- Hindi News »
- Technology »
- Phone 17 Series Biggest Change Iphone 17 Air Center Of Discussion
iPhone 17 सीरीज़ में होगा अब तक का सबसे बड़ा बदलाव, ‘iPhone 17 Air’ बना चर्चा का केंद्र
- Written By: सिमरन सिंह
Apple iPhone सीरीज़ लॉन्च में कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन iPhone 17 को लेकर बाजार में चर्चाएं बनी हुई है। इस बार कंपनी चार मॉडल लॉन्च करने वाली है जो अल्ट्रा-थिन और हल्का वेरिएंट वाले होगे।

iPhone 17 में क्या कुछ होगा खास। (सौ. AI)
Apple की अगली बड़ी iPhone सीरीज़ लॉन्च होने में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन iPhone 17 को लेकर बाजार में चर्चाएं ज़ोरों पर हैं। इस बार कंपनी चार मॉडल लॉन्च कर सकती है, जिनमें एक अल्ट्रा-थिन और हल्का वेरिएंट ‘iPhone 17 Air’ भी शामिल होगा। माना जा रहा है कि यह बदलाव Apple की अब तक की सबसे बड़ी डिज़ाइन रिफ्रेश में से एक हो सकता है।
‘Plus’ मॉडल खत्म, ‘Air’ की एंट्री
खबरों के मुताबिक, इस बार Apple ‘Plus’ मॉडल को हटाकर उसकी जगह ‘Air’ वर्ज़न ला सकता है। iPhone 17 Air में 6.6 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है, जबकि रेगुलर मॉडल में 6.1 इंच का डिस्प्ले होगा। Pro और Pro Max वर्ज़न में क्रमशः 6.3 और 6.9 इंच के डिस्प्ले मिल सकते हैं। Air मॉडल को लेकर कहा जा रहा है कि यह इतना पतला होगा कि USB-C पोर्ट को सेंट्रल से थोड़ा हटाकर लगाया जाएगा और डुअल स्पीकर या डुअल कैमरा को लेकर भी कटौती हो सकती है।
नई मटीरियल टेक्नोलॉजी और कैमरा डिज़ाइन
iPhone 17 सीरीज़ में कैमरा डिज़ाइन में भी बदलाव की संभावना है। स्क्वायर रियर कैमरा आइलैंड की जगह अब रेक्टेंगुलर एल्यूमीनियम फ्रेम वाला कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। साथ ही, Pro Max मॉडल में ‘Dynamic Island’ छोटा हो सकता है, जिसकी वजह एक नई तकनीक metalens को बताया जा रहा है। जहां iPhone 15 और 16 Pro मॉडल्स में टाइटेनियम का उपयोग हुआ था, वहीं iPhone 17 सीरीज़ में एल्यूमिनियम फ्रेम लाने की बात कही जा रही है। Air मॉडल के लिए टाइटेनियम-एल्यूमिनियम मिश्र धातु का इस्तेमाल हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Airtel का नया Priority Postpaid प्लान बना चर्चा का विषय, क्या प्रीपेड यूजर्स की स्पीड होगी धीमी?
BSNL-Starlink Deal: अब गांवों में भी दौड़ेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, एलन मस्क की इस मेगा डील से बदल जाएगी तस्वीर
UPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका
AI Pet Translator: अब आपका डॉग खुद बताएगा क्या है परेशानी, चीन की इस नई डिवाइस ने मचाई धूम
कैमरा और डिस्प्ले में बड़ा अपग्रेड
iPhone 17 की सभी वेरिएंट में अब 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है, जो पहले सिर्फ Pro मॉडल्स में मिलते थे। साथ ही, सभी मॉडल्स में 24MP का फ्रंट कैमरा और Pro Max में 48MP टेलीफोटो टेट्राप्रिज्म कैमरा मिल सकता है। Air वर्ज़न में केवल 48MP वाइड सेंसर दिए जाने की संभावना है। कुछ रिपोर्ट्स में नए वेरिएबल अपर्चर सिस्टम का भी जिक्र है।
Apple का अपना 5G चिप और बेहतर परफॉर्मेंस
iPhone 17 और Air मॉडल में A19 चिप, जबकि Pro वर्ज़न में A19 Pro चिपसेट मिलने की संभावना है। इसके अलावा, RAM को भी 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी इस बार Apple का इन-हाउस 5G मॉडेम भी ला सकती है।
EaseMyTrip के को-फाउंडर का दावा: MakeMyTrip के चीन से जुड़े तार, देश की सुरक्षा पर खतरा!
बैटरी, चार्जिंग और संभावित कीमत
Air मॉडल में 3,000mAh से 4,000mAh तक की बैटरी दी जा सकती है। Pro मॉडल में वापर चैंबर कूलिंग सिस्टम लाया जा सकता है और सभी मॉडल्स में 35W फास्ट वायर्ड चार्जिंग मिलने की संभावना है।
Bloomberg के Mark Gurman के अनुसार, “The price of the new Air may be roughly $900, putting it around the same level as the iPhone 16 Plus.” iPhone 17 सीरीज़ सितंबर 2025 में लॉन्च हो सकती है। कीमतों में कुछ इजाफा भी देखा जा सकता है।
Phone 17 series biggest change iphone 17 air center of discussion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
णमोकार महामंत्र से विश्व शांति का संदेश, जैन कमल की अनूठी अक्षर लिपि प्रदर्शनी का उद्घाटन
May 26, 2026 | 08:38 PMराजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका; 14 जुलाई तक टली सुनवाई, उपचुनाव का रास्ता साफ?
May 26, 2026 | 08:32 PMImtiaz Ali ने Deepika Padukone पर दिए गुड गर्ल इमेज वाले बयान पर दी सफाई, बोले- मैं कोई रिस्क लेना नहीं चाहता
May 26, 2026 | 08:31 PMअब सरकारी जमीनों पर घास की खेती! चारे के साथ बढ़ेगा रोजगार, सीएम के सुझाव पर राजस्व मंत्री का निर्णय
May 26, 2026 | 08:29 PMBakrid Special Dish: बकरीद के दिन डिनर में बनाएं ये खास स्पेशल डिश, मेहमान बोल उठेंगे-वाह क्या स्वाद है
May 26, 2026 | 08:26 PMIND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
May 26, 2026 | 08:22 PMदेश की सबसे धनी मनपा जारी करेगी ग्रीन बॉन्ड्स ! पहले चरण में 950 करोड़ रुपए जुटाएगी बीएमसी, सलाहकार नियुक्ति
May 26, 2026 | 08:19 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














