अब सस्ते होंगे मोबाइल रिचार्ज, बिना डाटा वाले प्लान अनिवार्य, मिडिल क्लास को मिलेगा सीधा फायदा

Only Calling Plan: मोबाइल यूजर्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक नया प्रस्ताव जारी किया है, जिसके तहत अब सस्ते कॉल और SMS वाले प्लान अनिवार्य किए जा सकते हैं।
Mobile Recharges to Become Cheaper Only Calling Plan
Only Calling Plan (Source. Design)
Published on
Updated on

Only Calling And Sms Recharge Plan: मोबाइल यूजर्स के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए एक नया प्रस्ताव जारी किया है, जिसके तहत अब सस्ते कॉल और SMS वाले प्लान अनिवार्य किए जा सकते हैं। इस कदम से खासतौर पर उन लोगों को फायदा मिलेगा जो सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए फोन इस्तेमाल करते हैं।

क्या है नया प्रस्ताव?

TRAI के प्रस्ताव के अनुसार, अब सभी टेलीकॉम कंपनियों को बिना डाटा वाले प्लान भी उपलब्ध कराने होंगे। ये प्लान मौजूदा डाटा वाले पैक्स के मुकाबले सस्ते होंगे। यानी अगर आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं है, तो अब आपको उसके लिए अतिरिक्त पैसे नहीं देने पड़ेंगे।

क्यों लाया गया यह नया नियम?

दूरसंचार नियामक के मुताबिक, कंपनियां पहले भी कॉल और SMS वाले प्लान लाती रही हैं, लेकिन उनकी कीमतें अपेक्षा से ज्यादा रखी गई थीं। डाटा हटाने के बावजूद कीमतों में सही अनुपात में कमी नहीं की गई। TRAI ने साफ कहा, "पहले किए गए बदलाव का परिणाम संतोषजनक नहीं रहा है", इसी कारण अब संशोधित प्रस्ताव लाया गया है ताकि ग्राहकों को सही लाभ मिल सके। Only Calling Plan

अब नहीं लेना पड़ेगा जबरन डाटा

नए नियम के तहत कंपनियों को हर वैधता अवधि में दो तरह के प्लान देने होंगे:

  • कॉल, SMS और डाटा वाले प्लान
  • सिर्फ कॉल और SMS वाले प्लान

इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार प्लान चुन सकेंगे। अब यूजर्स को अनचाही सेवाएं लेने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।

मिडिल क्लास के लिए बड़ी राहत

TRAI का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं को डाटा की जरूरत नहीं है, उन्हें उसके लिए भुगतान नहीं करना पड़ेगा। इससे खासकर बुजुर्गों, फीचर फोन यूजर्स और मिडिल क्लास परिवारों को बड़ा फायदा मिलेगा। अब यूजर्स को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और वे अपने बजट के अनुसार सही प्लान चुन पाएंगे। Only Calling Plan

कब तक दे सकते हैं सुझाव?

इस प्रस्ताव पर TRAI ने सभी स्टेकहोल्डर्स और आम जनता से सुझाव मांगे हैं। इसके लिए अंतिम तारीख 28 अप्रैल तय की गई है। इसके बाद नियम को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com