Prime Day से पहले लॉन्च हुआ 'Rewards Gold कैशबैक प्रोग्राम'

Prime Day Sale 2025 Amazon ने ग्राहकों के लिए एक शानदार कैशबैक प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसका नाम ‘Rewards Gold कैशबैक प्रोग्राम’ है। इसमें यूजर्स को कई तरह के फायदें मिलने वाले है।
Prime Day से पहले लॉन्च हुआ 'Rewards Gold कैशबैक प्रोग्राम'
Rewards Gold में क्या क्या होगे फायदें। (सौ. Amazon)
Published on: 
Updated on: 

Prime Day Sale 2025 की शुरुआत से पहले Amazon ने ग्राहकों के लिए एक शानदार कैशबैक प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसे नाम दिया गया है ‘Rewards Gold कैशबैक प्रोग्राम’। इस नई सुविधा के तहत ग्राहक हर खरीदारी पर 5% तक का कैशबैक कमा सकते हैं। अमेजन की यह पहल Prime Day की खरीदारी को और भी फायदेमंद बना देगी।

कब से शुरू होगी Prime Day Sale?

12 जुलाई से शुरू होकर तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल में ग्राहकों को भारी छूट, लाइटनिंग डील्स और बैंक ऑफर्स के साथ अब कैशबैक का भी लाभ मिलेगा। Amazon का यह Rewards Gold प्रोग्राम खासकर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है जो Amazon Pay का उपयोग कर पेमेंट करते हैं।

कैसे मिलेगा कैशबैक?

  • यदि आप Amazon Pay से पेमेंट करते हैं तो ही Rewards Gold प्रोग्राम के तहत कैशबैक मिलेगा।
  • प्राइम मेंबर को हर ट्रांजैक्शन पर 5% कैशबैक मिलेगा, जबकि
  • नॉन-प्राइम यूजर्स को 3% कैशबैक का लाभ मिलेगा।
  • इस सुविधा का लाभ सभी ग्राहकों को मिलेगा, भले ही वे प्राइम मेंबर हों या नहीं।

5% कैशबैक पाने की शर्त

इस प्रोग्राम का पूरा लाभ उठाने के लिए यूजर्स को 3 महीने के भीतर Amazon Pay से कम से कम 25 ट्रांजैक्शन करने होंगे। इनमें शामिल हैं:

  • UPI के जरिए पेमेंट
  • QR कोड स्कैन कर भुगतान
  • पैसे भेजना
  • बिल का भुगतान
  • Amazon से खरीदारी करना

जब ये 25 ट्रांजैक्शन पूरे हो जाएंगे, उसके बाद यूजर को हर लेन-देन पर 5% कैशबैक मिलना शुरू हो जाएगा।

ICICI कार्ड यूजर्स को मिलेगा खास फायदा

Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड रखने वाले यूजर्स को इस Rewards Gold प्रोग्राम के अंतर्गत अतिरिक्त बेनिफिट्स भी मिलेंगे, जिससे उनकी बचत और अधिक बढ़ जाएगी।

बैंक ऑफर्स से भी मिलेगा डबल फायदा

Prime Day 2025 के दौरान, अमेजन ने ICICI बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ साझेदारी की है। इसका मतलब है कि इन बैंकों के कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को 10% तक की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

ध्यान देंने वाली बात

Amazon का Rewards Gold प्रोग्राम ग्राहकों के लिए डबल फायदे का सौदा बनकर आया है—एक ओर आकर्षक छूट और दूसरी ओर हर ट्रांजैक्शन पर कैशबैक। अगर आप स्मार्ट शॉपिंग करना चाहते हैं, तो Amazon Pay के जरिए भुगतान कर इस सुनहरे मौके का पूरा फायदा उठाएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com