Galaxy Z Fold 8 में मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन, अब फोन खोलने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
Samsung Fold Phone: फोल्डेबल स्मार्टफोन फिर लोगों के बीच आने के लिए तैयार है। बता दें कि सैमसंग बड़ा धमाका करते हुए Galaxy Unpacked इवेंट से पहले ही टीजर वीडियो से सभी को अपना दीवाना बना चुका है।
- Written By: सिमरन सिंह
Samsung (Source. Social Media)
Galaxy Unpacked 2026: फोल्डेबल स्मार्टफोन एक बार फिर लोगों के बीच आने के लिए तैयार है। बता दें कि सैमसंग बड़ा धमाका करते हुए Galaxy Unpacked इवेंट से पहले ही टीजर वीडियो से सभी को अपना दीवाना बना चुका है। वहीं इस बार फोन में चर्चा किसी कैमरा या प्रोसेसर की नहीं बल्कि फोन के बिल्कुल नए Wide Fold Design की हो रही है। जिसको लेकर माना जा रहा है कि Samsung अपने पारंपरिक लंबे और संकरे फोल्डेबल डिजाइन को छोड़कर अधिक चौड़े और उपयोग में आसान फॉर्म फैक्टर के साथ बाजार में आने वाला है।
टीजर वीडियो में छिपा बड़ा इशारा
जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग ने सोशल मीडिया पर कुछ छोटे-छोटे टीजर वीडियो को शेयर किए हैं। जिसके अंदर फोन की सीधी झलक नहीं दिखती लेकिन टूटी हुई चॉकलेट बार और अधूरी पहेली जैसी चीजों के जरिए नए Aspect Ratio का इशारा किया जा रहा है। इसको लेकर टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि नया Galaxy Z Fold 8 पहले के मुकाबले ज्यादा चौड़ा होगा जिससे बंद होने पर भी इसका इस्तेमाल सामान्य स्मार्टफोन की तरह किया जा सकेंगा।
Galaxy Unpacked में मिल सकते हैं दो अलग मॉडल
नए फोन के लिए सामने आई रिपोर्ट्स में इस बार कंपनी फोल्डेबल फोन के दो वेरिएंट लॉन्च करने की बात कर रही है। जिसमें से पहला Galaxy Z Fold 8 Ultra होगा जिसमें कंपनी का पारंपरिक लंबा डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही दूसरा Galaxy Z Fold 8 नए Wide Form Factor के साथ पेश किया जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो पहली बार ग्राहकों को अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से डिजाइन चुनने का मौका मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
अब WhatsApp पर नंबर बताए बिना होगी चैट! आ रहा है ऐसा फीचर जो बदल देगा मैसेजिंग का तरीका
जानें मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने में कितनी बिजली खर्च होती है, 99% लोग हैं इस सच से अनजान
iPhone Fold भी रह जाएगा पीछे! Apple iPhone Ultra 2 की स्क्रीन देख उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगा लॉन्च
Meta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
हल्का वजन, अल्ट्रा-स्लिम बॉडी और बड़ी स्क्रीन
सोसल मीडिया पर लीक हुई जानकारी में बताया जा रहा है कि Galaxy Z Fold 8 का वजन करीब 201 ग्राम हो सकता है। जिसके अंदर फोन खुलने पर इसकी मोटाई सिर्फ 4.5 mm और बंद होने पर 9.7 mm रहने की उम्मीद की जा रही है। वहीं अंदर की तरफ 7.6 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलेगा और बाहर की तरफ 5.5 इंच की चौड़ी कवर स्क्रीन दी जा सकती है। जिसकी मदद से कई रोजमर्रा के काम बिना फोन खोले ही किए जा सकेंगे।
ये भी पढ़े: जानें मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने में कितनी बिजली खर्च होती है, 99% लोग हैं इस सच से अनजान
चीनी ब्रांड्स और Apple को जवाब देने की तैयारी
जैसा की देखा जा रहा है कि पिछले कुछ समय में Google, Huawei और Honor जैसी कंपनियां चौड़ी स्क्रीन वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश कर रही है। जिन्हें यूजर्स से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। लेकिन Apple के संभावित फोल्डेबल या नए अल्ट्रा डिवाइस को लेकर भी लगातार चर्चाएं बनी हुई हैं। ऐसे में Samsung का यह नया डिजाइन के आने से साफ संकेत मिलता है कि कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी बादशाहत बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है। ऐसे में यह लीक सही साबित होती हैं तो Galaxy Z Fold 8 इस साल के सबसे चर्चित प्रीमियम स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है।
