Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा

Google Android 17: एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक शानदार खबर हम लेकर आ गए है। Google अपने आने वाले Android 17 अपडेट में लॉक स्क्रीन सिक्योरिटी फीचर ला रहा है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 01, 2026 | 11:02 PM

Google Lock Screen Protection (Source. Gemini)

Follow Us
Follow Us:

Google Lock Screen Protection: आप भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक शानदार खबर हम लेकर आ गए है। बता दें कि Google अपने आने वाले Android 17 अपडेट में लॉक स्क्रीन सिक्योरिटी को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बनाने को लेकर कााम कर रहा है। वहीं नए अपडेट का मकसद साफ है कि PIN और पासवर्ड गेसिंग अटैक को रोका जा सकें ताकि कोई भी व्यक्ति बार-बार गलत PIN डालकर आपके फोन तक पहुंच ना पाए। इसके साथ ही कंपनी ने असली यूजर्स के लिए अकाउंट रिकवरी को भी पहले से ज्यादा आसान बनाने को लेकर काम कर लिया है।

अब 20 बार गलत PIN डालने पर नहीं मिलेगा दूसरा मौका

जानकारी के लिए बता दें कि Google के नए नियमों के तहत Android 17 में गलत PIN या पासवर्ड डालने की सीमा काफी कम कर दी गई है। जिसमें पहले यूजर्स को कई बार गलत PIN डालने की अनुमति दी जाती थी, लेकिन अब सिस्टम शुरुआत से ही सख्ती कदम उठाएगा। जिसमें नई पॉलिसी के अंदर बताया जा रहा है कि पहले मिनट में सिर्फ 6, छह मिनट में 7, 25 मिनट में 8, 24 घंटे में 12 और पांच साल में कुल 19 गलत प्रयास के मौके ही दिए जाएगे। वहीं इसमें सबसे बड़ा बदलाव 20वीं गलत एंट्री के बाद का है, जिसमें सिस्टम कोई नया अनलॉक अटेम्प्ट स्वीकार नहीं करेगा। इससे ब्रूट-फोर्स और PIN गेसिंग जैसे साइबर अटैक काफी मुश्किल बन जाएगे।

🔒Android 17 makes it harder for thieves to access your data! On supported devices, we’ve significantly reduced the number of times someone can guess the PIN or password, and added longer wait times between failed attempts. Let’s dive deeper into what’s changing🧵 pic.twitter.com/aq5GoQrK1W — Mishaal Rahman (@MishaalRahman) June 30, 2026

सम्बंधित ख़बरें

OnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश

Google का नया AI मॉडल मचाएगा तहलका, सिर्फ 4 सेकंड में तैयार होगी फोटो, कीमत भी रहेगी कम

Galaxy Z Fold 8 में मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन, अब फोन खोलने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

अब WhatsApp पर नंबर बताए बिना होगी चैट! आ रहा है ऐसा फीचर जो बदल देगा मैसेजिंग का तरीका

बार-बार एक ही गलत PIN डालने पर राहत का फायदा

इस लिस्ट में Google ने उन यूजर्स का भी ध्यान में रखा है जो गलती से एक ही गलत PIN कई बार दर्ज कर देते हैं। इसके लिए Android 17 में नया Duplicate Guess Detection फीचर शामिल किया जा रहा है। ऐसे में अगर कोई यूजर लगातार एक ही गलत PIN डालता दिखता है तो सिस्टम उसे हर बार अलग-अलग फेल अटेम्प्ट के तौर पर नहीं जोड़गा। इसके बजाय स्क्रीन पर एक संदेश दिखाया जाएगा जिसमें इस एंट्री को काउंट क्यों नहीं किया गया वो बताया गया होगा। इससे अनजाने में होने वाले लॉकआउट की संभावना भी कम हो जाएगी।

ये भी पढ़े: OnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश

लॉक स्क्रीन पर मिलेगा आसान रिकवरी ऑप्शन

Android 17 में इस फीचर के अंदर लॉकआउट स्क्रीन भी पहले से ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बना दी गई है। जिसमें अब लंबा सेकेंड्स वाला काउंटडाउन देखने की बजाय स्क्रीन पर सीधे “Try again in 30 minutes” जैसे आसान संदेश दिखाया जाएगा। इतना ही नहीं Google लॉक स्क्रीन पर Account Recovery Shortcut भी जोड़ रहा है। ऐसे में फोन अनलॉक नहीं हो रहा है तो यूजर दूसरे डिवाइस की मदद से सीधे रिकवरी पेज तक भी पहुंच सकेगे।

वहीं Google के इस नया सिक्योरिटी अपडेट से साफ पता चलता है कि कंपनी अब केवल स्मार्ट फीचर्स ही नहीं बल्कि यूजर्स की डिजिटल सुरक्षा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। ऐसे में Android 17 उन लोगों के लिए बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है जो अपने स्मार्टफोन की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर परेशान रहते है।

New security feature google android 17 google lock screen protection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 11:02 PM

Topics:  

  • Android Phone
  • Google
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.