WhatsApp पर ‘Hi’ भेजें और जुड़ जाएं MY भारत पोर्टल से, जानें क्या होगा फायदा

भारत सरकार युवाओं के लिए बड़ा कदम उठा रही है। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय ने MY भारत पोर्टल को अब WhatsApp चैटबॉट के साथ जोड़ दिया है। जिससे आसान भाषा में बात कर के युवा जानकारी प्राप्त कर सकते है।
WhatsApp पर 'Hi' भेजें और जुड़ जाएं MY भारत पोर्टल से, युवाओं की डिजिटल सेवा
My Bharat App and WhatsApp (सौ. Design)
Published on
Updated on

भारत सरकार ने युवाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय ने MY भारत पोर्टल को अब WhatsApp चैटबॉट के साथ जोड़ दिया है। इसका मतलब है कि अब देश का कोई भी युवा सिर्फ 7289001515 नंबर पर "Hi" भेजकर सरकारी योजनाओं, वॉलंटियरिंग, स्किल डेवलपमेंट और करियर से जुड़ी तमाम सेवाओं का लाभ ले सकता है।

क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी WhatsApp चैटबॉट से?

यह चैटबॉट न केवल सरल भाषा में जानकारी देता है, बल्कि यह युवाओं को सेवा, सीखने और नेतृत्व के रास्ते पर आगे बढ़ने में मदद करता है:

  • स्वयंसेवा के अवसर: समाज सेवा के ज़रिए देश के विकास में भागीदारी।
  • सीवी निर्माण: बेहतर प्रेजेंटेशन और प्रोफेशनल अप्रोच के लिए मदद।
  • मेंटर्स से संपर्क: विषय विशेषज्ञों से मार्गदर्शन पाने का सुनहरा अवसर।
  • संगठन से जुड़ें या बनाएं: नेतृत्व कौशल और टीमवर्क की सीख।
  • समस्याएं रिपोर्ट करें: तुरंत समाधान के लिए सीधा प्लेटफॉर्म।
  • MY भारत हेल्पडेस्क: हर समय सपोर्ट के लिए उपलब्ध।

आने वाले अपडेट्स में मिलेंगे ये नए फीचर्स

सरकार इस प्लेटफॉर्म को और भी उपयोगी और इंटरएक्टिव बनाने जा रही है। जल्द ही मिलने वाले फीचर्स में शामिल हैं:

  • डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन की सुविधा
  • इवेंट्स की फोटो-वीडियो अपलोड
  • सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट्स की डिलीवरी
  • रिमाइंडर, फॉलो-अप और टास्क ट्रैकिंग
  • सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी मोबाइल पर

“सेवा भाव और कर्तव्य बोध को आत्मसात करते हुए, MY भारत प्लेटफ़ॉर्म युवाओं को नेतृत्व, करियर और समाज सेवा के रास्ते पर सशक्त बना रहा है।” – युवा कार्य मंत्रालय यह पहल डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (MeitY) और युवा कार्य विभाग द्वारा मिलकर चलाई जा रही है, जो भारत के हर कोने से युवा ऊर्जा को एक साथ जोड़ने का काम कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com