राजाराम मंदिर- रामनवमी के मौके पर आप मध्यप्रदेश के ओरछा जिले में आ सकते है यहां पर आप भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर देख सकते है। देश का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां पर श्रीराम की पीजा राजा के रूप में की जाती है। यहां उन्हें श्रीराम, रामलला नहीं, बल्कि राजा राम के नाम से संबोधित किया जाता है। इतना ही नहीं यहां पर राजा राम को हर दिन गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है।