- Hindi News »
- Technology »
- Now 28 Days Validity For Less Than 100 Rupees Know The Details Of Jios Amazing Plan
अब 100 रुपये से कम में 28 दिन की वैलिडिटी! जानिए Jio के धमाकेदार प्लान की डिटेल
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने एक ऐसा शानदार और किफायती प्रीपेड प्लान पेश किया है, जो मात्र ₹91 में 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में डेटा, कॉलिंग और SMS सब कुछ मिलेगा — वो भी बेहद कम कीमत में।
- Written By: सिमरन सिंह

Jio का ये प्लान होगा सभी के लिए खास। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: अगर आप भी ये सोचते हैं कि 28 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान के लिए जेब ढीली करनी पड़ती है, तो अब आपको ज्यादा खर्च की जरूरत नहीं है। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने एक ऐसा शानदार और किफायती प्रीपेड प्लान पेश किया है, जो मात्र ₹91 में 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में डेटा, कॉलिंग और SMS सब कुछ मिलेगा — वो भी बेहद कम कीमत में।
किन यूज़र्स के लिए है जियो का ₹91 वाला प्लान?
रिलायंस जियो का यह बजट फ्रेंडली प्लान खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिन्हें ज़्यादा डेटा की जरूरत नहीं होती। अगर आप हल्के इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ सामान्य SMS की सुविधा चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए एकदम परफेक्ट है।
प्लान के फायदे: जानिए क्या-क्या मिलेगा ₹91 में
- डेटा बेनिफिट्स: इस प्लान के साथ आपको रोजाना 100MB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, यानी पूरे 28 दिनों में कुल 2.8GB डेटा। इसके साथ 200MB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलेगा, जिससे कुल डेटा 3GB हो जाता है।
- कॉलिंग और SMS: यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 50 SMS मिलते हैं।
- स्पीड: डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है।
- एक्स्ट्रा बेनिफिट्स: जियो टीवी और जियो क्लाउड जैसे ऐप्स का फ्री एक्सेस भी इस प्लान के साथ मिलता है।
कहां से करें रिचार्ज?
यह प्लान केवल Jio Phone यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है। आप इसे Jio की आधिकारिक वेबसाइट jio.com या फिर MyJio App से रिचार्ज कर सकते हैं।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
एयरटेल और Vi के पास नहीं है ऐसा कोई विकल्प
ध्यान देने वाली बात यह है कि ₹91 में 28 दिनों की वैलिडिटी वाला कोई भी प्लान फिलहाल एयरटेल या वोडाफोन-आइडिया (Vi) की ओर से पेश नहीं किया गया है। ऐसे में जियो का यह प्लान एकमात्र और सबसे सस्ता विकल्प बनकर उभर रहा है।
Now 28 days validity for less than 100 rupees know the details of jios amazing plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इजरायल के ‘ऑयल हब’ पर ईरान का भीषण हमला, हाइफा में मची तबाही; मिडिल ईस्ट में शुरू हो गया ‘एनर्जी वॉर’?
Apr 03, 2026 | 06:49 PMसंत की असली पहचान क्या है? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया बड़ा सच
Apr 03, 2026 | 06:45 PMडराकर करता रहा शोषण, वरुड में नाबालिग ने हिम्मत दिखाकर दर्ज कराई शिकायत
Apr 03, 2026 | 06:37 PMLIVEIPL 2026 CSK vs PBKS Live Score: पहली जीत हासिल करने उतरेगी चेन्नई, पंजाब किंग्स से होगा सामना
Apr 03, 2026 | 06:33 PMवरुथिनी एकादशी की विधिवत पूजा से 10 हजार वर्षों की तपस्या बराबर मिलेगा पुण्य, जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
Apr 03, 2026 | 06:33 PM‘PDA’ को धार देगा अखिलेश यादव का मेगा प्लान, जानें कैसे अंबेडकर जयंती से बाजी पलटने में लगी है सपा?
Apr 03, 2026 | 06:30 PMमोरगांव तहसील में जल संकट रोकने के सख्त निर्देश, टैंकर आपूर्ति और बोरवेल मरम्मत पर जोर
Apr 03, 2026 | 06:30 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














