IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार

DC vs GT: इस मुकाबले में KL राहुल और डेविड मिलर ने अपनी टीम को जिताने की भरपूर कोशिश की, लेकिन अंतिम ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत गुजरात ने ये मैच 1 रन से अपने नाम कर लिया।
GT beat DC by 1 Runs in IPL 2026 14th Match Highlight
रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

DC vs GT IPL 2026 14th Match Highlight: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस ने 1 रन से हराया। ये अब तक इस सीजन का सबसे रोमांचक मुकाबला साबित हुआ। अंतिम ओवर में लग रहा था कि दिल्ली इस मुकाबले को आसानी से जीत जाएगी, लेकिन गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन कर इस मुकाबले को गुजरात की झोली में डाल दिया।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। ऐसे में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए DC के सामने 211 रन का टारगेट खड़ा किया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना सकी। इस हिसाब से रोमांचक मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने 1 रन से अपने नाम कर लिया।

केएल राहुल और डेविड मिलर ने की भरपूर कोशिश

गुजरात टाइटंस के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए शुरुआत में केएल राहुल और अंत में डेविड मिलकर ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, लेकिन वो मुकाबले को अपनी टीम के पक्ष में नहीं कर पाए। केएल राहुल ने 52 गेंद पर 92 रन की पारी खेली। इस स्कोर पर उन्हें मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद अंत में डेविड मिलर ने मुश्किल लग रहे मैच को दिल्ली के पक्ष में मोड़ने की भरपूर कोशिश की। मिलर ने 20 गेंद पर 41 रन की पारी खेली। वहीं, सलामी बल्लेबाज पुथम निशांका ने 24 गेंद पर 41 रन बनाए।

गुजरात टाइटंस के राशिद खान ने किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 17 रन खर्च कर दिल्ली कैपिटल्स के 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलवा प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट अपने नाम किया।

बटलर, सुंदर और कप्तान शुभमन गिल ने ठोकी फिफ्टी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइंटस के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम के लिए तीन बल्लेबाजों जोस बटलर, शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय पारी खेली। बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन बनाए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने 5 छक्कों व 4 चौकों की मदद से 45 गेंद में 70 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, हरफनमौला खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर ने 32 गेंद में 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 55 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार को 2 और लुंगी एडगिनी व कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

Navbharat Live
navbharatlive.com