Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

OnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश

OnePlus N6 Price: एक दमदार बैटरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो OnePlus ने आपके लिए बड़ी खुशखबरी लाई है। कंपनी ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 01, 2026 | 09:51 PM

OnePlus N6 (Source. Oneplus)

Follow Us
Follow Us:

OnePlus N6 Battery Capacity: आपका भी बजट कम है लोकिन उसमें आप एक दमदार बैटरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो OnePlus ने आपके लिए बड़ी खुशखबरी लाई है। बता दें कि कंपनी ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है। यह N सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं खास बात यह है कि लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को हजारों रुपये की बचत का मौका भी मिलेगा।

कीमत और पहली सेल की पूरी जानकारी

जानकारी के लिए बता दें कि OnePlus N6 को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें पहला 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 22,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं दूसरा 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है।

इसके अलावा फोन की पहली बिक्री 4 जुलाई से Amazon Prime Day Sale के दौरान शुरू की जाएगी। जहां ग्राहक इस फोन को Fresh Mint और Midnight Green कलर ऑप्शन में खरीद सकते है। इतना ही नहीं लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। वहीं Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिलने वाली है। इसके अलावा 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी ग्राहकों को दिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

Galaxy Z Fold 8 में मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन, अब फोन खोलने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

अब WhatsApp पर नंबर बताए बिना होगी चैट! आ रहा है ऐसा फीचर जो बदल देगा मैसेजिंग का तरीका

जानें मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने में कितनी बिजली खर्च होती है, 99% लोग हैं इस सच से अनजान

iPhone Fold भी रह जाएगा पीछे! Apple iPhone Ultra 2 की स्क्रीन देख उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगा लॉन्च

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में नहीं होगा समझौता

आपने फोन को खास बनाने के लिए OnePlus N6 में 6.75 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है और कंपनी इसमें 2 साल के OS अपडेट तथा 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। वहीं स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट से लैस है। जिसने AnTuTu बेंचमार्क पर 6,15,800 से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। इसके अलावा बेहतर गेमिंग और हीट कंट्रोल के लिए इसमें बड़ा Vapor Chamber Cooling System भी शामिल किए गए है।

ये भी पढ़े: Google का नया AI मॉडल मचाएगा तहलका, सिर्फ 4 सेकंड में तैयार होगी फोटो, कीमत भी रहेगी कम

50MP कैमरा और 3 दिन तक चलने वाली बैटरी

इस फोन में फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है। इसके साथ आप 1080p/60fps वीडियो रिकॉर्डिंग और Dual-View Video Mode को भी इस्तेमाल कर पाएगे।

वहीं हर एक फोन के लिए सबसे जरूरी फीचर उसकी बैटरी होती है जो इस फोन में 8,000mAh वाली मिल रही है। इसको लेकर कंपनी का दावा है कि सामान्य उपयोग में यह एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक चल सकती है। जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। जो सभी फीचर्स को मिलाकर इस फोन को शानदार विकल्प बनाता है।

Oneplus n6 launches affordable 5g phone 8000mah battery 3 day backup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 09:51 PM

Topics:  

  • OnePlus Smartphone
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.