, महिला टीम के पहली बार वर्ल्ड कप जीतने पर दी गई बधाई वाली पोस्ट को भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और 1.47 लाख लोगों ने इसे लाइक किया।
ये भी पढ़े: न OTP, न पासवर्ड फिर भी उड़ सकता है आपका WhatsApp अकाउंट, जानिए कैसे?
अंतरराष्ट्रीय सम्मान ने भी बढ़ाई चर्चा
तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी को अब तक दुनिया के 29 देशों के सर्वोच्च सम्मान मिल चुके हैं, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हुई। इन सभी पोस्ट्स ने एक बार फिर साबित कर दिया कि X पर पीएम मोदी की लोकप्रियता लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
Pm modis magic on social media x youll be stunned when you see the numbers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली देश के टॉप 10 आकांक्षी जिलों में शामिल, 28 हजार ‘लखपति दीदी’ को अब ‘करोड़पति दीदी’ बनाने का लक्ष्य
Jun 26, 2026 | 04:10 PMभगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव नहीं हैं बागी सांसद, राउत बोले- मुझे भी तोड़ने की कोशिश कर चुके हैं एकनाथ शिंदे!
Jun 26, 2026 | 04:09 PMमुंबई: कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा होगी मजबूत, मंत्री ने दिए POSH कानून को सख्ती से पालन करने के निर्देश
Jun 26, 2026 | 04:09 PMMP में 10 साल बाद प्रमोशन का रास्ता साफ, 4.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ; युवाओं के लिए खुलेंगे अवसर
Jun 26, 2026 | 04:08 PM4000 करोड़ की मेगा फिल्म ‘रामायणम्’ पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, बोलीं- जिम्मेदारी बहुत बड़ी है
Jun 26, 2026 | 04:04 PMनागपुर में इतवारी के अनाज कारोबारी से 9.97 लाख की साइबर ठगी, बैंक अधिकारी बनकर भेजा था फर्जी APK लिंक
Jun 26, 2026 | 03:59 PMVastu Tips For Evil Eye : क्या घर की खुशहाली पर लग गई है बुरी नजर? अपनाएं ये 4 आसान वास्तु उपाय
Jun 26, 2026 | 03:54 PMवीडियो गैलरी

मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM














