भारत में डिजिटल कॉमर्स की नई क्रांति: गांवों तक पहुंची ऑनलाइन शॉपिंग
भारत में डिजिटल क्रांति गांव और कस्बे भी ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल पेमेंट की मुख्यधारा। शिपरॉकेट और केपीएमजी की संयुक्त रिपोर्ट में हुआ बढ़ा खुलासा जिसमें इसका आकड़ा शामिल है।
- Written By: सिमरन सिंह
Online Shopping से कैसा हो रहा गांव पर असर। (सौ. Freepik)
भारत में डिजिटल क्रांति अब केवल शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि गांव और कस्बे भी ऑनलाइन शॉपिंग और डिजिटल पेमेंट की मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं। शिपरॉकेट और केपीएमजी की संयुक्त रिपोर्ट “मेड फॉर भारत, पावर्ड बाय AI: द न्यू एज ऑफ कॉमर्स” के अनुसार, देश में 88.6 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें 55% उपयोगकर्ता ग्रामीण भारत से हैं। वहीं, 84% लेनदेन अब UPI के माध्यम से हो रहे हैं, जो दर्शाता है कि भारत अब कैशलेस इकोनॉमी की ओर मजबूती से अग्रसर है।
गांवों में भी लोकप्रिय हो रहा ई-कॉमर्स
शिपरॉकेट शिविर 2025 के दौरान जारी इस रिपोर्ट में बताया गया कि डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) ब्रांड्स का बाजार 2025 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। भारत D2C फंडिंग के मामले में दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हर महीने 50% से ज्यादा ग्राहक 5 या उससे अधिक ऑर्डर कर रहे हैं। यानी गांवों में भी अब क्विक कॉमर्स का चलन तेजी से बढ़ा है।
AI की बदौलत बदल रही है तस्वीर
इस परिवर्तन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। AI की मदद से:
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
OnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Galaxy Z Fold 8 में मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन, अब फोन खोलने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
- 99.9% ऑर्डर्स सही तरीके से पैक किए जा रहे हैं
- 90% से अधिक मांग का अनुमान सही निकल रहा है
- ग्राहक सेवा और मार्केटिंग को भी अधिक प्रभावशाली बनाया जा रहा है
इसके अलावा ब्रांड्स अब क्षेत्रीय भाषाओं में अभियान चला रहे हैं, क्योंकि 98% यूजर्स स्थानीय भाषा में ही कंटेंट देखना पसंद करते हैं।
डिजिटल युग में नया अध्याय
केपीएमजी के मनुज ओहरी के अनुसार, “भारत अब डिजिटल और AI के सहयोग से एक नई क्रांति की ओर बढ़ रहा है।” वहीं, शिपरॉकेट के एमडी साहिल गोयल ने कहा, “देश के छोटे व्यापारियों को सफलता दिलाने के लिए ऐसे टूल्स और नेटवर्क की जरूरत है, जो उन्हें इस AI-नेटिव युग में प्रतिस्पर्धी बना सकें।”
ये भी पढ़े: Prime Day से पहले लॉन्च हुआ ‘Rewards Gold कैशबैक प्रोग्राम’
ध्यान दें
भारत का डिजिटल कॉमर्स अब नए युग में प्रवेश कर चुका है, जहां गांव से लेकर शहर तक, मोबाइल से लेकर मार्केट तक हर जगह डिजिटल ट्रांजैक्शन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का बोलबाला है।
