Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं

Jio AI Call Agent: Reliance Industries ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ा एक ऐसा फीचर पेश किया है जो मोबाइल कॉलिंग का अनुभव पूरी तरह बदल सकता है। जिसका नाम Hey Jio AI है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 02, 2026 | 06:23 AM

Jio AI Call Agent (Source. Gemini)

Follow Us
Follow Us:

Hey Jio AI: Reliance Industries ने अपनी AGM 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ा एक ऐसा फीचर पेश किया है जो मोबाइल कॉलिंग का अनुभव पूरी तरह बदल सकता है। बता दें कि कंपनी ने अपने नए Jio AI Call Agent से पर्दा उठाया है। जिसमें यह वॉयस-बेस्ड AI असिस्टेंट यूजर्स की कॉल को ट्रांसक्राइब करेगा, कॉल की समरी तैयार करेगा और यह सब बिना किसी अलग ऐप या रिकॉर्डिंग डिवाइस के करेगा। इसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह सुविधा जल्द ही Jio नेटवर्क पर उपलब्ध कराई जाएगी।

क्या है Jio AI Call Agent और क्यों है खास?

Jio का नया AI Call Agent एक स्मार्ट डिजिटल असिस्टेंट की तरह काम करेगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को कोई अलग ऐप डाउनलोड नहीं करना होगा। यह सुविधा सीधे Jio नेटवर्क में इंटीग्रेट होगी और कॉल के दौरान जरूरत पड़ने पर तुरंत एक्टिव हो जाएगी। कंपनी ने बताया है कि यह AI एजेंट भारत की प्रमुख क्षेत्रीय भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा। इसके जरिए यूजर कॉल की पूरी ट्रांसक्रिप्ट और जरूरी बातों की समरी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इससे लंबे बिजनेस कॉल, इंटरव्यू या महत्वपूर्ण बातचीत को दोबारा याद रखना काफी आसान हो जाएगा।

Hey Jio बोलते ही होगा एक्टिव

Reliance के डेमो में बताया गया कि यूजर को कॉल के दौरान सिर्फ Hey Jio बोलना होगा। जिसके बाद AI एजेंट सक्रिय हो जाएगा। जब AI आपकी बात सुन रहा होगा तब स्क्रीन पर “AI Assist Active” का संदेश दिखाई देगा। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि यह तकनीक सीधे स्मार्टफोन पर नहीं बल्कि Jio के AI-सक्षम नेटवर्क के जरिए काम करेगी। जिसका सीधा मतलब है कि अधिकांश प्रोसेसिंग नेटवर्क स्तर पर होगी। जिससे फोन की परफॉर्मेंस पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा।

सम्बंधित ख़बरें

अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा

OnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश

Google का नया AI मॉडल मचाएगा तहलका, सिर्फ 4 सेकंड में तैयार होगी फोटो, कीमत भी रहेगी कम

Galaxy Z Fold 8 में मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन, अब फोन खोलने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

ये भी पढ़े: अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा

कब मिलेगा फीचर और क्या देना होगा अलग शुल्क?

Reliance ने बताया है कि Jio AI Call Agent को 2026 के अंत तक सभी Jio सब्सक्राइबर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। हालांकि लॉन्च की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। फिलहाल कंपनी ने यह भी साफ नहीं किया है कि यह सुविधा मुफ्त होगी या इसके लिए अलग से शुल्क लिया जाएगा। ऐसे में यूजर्स को इसकी कीमत और उपलब्धता से जुड़ी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

Jio major ai announcement hey jio to generate a call summary

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 06:23 AM

Topics:  

  • AI
  • Artificial Intelligence
  • Jio
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.