- Hindi News »
- Technology »
- No Need To Read Long Emails Gmail Brought New Ai Feature For Easy Work
अब लंबी Emails पढ़ने की नहीं जरूरत, Gmail लाया नया AI फीचर जो करेगा काम आसान
ढेरों ईमेल्स पढ़ना आसान नहीं होता ऐसे में लोगों का काम आसान करने के लिए। Google ने अपने Gmail मोबाइल ऐप में एक नया AI फीचर जोड़ा है, जो ईमेल थ्रेड्स का ऑटोमैटिक Summary बना सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह

Gmail का नया तरिका आएगा यूजर्स को पसंद। (सौ. Freepik)
अगर आप भी हर दिन ढेरों ईमेल्स पढ़कर थक जाते हैं, तो अब राहत की खबर है। Google ने अपने Gmail मोबाइल ऐप में एक नया AI फीचर जोड़ा है, जो ईमेल थ्रेड्स का ऑटोमैटिक सारांश (Summary) बनाकर स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिखाएगा। यानी अब पूरे मेल पढ़ने की ज़रूरत नहीं, सिर्फ संक्षेप में सारी ज़रूरी जानकारी मिल जाएगी।
क्या है Gmail का नया AI टूल?
Google का यह नया फीचर Gemini AI पर आधारित है, जो ईमेल थ्रेड्स को समझकर खुद तय करता है कि किस मेल का सारांश बनाया जाए। पहले यूजर्स को “Summarize this email” पर टैप करना पड़ता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमेटेड हो गई है। इतना ही नहीं, जब भी थ्रेड में नया जवाब आता है, तो समरी भी अपने आप अपडेट हो जाती है।
किन यूजर्स को मिलेगा फायदा?
फिलहाल यह सुविधा सिर्फ Google Workspace के पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है और केवल अंग्रेजी भाषा में काम करती है। सामान्य Gmail यूजर्स को अभी इस फीचर के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
आधार नंबर शेयर करने से डर लग रहा है? तुरंत अपनाएं ये ट्रिक, फ्रॉड होगा लगभग खत्म
सिर्फ 1 रुपये में सिम + 30 दिन फ्री, मिडिल क्लास के लिए BSNL का धमाका ऑफर, अब नहीं पड़ेगा महंगा रिचार्ज
अब सस्ते होंगे मोबाइल रिचार्ज, बिना डाटा वाले प्लान अनिवार्य, मिडिल क्लास को मिलेगा सीधा फायदा
Pune पुलिस का AI कमाल: बाणेर में शुरू हुआ स्मार्ट FIR सिस्टम, शिकायत प्रक्रिया हुई आसान
AI समरी नहीं चाहिए? ऐसे करें बंद
अगर कोई यूजर इस सुविधा को इस्तेमाल नहीं करना चाहता, तो Gmail की सेटिंग्स में जाकर “Smart Features” को बंद कर सकता है। हालांकि ध्यान दें, इससे Gmail की अन्य स्मार्ट सुविधाएं जैसे स्मार्ट रिप्लाई और रिमाइंडर भी बंद हो जाएंगी।
समय की बचत, अनुभव में सुधार
यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद होगा जिन्हें रोज़ सैकड़ों ईमेल्स पढ़ने पड़ते हैं। अब एक ही नजर में मेल का मुख्य बिंदु समझा जा सकता है, जिससे समय बचेगा और ईमेल पढ़ने का अनुभव भी बेहतर होगा।
WhatsApp calls को कैसे करें रिकॉर्ड? जानिए आसान और प्रभावी तरीके
भविष्य में आएंगे और AI फीचर्स
Google ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में Gmail में और भी AI आधारित फीचर्स जुड़ सकते हैं, जैसे कि मेल का ऑटो-ड्राफ्ट, बेहतर लैंग्वेज एडिटिंग और ऑटो-रिप्लाई।
डेटा रहेगा सुरक्षित
Google ने स्पष्ट किया है कि यह AI फीचर पूरी तरह लोकल प्रोसेसिंग पर काम करता है, जिससे यूजर की प्राइवेसी और डेटा सिक्योरिटी बनी रहती है। मेल्स किसी बाहरी सर्वर पर शेयर नहीं होतीं।
No need to read long emails gmail brought new ai feature for easy work
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM














